मधेपुरा। मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र के बघरा के समीप से एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। शव मकई के खेत में मिला है। महिला के सिर के पीछे चोट का निशान है। स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने महिला की पहचान कर ली हे। उसका नाम विमला देवी है और उम्र करीब 70 वर्ष बताया जा रहा है। वह खगड़िया जिला के बेलदौर थाना की मूल निवासी है। मृतिक यहां सूद का कारोबार करती थी।
शिवलिंग मिलते ही खोजपुर में तनाव
मधुबनी। मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के नवकाटोल खोजपुर के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान करीब ढ़ाई फुट लंबी शिवलिंग मिला है। शिवलिंग के अचानक प्रकट होने की खबर पुरे एरिया में आग की तरह फैलने लगी। देखते ही देखते खुदाई स्थल पर नवकाटोल, खोजपुर और कुकरूपट्टी गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा होने लगे। सूत्रो के मुताबिक नवकाटोल तथा खोजपुर गांव के लोगो ने खुदाई से मिले शिवलिंग को स्थानीय शिवालय में स्थापित कर दिया है। इससे नाराज कुकरूपट्टी के ग्रामीणों ने बाबूबरही खुटौना रोड को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। गुस्साए लोग शिवलिंग को अपने गांव के शिवालय में स्थापित करने की मांग कर रहें हैं। फिलहाल, इस शिवलिंग के दर्शन व पूजन को लेकर समीप के गांव से शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
मधुबनी के रामपट्टी में निषेधाज्ञा, स्थिति नियंत्रण में
मधुबनी। रामनवमी की जुलूश को लेकर मधुबनी के रामपट्टी में भड़का तनाव, अब नियंत्रण में है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। तनाव वाले एरिया में मैजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की तैनाती है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले पुलिस की रडार पर है।
रामपट्टी बाजार से लेकर गौसनगर के बीच नवयुवकों की नासमझी को इस तनाव का कारण बताया जा रहा है। सूत्र बतातें हैं कि कुछ लोग मधुबनी को बदनाम करने करना चाहतें थे। किंतु, पुलिस की मुस्तैदी से वे अपने इरादो में नाकमयाब साबित हुए। हालांकि, इस दौरान उपद्रवियो द्वारा लगाई गई आग से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।
दरभंगा में हादसा, छज्जी गिरने से कई जख्मी
दरभंगा। लहेरियासराय के नीम चौक पर रामनवमी की झांकी देखने के दौरान मकान की छज्जी गिरने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। सभी जख्मी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तीन दर्जन से अधिक लोग छज्जी पर खड़े होकर रामनवमी के अवसर पर निकली झांकियां देख रहे थे। उसी वक्त अचानक छज्जी टूट जाने से यह हादसा हो गया।
मुजफ्फरपुर में फिर गरजा एके 47, ठेकेदार की हत्या
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि दिन दहाड़े एके 47 से एक ठेंकेदार को छलनी कर दिया। घटना के बाद मृतक ठेकेदार ट्रेवल एजेंसी संचालक प्रणव शाही उर्फ अतुल शाही के घर में कोहराम मच गया। वह कांटी थाना के वीरपुर गांव का रहने वाला है। एके 47 की तड़तड़ाहट से पुरा शहर दहल गया। घटना शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वीसी लेने स्थित ठेंकेदार के आवास पर हुई। घटना के वक्त घर पर उसकी पत्नी, बेटा और बेटी मौजूद थे। बताया जाता है कि घटना से ठीक पहले ठेंकेदार स्टेशन से कलेक्शन ले कर घर लौटा था, तभी अपराधियो ने धावा बोल दिया।
न्यायिक दंडाधिकारी के ऑफिस में चोरी
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी अमीत कुमार तिवारी के कार्यालय में चोरो नें बीती रात चोरी कर ली। पुलिस मामलें की जांच में जुटी हैं।
बिना कप्तानी के पहली बार आइपीएल मे उतरेंगे धौनी
पुणे सुपरजायंटस व मुबंई इंडियंस मे आइपीएल का दूसरा मुकाबला आज
संतोष कुमार गुप्ता
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 10वें सीजन का दूसरा मैच पुणे सुपरजायंटस व मुम्बई इंडियंस के बीच होगा। चेन्नइ सुपरकिंग्स को कई बार चौम्पियन बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आइपीएल के इतिहास मे पहली बार पुणे की टीम में बिना कप्तानी के मैदान में उतरेंगे। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी। पुणे और मुंबई के मैच का लोगो को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल आईपीएल में एंट्री पाने वाली पुणे सुपरजायंटस ने इस साल कई बदलाव किए हैं। धोनी भी पहली बार बिना कप्तानी के मैदान में नजर आएंगे। राइंजिग पुणे सुपरजायंट टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। पुणे की टीम पिछले सीजन के अपने खराब प्रदर्शन को भुलाने के साथ बेहतर खेल के इरादे से उतरेगी। हालांकि उसके सामने दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम होगी जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जो कि चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
