गोपलगंज। बिहार के गोपलगंज में साढ़े तीन करोड़ की लागत सें बनी नगर परिषद प्रशासनिक भवन का उद्घाटन मुख्य पार्षद संजु देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस भवन में नगर पार्षद, सभागार, कार्यपालक पदाधिकारी, कर्मचारी के लिए अलग सें बैठने की व्यवस्था हैं। कार्यालय भी इसी भवन में चलेगा।
बिहार की राजधानी पटना के चालक की हत्या
पटना। पटना सिटी से मैजिक गाड़ी लेकर मोतिहारी जा रहे चालक की हत्या कर शव को वैशाली के बेलसर में फेंक दिया। मृतक मनोज कुमार माली पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ मंडी मोहल्ले का रहने वाला था। चालक का दोनों हाथ गमछा से बंधा था तथा गले में फीता लगा हुआ था।
हादसे का गवाह बनते बनते बचा मुजफ्फरपुर जंक्शन
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा गवाह बनते बनते बचा। दरअसल, अमृतसर से आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में जनरेटर का तार अचानक टूट गया। तेज धमाके से सहमे यात्री बोगियों से कूदने लगे। भगदड़ में करीब एक दर्जन यात्री जख्मी हो गये और एक महिला का पैर भी टूट गया।
यूपी में किसानो को मिली राहत
यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई पहली कैबिनेट बैठक में आज कई अहम निर्णय लिए गये। बैठक डेढ़ घंटे चली। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दो करोड से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली कर्ज माफ करने का महत्वपूर्ण फैसला किया। इस फैसले से प्रदेश के राजकोष पर 36359 करोड रुपये का बोझ आएगा।
उत्तर प्रदेश में लगभग दो करोड 30 लाख किसान हैं, जिनमें से 92.5 प्रतिशत यानी 2.15 करोड लघु एवं सीमांत किसान हैं। इनमे से सिर्फ 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है। कुल 30,729 करोड रुपये का कर्ज माफ किया गया है। एक लाख रूपये तक का ऋण उनके खाते से माफ किया जाएगा। साथ ही सात लाख किसान और हैं, जिन्होंने कर्ज लिया था और उसका भुगतान नहीं कर सके। ऐसे किसानों को भी मुख्य धारा में लाने के लिए उनके कर्ज का 5630 करोड रुपये माफ किया गया है। इस तरह कुल मिलाकर किसानों का 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है।
राज्य में पांच हजार गेहूं खरीद केन्द्रों के जरिए 80 लाख टन गेहूं की सीधी खरीद का फैसला किया है। सरकार ने 80 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। किसानों को उनके गेहूं के लिए 1625 रूपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा और इसके अतिरिक्त दस रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ढुलाई और लदाई का भी दिया जाएगा।
पानापुर के भस्मी देवी मंदिर में उमड़ी आस्था की सैलाव
मुजफ्फरपुर। पानापुर के भस्मी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्था का सैलाव उमड़ पड़ा है। श्रध्दालुओं ने इस मौके पर दो दिवसीय जन जागरण सह गुणगान यात्रा का आयोजन किया। श्रध्दालुओं ने डोली में सवार मां भस्मी देवी का दर्शन किया। आस्था की यह यात्रा भस्मी देवी मंदिर से शुरू होकर पानापुर शिव मंदिर, डोमिडीह, पिपराहां, खरिका होते हुए वापस देवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस जन जागरण यात्रा के दौरान भक्तो ने भजन गायकी का भरपुर लुफ्त उठाया। भजन गायक सोहन भाई अग्रवाल के भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का ग्रामीणों ने पुरजोर स्वागत किया।
पर्यटक स्थल बनेगा समस्तीपुर का इन्द्रवाड़ा: मुकेश
बाबा केवल महाराज के आदमकद प्रतिमा का हुआ अनावरण
राजकुमार सहनी
समस्तीपुर। समस्तीपुर के इन्द्रवाड़ा में निषाद विकास संघ द्वारा निर्मित केवल महाराज के 31 फ़ीट के प्रतिमा के अनावरण के लिए मुकेश सहनी आज इंद्रवाड़ा पहुचें और लाखों समर्थकों के बीच विधिवत रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। निषादों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था उन्होंने कहा कि आदमकद प्रतिमा बनवाने का मेरा सपना आज पूरा हो गया। बाबा केवल धाम राज्य में निषादों के एकता का प्रतीक है। निषाद समाज का अमूल्य धरोहर है। मै केंद्र और राज्य सरकार से सम्पर्क कर धाम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हूँ।