पहली बार महज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे धोनी
पुणे की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में मैदान में मोर्चा संभालेगी। धोनी ने पिछले सभी 9 सीजन बतौर कप्तान के तौर पर खेले हैं। यह पहला मौका होगा जब धोनी महज एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में नजर आएंगे। पिछली बार पुणे की टीम सिर्फ धोनी की कप्तानी में सिर्फ पांच ही मैच जीत दर्ज कर पाई थी। इस तरह से धोनी अब किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं। टेस्ट, वनडे और टी-2- के बाद अब आईपीएल में भी धोनी बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे। धोनी से टीम की कप्तानी से हटा जरूर दिया गया है लेकिन उन पर बल्ले से कमाल दिखाने का दबाव जरूर रहेगा। स्टीव स्मिथ की बात करें तो हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार और विवाद को भुलाकर एक बार फिर से सकारात्मक ढंग से पुणे की टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
बेन स्टोक्स पर सबकी नजर
पुणे ने सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह इस साल की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। ऐसे में सबकी नजरें उन पर रहेंगी। स्मिथ और डूप्लेसिस दोनों ही पिछली बार चोटिल होने की वजह से टीम के लिए नहीं खेल सके थे लेकिन इस बार दोनों ही खिलाड़ी अपने खेल के दम पर टीम को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम के लिए बुरी खबर यह है कि आर अश्विन बाहर हो गए हैं। उनकी गैर मौजूदगी में अशोक डिंडा, डेनियल क्रिस्टियन और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे। अनुभवी आलराउंडर रजत भाटिया भी कमाल दिखा सकते हैं। पुणे की सबसे कमजोर कड़ी उसकी कमजोर गेंदबाजी है।
उधर, मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के जरिये फिर से वापसी करने जा रहे हैं। रोहित के साथ पार्थिव पटेल या लेंडल सिमन्स पारी की शुरूआत कर सकते हैं। लेंदल सिमंस ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। मध्यक्रम में कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडु और जोस बटलर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। पंड्या बंधुओं कृणाल और हार्दिक मुंबई टीम अपना कमाल दिखाएंगे। लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत करेंगे।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान) जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान) एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा.
युवराज के तुफान में उड़ा आरसीबी बेंगलुरू
संतोष कुमार गुप्ता
युवराज सिंह के तुफानी अर्द्धशतक की बदौलत आईपीएल-10 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेजर्स बैंगलौर को 35 रनो से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में सितारो से सजी बैंगलौर की टीम 172 पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स के लिए युवराज ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। युवी ने अपनी 27 गेंदों की पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
मोइसेज ऑनरीकेज ने 37 गेंदो में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। धवन ने भी 40 रनों का योगदान दिया। दीपक हूडा और बेन कटिंग 16-16 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। 7 में 5 गेंदबाजों ने प्रतिओवर 10 से ज्यादा की औसत से रन लुटाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, यजुवेंद्र चहल और स्टुअर्ट बिन्नी ने 1-1 विकेट लिया।
आरसीबी की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 172 रन ही बना सकी। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की कमी इस टीम को खूब खली। क्रिस गेल ने 32, केदार जाधव ने 31, ट्रेविस हेड ने 30, मंदीप सिंह ने 24 और शेन वॉटसन ने 22 रन बनाए। कोई भी बल्लेबाजी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील न कर सका।