दंपत्ति ने अपने ही बेटी का गला रेता
प्रेम करने की मिली सजा
गया। गया के अतरी थाना के चहल मुंडेरा गांव में प्रेम करना युवती को मंहगा पड़ा। लालन पालन करने वाले माता पिता ने ही अपनी पुत्री का गला रेत कर हत्या कर दी। दरअसल, 16 वर्षीय ममता कुमारी का गुनाह इतना था कि उसने माता पिता के मर्जी जाने बगैर गांव के ही 15 वर्षीय प्रवीण कुमार से प्रेम कर बैठी। युवती के पिता तपेश्वर यादव को यह इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी ही लाडली को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही बल्कि, साक्ष्य को नष्ट करने हेतु परिजनो ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। किंतु, इस बीच पुलिस को भनक लग गई और पुलिस के पहुंचते ही सभी परिजन भाग खड़े हुये। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
शराबबंदी से पुलिस की बल्ले बल्ले
राजकिशोर प्रसाद
आज शराबबंदी के एक साल पुरे हो गए। वही सरकार शराबबंदी की पहली वर्षगांठ पर अपनी कामयाबी पर पीठ थपथपाते नही थक रही है। वही, दूसरी ओर विपक्ष इसे आधा अधूरी कामयाबी और इसमें व्याप्त खामियों की सुधार की वकालत कर रही है। ताड़ी, पान मशाला, गुटका, शीतल पेय पदार्थो के आड़ में शराब की काली धंधा जोड़ो पर है। इतनी कड़ी कानून और पुलिस की चौकसी के बावजूद आये रोज कही न कही शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। ऐसी खबरे रोज आम लोगो को सुनने, देखने व पढने को मिल रहे है। आखिर सवाल ये उठता है की अगर शराबबंदी है तो इतनी शराब बिहार के हर कोने से क्यों रोज पकड़ी जा रही है? पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासन व सरकार क्यों न सख्त कदम उठती है? कागजो में नियम कड़े जरूर बने और बनते है पर हकीकत सबके सामने है। शराब माफिया या कारोबारियों का हौसला क्यों बढ़ता जा रहा है? आखिर शराब का कालाधंधा रुक क्यों नही रहा है? जिसे सरकार ने पहरा पर लगा रखा है, क्या उसकी नियत में खोट है? कहतें हैं कि आखिर खोट क्यों न हो? चर्चा है कि यह नए नियम प्रहरियो के मोटी कमाई का जरिया बन गया है। केस को कमजोड़ बना कर और डायरी में कमजोड़ सबूत पुलिस द्वारा दर्ज कर कारवारियो को ढील दी जाती है। इससे कारोबारी हो या प्रहरी दोनो की बल्ले बल्ले है। शायद यही कारण है की शराब के कारोबारी शराब सहित पकड़े जाते है। जेल जाते है और फिर तुरन्त बाहर आ जाते है और फिर वही धंधा शुरू हो जाता है। जरूरत है लोगो में सोच परिवर्तन की। पुलिस की ईमानदार छवि की। सरकार की सख्त पहल की और लोगो को अपने आप में बदलाव की। नही तो ऐसे कानून बनते रहेगे। पुलिस की सह पर समाज में भ्रष्टाचार पनपता रहेगा और पुलिस की बल्ले बल्ले होती रहेगी।
राजनितिक दल कही कालाधन का स्त्रोत तो नही
राजकिशोर प्रसाद
आज के परिवेश में देश के सभी रजनीतिक दल कालाधन और भरष्टाचार पर कोहराम मचा रहें हैं। सभी कालेधन को बाहर करने और भ्रष्टाचार पर लगाम की खूब बखान करते हैं। किन्तु, इसके लिये सबसे पहले स्वयं को ठीक और सुधरने की जरूरत है। जब तक देश के करीब दो हजार राजनीतिक दले अपने आप में सुधार और पारदर्शिता नही लायेंगे तब तक यह सम्भव नही की कालाधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगे। इसके लिये सभी राजनीतिक दल अपने अपने दल को मिलने वाले चंदे व उपहार को सार्वजनिक पारदर्शिता के साथ करें।
चुनाव आयोग ने 20 हजार तक के चंदा देनेवाले धारको के नाम सार्वजनिक नही करने के छूट से नाजायज फायदा राजनितिक दल उठाते है। जो, कालाधन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते है। राजनितिक दल अपने खातो में भारी भरकम राशि जमा करती है। जिसे वह बीस हजार से मिलने वाले चंदे को सामिल बताती है। जिससे कालाधन उनके खातो में जमा हो जाती है। जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। इससे प्रतीत होता है कि कालाधन खपाने की राजनीतिक दल एक मशीन बन गई।
अब यह कहने में कोई संकोच नही होंनी चाहिये की राजनीतिक दल कालाधन की स्त्रोत बन गई है। किन्तु, अब समय आ गया है कि राजनीतिक दल और नेता ईमानदार नागरिको की भावना व उसके गुस्से को समझे और उनका आदर करे। वरना, जनता धीरे धीरे सब समझ रही है। जब जनता के जेहन में समझदारी होगी तो एक आमूल परिवर्तन का वक्त आ जायेगा। इसके लिये दिसम्बर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान अपने मन की बात रखी थी।