हैदराबाद के लिए आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने 2-2 विकेट तथा बिपुल शर्मा और दीपक हूडा ने 1-1 विकेट चटकाया। युवराज सिंह को उनकी शानदार पारी और 2 कैच लपकने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मेधा सूची के अनुमोदन में मिली गड़बरी
मुजफ्फरपुर। शिक्षक नियोजन फर्जीवाड़ा को लेकर राज्य में कुख्यात हो चुका मुजफ्फरपुर अब एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मेधा सूची के अनुमोदन में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। प्रधान सचिव के आदेश पर तीन दिनों से चल रही जांच में यह खुलासा हुआ है। अनुमोदित मेधा सूची से फर्जी शिक्षकों की सूची का मिलान जिला स्तर पर डीपीओ स्थापना कर रहे थे। जांच में डीईओ की अनुमोदित मेधा सूची में फर्जी शिक्षकों का नाम शामिल मिला है। इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
सुनने में भले अजीब लगे, पर है ये कानून
दुनिया में कुछ ऐसे भी कानून है जो कि सुनने में बहुत ही अजीब लगता है। पर है ये सच। आप के लिए प्रस्तुत है 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का बेहतरीन संकलन। जिसे पढ़ कर आप चौक जायेंगे।
1. ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा।
2. ऊटाह में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।
3. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।
4. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।
5. मोन्टाना के बोजमैन में सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
6. कैलिफोर्निया में ड्राइवर रहित वाहन को 60 मील/ घंटे के अधिक रफ्तार से चलाना गैरकानूनी है।
7. फ्लेरिडा में सार्वजनिक रूप से पुरुषों के बिना फीते के गाउन पहनने पर प्रतिबंध है।
8. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैर कानूनी नहीं है।
9. टेनेसी में अगर आप कार ड्राइव करते वक्त सो गए, तो फिर आप कानून तोड़ने के भागीदारी होंगे।
10. न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
11. पेनसिल्वेनिया के दानविले में आग लगने के एक घंटे पहले फायर नोजल चेक होना जरूरी है।
12. विस्कॉन्सिन के कॉनर्सविले में यौन क्रिया के दौरान जब महिला ऑरगेज्म के करीब हो, तब पुरुष द्वारा बंदूक फायर करना गैरकानूनी है।
13. पेन्सिलवेनिया में डॉलर को धागे से बांध कर दूसरों को झांसा देना कानून के खिलाफ है।
14. न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में सैंडविच को ‘कॉर्न्ड बीफ सैंडविच’ बोलना गैरकानूनी है, अगर वह सफेद व मेयोनाइज ब्रेड से बना हो।
15. सन फ्रांसिस्को में कार वॉशिंग के दौरान कार को अंडरवेयर से साफ करना गैरकानूनी है।
16. फ्रांस में ‘ईटी’ एक्सट्रा टेरस्ट्रियल डॉल बेचना गैरकानूनी है। यहां उन डॉल्स को बेचने की इजाजत नहीं, जिनके ह्यूमन फेस नहीं होते हैं।
17. लुसियाना में कुदरती दांतों से किसी को काटने पर सामान्य बेईज्जती कहा गया है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो घोर बेईज्जती कहते हैं।
18. वाशिंगटन में किसी भी परिस्थिति में वर्जिन के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। इसमें सुहागरात भी शामिल है।
19. स्विटजरलैंड में रात 10 बजे के बाद पुरुषों द्वारा खड़े होकर रिलैक्स करने को गैरकानूनी कहा गया है।
20. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर हवा छोड़ना गैरकानूनी है।
21. मैसाच्यूट्स रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। वही, रविवार के दिन नहाना गैरकानूनी है।
22. सऊदी अरब के जिद्दा में 1979 में होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।
23. सैमोओ में खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।
24. अलाबामा में जेल प्रहरियों का अपनी बीबियों से बातचीत करना गैरकानूनी है।
25. इंगलैंड के लंदन में सिटी कैब में पागल कुत्तों या लाशों को ले जाना गैरकानूनी है।
26. इंगलैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है।
27. इंगलैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।
28. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि ‘मैं एक एक्टर हूं’, तो ये गैरकानूनी है।
29. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।
30. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।
31. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।
32. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।
33. फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है।
34. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल ‘क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?’ पर आपने कह दिया कि ‘अगर तुम्हें नहीं पता था, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा’ जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।
35. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।
36. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।
37. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।
38. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।
39. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।
40. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।
41. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।
42. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानून तोड़ने की श्रेणी में आएगा।
43. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घड़ियाल को चेन से बांधना गैरकानूनी है।
44. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।
45. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।
46. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।
47. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।
48. मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी है।
49. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।
50. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।
51. इलियोनॉस में पालतू के मुंह में जली हुई सिगार देना गैरकानूनी है।
52. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी है।
53. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी है।
54. बाल्टीमोर में शेर को सिनेमाहॉल ले जाना गैरकानूनी कृत्य है।
55. वाशिंगटन में अभिभावकों का खुद को धनी जताना गैरकानूनी है।
56. टेक्सास में अगर आप अपराध कबूल करना चाहते हैं, तो आपको कानूनी तौर पर 24 घंटे पहले पुलिस को सूचित करना होगा।
57. दक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना गैरकानूनी कृत्य है।
58. मैरीलैंड में रोडियो पर रैंडी न्यूमैन्स के गीत ‘शॉर्ट पीपल’ पर प्रतिबंध जारी है।
59. मिसौरी में महिला ने अगर नाइट गाउन पहनी हो, तो दमकल कर्मी उसे बचा नहीं सकता, क्योंकि वहां ऐसा करना गैरकानूनी कृत्य है।
60. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का ब्लब खुद नहीं बदल सकते है इसके लिए आपको किसी लाइसेंस शुदा इलेक्ट्रिसियन को बुलाना होगा।
61. फ्रांस में सुअर का नेपोलियन नामकरण करना गैरकानूनी है।
62. इंडोनेशिया में हस्तमैथुन करते पाए जाने पर सिर कलम करने का सजा का प्रावधान है।
63. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।
64. बेहराइन में एक पुरुष ही कानूनी तौर पर किसी महिला के गुप्तांग की जांच कर सकता है।
65. रोड आइलैंड पर रविवार के दिन एक ही ग्राहक को टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश बेचना गैरकानूनी है।
66. मिनियापोलिस के अलेक्जेंड्रिया में एक पुरुष का सार्डिन मछली की मौजूदगी में महिला के साथ यौन संबंध स्थापित करना गैरकानूनी है।
67. सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना गैरकानूनी है।
68. एरिजोना में ऊंट का शिकार करना गैरकानूनी है।
69. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।
70. फ्लोरिडा में पॉर्क्यूपाइन (कांटेदार जानवर) के साथ यौन क्रिया करना गैरकानूनी है।
71. बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो उसे जेल हो सकती है।
72. लोआ में घोड़ों का फायर हाइड्रेंट चबाना या खाना गैरकानूनी कृत्य है।
73. वर्माउंट में महिला को नकली दांत लगाने से पहले पति से लिखित में सहमति लेना जरूरी है।
74. लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी है।
75. ओकलाहोमा में अगर आपके बाथटब में गधा सोता पाया गया, तो ये कानून के खिलाफ है।
76. इजरायल में रविवार के दिन नाक झाड़ने पर आप पर मामला दर्ज हो सकता है।
77. स्वीडन में वेश्याओं की सेवाएं लेना गैरकानूनी है। जबकि यहां वेश्यावृत्ति वैध है।
78. थाईलैंड में बगैर अंडरवियर पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।
79. कैलिफोर्निया में छोटे तलाब में बच्चे को खेलता छोड़ना गैरकानूनी है।
80. ओकलाहोमा में ऑटोमोबाइल से छेड़छाड़ करना अवैध है।
81. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।