चुनाव आयोग ने भी जनप्रतिनिधित्व कानून को सख्त बनाने की वकालत करते हुये इसमें सुधार की जरूत बताई है। इसके लिये चंदे की दो हजार राशि तक को सार्वजनिक करने की बात कही है। किन्तु, इसमें भी कालाधन खपाने की गुंजाइस है। सारे चंदे व उपहार जब तक पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक नही होंगे तब तक कालाधन और भ्रष्टाचार पर लगाम की बात करना जनता के साथ बेईमानी होगी। साथ ही देश में सभी चुनाव एक साथ हो। ताकि, कालेधन व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हो सके। कोई भी व्यक्ति, वर्ग, समूह या संस्था किसी राजनीतिक दल को चन्दा देने के पीछे कोई न कोई फायदे की मंशा रखती है। हालांकि प्रधनमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से इसे खत्म करना चाहतें हैं और इसके लिए चुनाव आयोग भी खाका तैयार कर रही है।
भारत ने चीन को चेताया: अरूणाचल में दखल बर्दाश्त नही
नई दिल्ली। चीन के बड़बोलेपन के खिलाफ अब भारत सरकार ने भी अपने तेवर कड़े कर दियें हैं। कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसको लेकर चीन, बयानबाजी बंद करे। दरअसल, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा की तवांग यात्रा को लेकर चीन की आपत्ति करने पर भारत ने कड़े तेवर दिखाए हैं। बतातें चलें कि चीन दलाई लामा पर अलगाववादी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप लगाता रहा हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने स्पष्ट किया है कि दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा पूरी तरह धार्मिक है और इसका कोई राजनीतिक तात्पर्य नहीं निकाला जाना चाहिए। गौरतलब है कि दलाई लामा 4 से 13 अप्रैल तक अरूणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। उनकी यात्रा को देखते हुए वेस्ट कमेंग जिले के बोमडिला में स्वागत की तैयारियां जोरो पड़ हैं।
स्मरण रहे कि चीन, पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरने का प्रयास करके पहले ही भारत को नाराज कर चुका है। इसके अतिरिक्त परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के प्रयास को अवरूद्ध करने तथा जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित कराने के कदम को बीजिंग द्वारा रोकने को लेकर भारत चीन संबंधों में तल्खी बढ़ी हुई है।
भारत से निकाले जायेंगे रोहिंग्या मुसलमान
नई दिल्ली। केन्द्र की सरकार रोहिंग्या मुसलमानो को लेकर सख्त हो गई है। इससे करीब दस हजार रोहिंग्या मुसलमानो में खलबली मची है। सूत्र बतातें हैं कि मोदी की सरकार रोहिंग्या मुसलमानो की पहचान करके उन्हें देश निकाला का आदेश देने का मन बना लिया है। दरअसल, रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के मूल निवासी है और अवैध तरीके से भारत में रहते आयें हैं।
रोहिंग्या मुसलमानों के मुददे पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और इसी के बाद इनके निकाले जाने की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान करने और उन्हें वापस उनके देश भेजने की पुष्टि की हैं। रोहिंग्या ज्यादातर जम्मू और साम्बा जिलों में रह रहे हैं। ये लोग म्यांमार से भारत-बांग्लादेश सीमा, भारत-म्यांमार सीमा या फिर बंगाल की खाड़ी पार करके अवैध तरीके से भारत आए हैं। इनकी संख्या करीब दस हजार बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न भागों में करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान अवैध तरीके से रह रहे हैं।
कुंवारी माँ ने नवजात को डुबो कर मारा
हैदराबाद। कुंवारी माँ ने लोकलाज के भय से अपने ही नवजात को पानी में डुबो कर मार डाला है। घटना हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल की है। युवती की उम्र 22 वर्ष है और वह तेलंगाना की खम्मम जिले की रहने वाली है।
अस्पताल में उसने कुछ समय पहले एक लैब तकनीशियन के रूप में ज्वाइन किया था। जब वह अस्पताल में नौकरी शुरू की थी तब वह छह महीने की गर्भवती थी। रात करीब 1:30 बजे कर्मचारियों को वॉशरूम में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी थी। अस्पताल के एक सीनियर मैनेजर अपने दो नर्स के साथ वॉशरूम में पहुंचे तो देखा कि युवती बच्चे को पानी से भरे बाल्टी में डुबो रही थी और युवती के शरीर से ब्लीडिंग हो रहा था।