82. तुर्की में 80 साल के वयोवृद्ध के पायलट बनने पर प्रतिबंध है।
83. शिकागो में ऐसी जगह पर खाना गैरकानूनी है, जहां पर आग हो।
84. पेनसिल्वेनिया में बाहर खुले में फ्रिज के ऊपर नींद लेना गैरकानूनी कृत्य है।
85. नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को किस करना गैरकानूनी है।
86. ओहियो में मछली को शराब पिलाना गैरकानूनी कृत्य है।
87. फ्लोरिडा के मियामी में पुलिस थाने में स्केटिंग करना कानून के खिलाफ है।
88. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है।
89. टेक्सास में होटल की दूसरी मंजिल से किसी भैंस पर गोली चलाना गैरकानूनी है।
90. कोलराडो के शहरी क्षेत्र में किसी पक्षी का शिकार करना गैरकानूनी है।
91. अलाबामा में आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी चलाना अवैध है।
92. लोवा में पुरुषों का बीयर की तीन सिप लेना गैरकानूनी है, अगर वे अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर हों।
93. कैलिफोर्निया के शिको में अगर कोई शख्स शहरी सीमा के भीतर न्यूक्लियर डिवाइस विस्फोट करता है, तो उसे 500 डॉलर यानी 30 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा।
94. ऊटाह में चलती एम्बुलेंस में महिलाओं का पुरुषों को साथ सेक्स करना गैरकानूनी है।
95. कोलंबिया में बिगफुट (बड़े पैर वाला मानव, जो शायद ही मिले) को मारना गैरकानूनी है।
96. लेबनान में अगर कोई पुरुष किसी नर जानवर के साथ यौन क्रियाएं करता पकड़ा जाए, तो उसे मौत की सजा हो सकती है। लेकिन अगर नर की जगह मादा जानवर हो, तो फिर किसी तरह के सजा का प्रावधान नहीं है।
97. मिनेसोटा में कपड़े धोने वक्त एक ही वाशिंग लाइन पर पुरुष और महिलाओं के अंत: वस्त्र रखना गैरकानूनी है।
98. टेक्सास में खुद की आंखों को बेचना गैरकानूनी है।
99. केंटुकी में छह फीट से ज्यादा लंबे हथियार को छुपा कर ले जाना गैरकानूनी है।
100. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।
हाईवे पर लूटेरो का तांडव, महिलाओं से की छेड़खानी
जमुई। जमुई के सोनो थाना अंतर्गत चिरेन पूल के समीप हाईवे पर लूटेरो ने जम कर उत्पात मचाया और महिला यात्रियों से छेड़खानी की। लूटेरे एक दर्जन वाहनो को अपना शिकार बनाते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। ज्यादातर गिट्टी लाने जाने वाली ट्रक एवं हाईवा लूट के शिकार हुए। बिरोध करने पर एक ट्रक चालक को बदमाशो ने पीट कर जख्मी कर दिया है। इस बीच बोलेरो से जा रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किये जाने की चर्चा है।
अब कुढ़नी में लगेगा बाबा केवल की प्रतिमा
राजकुमार सहनी
मुजफ्फरपुर। जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित ताल गुजरा पहुंचे सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि यहां बाबा केवल स्थान में पिछले 2 सालों से भव्य मेला लगता है। बाबा केवल की पूजा-अर्चना कर मेला स्थल का उन्होंने स्वयं निरीक्षण भी किया।
वहां आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इंद्रवाड़ा की ही तरह यहां भी बाबा केवल के 35 फीट की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण अगले वर्ष लगने वाले मेले से पूर्व ही कराया जायेगा। सन ऑफ मल्लाह की इस घोषणा का स्थानीय लोगो ने पुरजोर स्वागत किया है।
सेफ्टी क्लेम्प रोकेगा कोचिंग छात्रो का सुसाइड
संतोष कुमार गुप्ता
कोटा। शिक्षण संस्थानो में छात्र छात्राओं की सुशाइड ने सरकार की ही नही बल्की स्कूल प्रबंधन की भी चिंता बढा दी है। इसको रोकने को लेकर स्कूल प्रबंधन ने कई कदम उठाये है। फिर भी यह सिलसिला नही रूका। राजस्थान ही नही देश के मशहूर शिक्षा नगरी के रूप मे विख्यात कोटा में बढ़ते कोचिंग छात्रों के सुसाइड के मामलों को रोकने के लिए शहर के हॉस्टल आगे आए हैं। इन्होंने ऐसे पंखे या छत पर लगने वाले दूसरे उपकरण इस तरीके से लगाने की बात कही है, जिससे छात्र सुसाइड करने में सफल नहीं हो सके।
अक्सर देखा जाता है कि कोचिंग छात्र आत्महत्या करने के लिए पंखों पर बैडशीट या चुन्नी डालकर लटक जाते हैं। ऐसे में बैंगलोर की एक कंपनी की ओर से तैयार किए गए ये सेफ्टी क्लेम्प छात्रों को सुसाइड करने से रोकेंगे। इन्हें हॉस्टल्स के कमरों में लगाया जा रहा है।
सेफ्टी क्लेम्प अपने हॉस्टल में लगवा चुके हॉस्टल संचालक की माने तो इसे पंखे के अन्दर लगाया जाता है। जिसके बाद अगर कोई कोचिंग छात्र या अन्य कोई आत्महत्या करने के लिए पंखे से लटकता है तो पंखा एक दम नीचे लटक जाएगा और पूरे परिसर में अलार्म बजने लगेगा। जिससे कोचिंग छात्र की जिंदगी बच जाएगी। इस सेफ्टी क्लेम्प की कीमत मात्र 600 रूपए है।
खेल के माध्यम से मिटती है नफरत की दीवारें: पूर्व मंत्री
संतोष कुमार गुप्ता
मुजफ्फरपुर। खेल के माध्यम से नफ़रत की दीवारे मिट जाती है तथा दोस्ती में परिणत हो जाता है। उक्त बातें पूर्व मंत्री दिनेश कुशवाहा ने बुधवार को सत्यनारायण दुर्गा देवी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मीनापुर हाई स्कूल के नजदीक स्टेडियम में आयोजित प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के मौके पर कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का दूसरा आबादी वाला देश है। क्रिकेट में भारत की स्थिति पूरी दुनिया बेहतर है लेकिन अन्य खेलों में पीछे है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को निखरने का अच्छा मौका मिलता है। स्टेडियम बना लेकिन रख रखाव के चलते इसकी दशा ख़राब है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक जनकधारी प्र. कुशवाहा ने किया। अध्यक्षीय भाषण में श्री कुशवाहा ने कहा कि खेल के आयोजन से आपसी सौहार्द व शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में 100-200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद व वौलीवॉल खेल का आयोजन हुआ । 100 मीटर बालक दौड़ में नवीन कुमार को प्रथम, विकास कुमार को द्वितीय व मिथलेश कुमार तृतीय बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू 200 मीटर दौड़ में नीरज, संजय व मनीष बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू लंबी कूद में नवीन, मनीष बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू ऊँची कूद में प्रकाश, मुन्ना व विक्की कबड्डी में हाई स्कूल तुर्की को विजेता व हाई स्कूल मुकसुदपुर को उपविजेता, वौलीवॉल प्रतियोगिता में हाई स्कूल तुर्की को विजेता व टेंगरारी को उपविजेता घोषित किया गया । सफल प्रतिभागियों को कप व शील्ड से सम्मानित तथा आये अतिथियों को संस्था के सचिव डॉ. श्याम शंकर प्रसाद ने शॉल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. श्यामबाबू प्रसाद ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया जगदीश गुप्ता केआरपी प्रो. लक्ष्मीकांत, प्रो. सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार कुशवाहा, लालबाबू प्रसाद सहित सभी उच्च विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।
कश्मीर की आयशा बनी सबसे युवा पायलट
कश्मीरी युवाओं के लिए बनी नजीर
कश्मीर की एक 21 वर्षीया युवती आयशा अजीज ने आतंक के माहौल में पल बढ़ रहे युवाओं के समक्ष एक बेहतरीन नजीर पेश कर दिया है। अपने हौसले की कूबत पर आयशा पायलट बन गई हैं और वह अब मिग 29 लड़ाकू विमान उड़ाने की योजना बना रही हैं। यदि वह इसमें सफल हो जाती हैं तो मिग 29 उड़ाने वाली भारत की पहली सबसे युवा पायलट बन जाएगी। आयशा को बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से लाइसेंस प्राप्त है। उसने दो महीने की एडवांस ट्रेनिंग नासा में पूरी कर ली है। आयशा ऐसा करने वाली तीन भारतीयों में से एक हैं। आयशा की मां जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता महाराष्ट्र के मुंबई से हैं।
भारत को एनएसजी की सदस्यता मिलने की उम्मीदें बढ़ी
चीन के पुरजोर बिरोध के बावजूद भारत को एनएसजी की सदस्यता मिलने की उम्मीदें बढ़ी है। इस मुद्दे पर जर्मनी ने भारत को अपना समर्थन दिया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एनएसजी परामर्श समूह की बैठक चल रही है। हालांकि, चीन अब भी समर्थन को तैयार नहीं है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी अपने पुराने रुख से हटने को तैयार नही है। दरअसल, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) 48 देशों का एक समूह है। इसका लक्ष्य परमाणु सामग्री, तकनीक एवं उपकरणों का निर्यात व नियंत्रित करना है। परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की आपूर्ति से लेकर नियंत्रण तक इसी के दायरे में आता है।
देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
बेतिया। बिहार के बेतिया में एसएसबी की नरकटिया कैंप के जवानो ने गुप्त सूचना के आधार पर देशी कट्टा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया हैं।
खलिहान से लेकर सांस्कृतिक मंचो तक, नही सुनाई देता चैता की धुन
संतोष कुमार गुप्ता
मुजफ्फरपुर। बिहार में चैत महिना का अलग महत्व है। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड में दो दशक पूर्व यह महिना कुछ खास होता था। गेंहू का खेत हो या गांव का चैपाल। हमें चैता का कर्णप्रिये ध्वनी जरूर सुनाई देता था। किंतु, चैत महिना का जवानी अब परवान चढने लगा है। खेतो से गेंहू कटने लगे है। बाचजूद इसके चैता की जगह अब वह सिर्फ थ्रेसर की कानफाड़ू शोर ही सुनाई दे रहा है। विक्रम संवत के पहले महीने चैत्र (चैत) को भारतीय पंचांग में वर्ष का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में गाए जाने वाले गीत ‘चैता’ का अपना अलग महत्व है।
चैत्र यानी मधुमास के दिनों में बिहार के खेतों में रबी की पकी हुई फसल और पक चुकीं सरसों की बालियां, खलिहानों में पहुंच गई होती हैं। इस मौसम में किसान खेतों के बजाए खलिहानों में ही ज्यादा समय बिताते हैं। बिहार में मधुमास के दिनों में चैता गाने की पुरानी परंपरा है। चैता गीतों को जब ढोलक और झाल की संगत मिलती है, तब लोगों का मन भी झनझना उठता है।
पुराने चैता गायकों का मानना है कि लोक संस्कृति चाहे किसी भी क्षेत्र की हो, उसमें ऋतुओं के अनुकूल गीतों का समृद्ध खजाना होता है। उत्तर भारत के अवधी व भोजपुरी भाषी क्षेत्र की लोकप्रिय गायन शैली ‘चैता’ है। मैथिली भाषियों के मिथिला क्षेत्र में इसे चैती कहा जाता है। इसकी एक और किस्म ‘घाटो’ भी है। चैत्र मास में गांव के चौपाल में महफिल सजती थी और एक विशेष परंपरागत धुन में श्रृंगार और भक्ति रस मिश्रित चैता गीत देर रात तक गाए जाते थे।
इस महीने में बिहार के गांवों से लेकर शहरों तक में चैता का आयोजन किया जाता था। बिहार और उत्तर प्रदेश में चैत महीने में गाए जाने वाले गीत को चैता, चैती या चैतावर कहा जाता है। इस महीने रामनवमी के दिन भक्ति रस में डूबे चैता गीत खासतौर से गाए जाते हैं। चैता के गायकों का कहना है कि चैता में राम के जन्म को विस्तार से गाने की परिपाटी नहीं है। लेकिन, जनकपुर की पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन, सीता स्वयंवर से लेकर राम वनवास और राम द्वारा सीता के निर्वसन का वर्णन चैता के गीतों के माध्यम से किया जाता है। इन गीतों में मुख्य रूप से इस महीने के मौसम का वर्णन भी होता है।
पैक्स अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद कहते है कि पुराने दिनो की यादें अब कसक देती है। ना वह टीम है, ना ही अब लोगो के पास फुर्सत। पूर्व प्राचार्य जयनारायण प्रसाद कहते है कि हमलोगो की सांस्कृतिक विरासत खतरे में है। उम्र के अंतिम पड़ाव मे चल रहे सीताराम साह का कहना है कि चैत महीने को ऋतु परिवर्तन के रूप में जाना जाता है। पतझड़ बीत चुका होता है और वृक्षों और लता में नई-नई कोपलें आ जाती हैं। किंतु आ गइले चइत के महिनमा हो रामा, पिया ना ही अइले गीत सुने जमाने बीत गये है।
चैता मे में शिव पार्वती का भी संवाद कर्णप्रिय लगते हैं। रामनवमी के मौके पर ‘जनम लिए रघुरैया हो रामा, चैत महिनवां, या ‘घरे-घरे बाजेला बधइयां हो रामा’ काफी प्रचलित व कर्णप्रिय चैता गीत हैं। चैत रामनवमी के अवसर पर बहवल बाजार, भटौलिया, तालिमपुर, महदेइया, गांधीनगर व गोरीगामा सहित कई जगहो पर मेले का आयोंजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की गूंज है। किंतु वहां के रंगमंचो पर चैता का नामो निशान नही है।
चीन की गिदड़ भवकी, कही हमारी विफलता तो नही
कौशलेन्द्र झा
तिब्बत के धर्म गुरू दलाई लामा के अरूणाचल दौरे पर चीन का आंख तरेरना, हमारी सात दशक पुरानी विदेश नीति की विफलता नही तो और क्या है? अरूणाचल पर बेजा दावा करने वाला, यह वही चीन है, जो भारत के दावे वाले पीओके में आर्थिक गलियारा बना रहा है और हमारी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यह हमारे कमजोर विदेश नीति ही है कि चीन अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर हमेशा से भारत को नीचा दिखाने में लगा रहता है। दरअसल, आंतरिक समस्याओं में उलझी रहने वाली हमारी सरकारें चीन की बेजा हरकतो को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से रखने में हमेशा विफल रही है।
पिछले दिनो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भारत दौरा भारत-चीन संबंधों को कहां तक ले गया? आज के मौजू में ये सबसे बड़ा सवाल है। क्योंकि, एक तरफ भारत चीन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है और दूसरी तरफ चीनी सैनिक लद्दाख के चुमार हो और अरूणाचल में घुसपैठ करतें रहतें हैं। ऐसे में फिर वही सवाल कि चीन आखिर चाहता क्या है? क्या वह सीमा विवाद की आर लेकर भारत को नीचा दिखाना चाहता है?
बहरहाल, मोदी-चिनफिंग के बीच जिन 12 मुद्दों पर पिछले दिनो व्यापारिक समझौते हुए है। बेशक इसका फायदा दोनों देशों को मिलेगा। लेकिन क्या व्यापारिक संबंधों की खातिर भारत चीनी की बेजा हरकतों को नजर अंदाज करता रहेगा? कहतें हैं कि चीन एक ऐसा देश है जिसे साध पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, शक्तिशाली चीन एक विस्तारवादी देश है और वह महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा भी पाले हुआ है।
हाल के वर्षो में भारत का जापान के साथ बढ़ रही नजदीकियों से चीन पहले से खार खाये हुआ है। जापान के साथ भी चीन का जमीनी विवाद चल रहा है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी की कोशिशें भी चीन पचा नहीं पा रहा है। उधर, वियतनाम के साथ भी भारत के अच्छे संबंध बनने शुरू हो गयें हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पिछले दिनो हुई वियतनाम दौरा से चीन की बौखलाहट जग जाहिर हैं। गौर करने लायक बात है कि वियतनाम के साथ भी चीन का सीमा विवाद चल रहा है।
बहरहाल, अरुणाचल के एक बड़े हिस्से पर अपना अधिकार जताने वाला चीन आज भी अरूणाचल के लोगों को नत्थी वीजा जारी करता है। यह भारत के लिए खासा अपमानजनक नही तो और क्या है? चीन भारत में अगले पांच सालों में 20 अरब डॉलर का निवेश करने वाला है। बावजूद इसके दलाई लामा को लेकर चीन ने जो बयान दिएं हैं। उसके दूरगामी परिणाम को हल्के में देखना, भारत के लिए आत्मघाती हो सकता है।
पर्सनल लॉ बराबरी में बाधक तो नही
राज किशोर प्रसाद
हक की लड़ाई में मुस्लिम महिलाओं ने जिस तरह मोर्चा खोला है। वह काबिले तारीफ है। इसमें सरकार की साथ मिलने से उनके हौसले और उम्मीदें बढ़ी है। तीन तलाक के खिलाफ जिस तरह से मुस्लिम महिलाओं ने हिम्मत कर लड़ाई को आगे बढ़ी है। अब वह दिन दूर नही लग रहा मंजिल पाने में । उसके हक की लड़ाई में सरकार का साथ भी मिला है। अब अवधारणा में बदलाव के साथ महिलाओं के कल्याण के साथ उसके वाजिव हक दिलाने में नई राष्ट्रीय महिला नीति साथ होगी। अधिकार की यह लड़ाई न्यायलय पर टिकी है। पर्सनल लॉ घर से बाहर तक महिलाओ को बराबरी का हक देने में अपनी मजहब के आड़ में महिलाओ को शोषण कर रही है। समाज में बराबरी के लिये इस पर्सनल लॉ को छोड़ना होगा। मन्दिर मस्जिद मजारो के दरवाजे खोलने होंगे। इसके लिये समाज और समुदाय से टक्कर लेनी होगी। नई राष्ट्रीय महिला नीति के लिए महिलाओ को बराबरी का हक दिलाने में बड़ी चुनौती है। हालांकि केंद्र सरकार ने एक बार में तिन तलाक को महिला विरोधी बता कर सभी के लिये एकल कानून की वकालत करते हुये समान नागरिक संहिता का मुद्दा विधि आयोग को भेज कर इस ओर बड़ा कदम उठाया है। तीन तलाक के साथ साथ अपने शारीरिक बदलाव और एक निश्चित आयु काल में भी महिलाओ को भेदभाव झेलनी पड़ती है। इस भेदभाव को धार्मिक व मजहम रिति रिवाज से जोड़कर कबतक जारी रखा जायेगा। इसके लिये महिलाओ के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पोषण व आर्थिक सपन्नता के लिए निर्णय लेने के क्षमता को विकसित करनी होगी। राजनीती भागदारी बढ़ानी होगी और प्रशिक्षित करनी होगी।