पाकिस्तान में सिर ढ़कने के लिए गुफा खोदते है लोग
पाकिस्तान। खुद को परमाणु संपन्न राष्ट्र कहने वाले पाकिस्तान की बड़ी आबादी आज भी सिर ढ़कने के लिए गुफाओं में रहने को विवश है। पेशावर के निकट तोरखम मेन हाईवे के पास शगाई किला के आसपास वाले इलाके में 3000 से 4500 लोग गुफाओं में रहते हैं।
जानकारो की माने तो शगाई क्षेत्र के कट्टा कुश्ता और अली मस्जिद इलाके में आज भी बड़ी संख्या में पाकिस्तान के गरीब लोग सिर ढ़कने के लिए गुफाओं में रह रहे हैं। हालांकि, यहां रहने वाले अफ्रीदी की माने तो मैदानों पर बने घरों से ज्यादा गुफाओं में जिंदगी आराम दायक है। अफ्रीदी के अनुसार गुफाओं में रहना एक पुराना तरीका है। लेकिन कुछ लोग इसलिए भी गुफाओं में रहना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके पास रहने के लिए अपना मकान नही है। जनसंख्या ज्यादा होने और जगह की कमी होने के कारण यहां रहने वालें लोग अपनी आवश्यकतानुसार गुफा खोद लेते हैं।
यूपी के दो पुलिसकर्मियों को बदामाशो ने मारी गोली
यूपी। यूपी में सरकार बदलने के साथ पुलिस पुरे तेवर में आ गई है। बदमाशो को चुन चुन कर ठिकाना लगाया जाने लगा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में बदामाशो के साथ हुए मुठभेड़ में एक बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को गोली लग गई। सूत्र बतातें हैं कि भाकियू नेता जहीर फारुखी की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश मुर्तलीब ने फायरिंग की थी। इसके जवाब में फारुखी के सुरक्षाकर्मी ने भी गोली चला दी। पचैंडा के जंगल में यह मुठभेड़ हो रही थी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश मुर्तलीब और दो पुलिसकर्मी घायल हुए है। मुर्तलीब के दो साथी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।
यूपी में आज हो सकता है किसानो के कर्ज माफी का फैसला
उत्तर प्रदेश।
लम्बी इंतजार के बाद यूपी में आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज शाम होगी। इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी है। विशेष कर किसानो की। जानकार मानतें हैं कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही सरकार छोटे किसानो के कर्ज माफी का निर्णय ले सकती है। इसके अतिरिक्त अवैध बूचड़खानों के विनियमन, मांस कारोबारियों के लाइसेंस से जुड़े मुद्दे, बुंदेलखंड को और मदद देने के उपाये सहित पूर्वांचल की समस्याओं को लेकर अहम निर्णय होने का अनुमान हैं।
तस्कर की बाइक व मोबाईल जप्त
बगहा। बिहार के बगहा अन्तर्गत भीतहा पुलिस नें गुप्त सूचना के आधार पर 37 बोतल शराब के साथ तस्कर की बाइक जप्त किया हैं। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़ कर फरार हो गया । पुलिस ने बाइक के डिक्की सें एक मोबाईल बरामद किया हैं। बरामद शराब यूपी निर्मित हैं।
अमेरिका के बाद परमाणु बम का प्रयोग करने वाला देश होगा भारत
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की रिपोर्ट से मची खलबली
राज कुमार सहनी
दुनियाभर पर नजर रखने वाली अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने पेंटागन को जो जानकारी दी है, उससे पुरी दुनिया सकते में है। पेंटागन को दी गयी ख़ुफ़िया सुचना में कहा गया है कि अमरीका के बाद भारत विश्व का दूसरा देश हो सकता है, जिसने किसी पर परमाणु बम का उपयोग किया हो। दरअसल, भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों माहौल गरम है। सीआईए ने इन सभी पहलुओं पर अपनी रिपोर्ट पेंटागन को सौंपी है। जिसमें सीआईए ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आक्रमक रुख को देखते हुए निकट भविष्य में एक और परमाणु युध्द की ओर इशारा कर दिया है। सीआईए ने कहा है की मोदी एक आक्रमक नेता के रूप में उभरे है। ऐसी आक्रमकता भारत के किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने पहले कभी नहीं दिखाई है। सीआईए ने अपनी ख़ुफ़िया रिपोर्ट में पेंटागन को बताया है की मोदी की पसंद बम है, गोली नही। वो, युद्ध करेंगे तो भीषण करेंगे और बड़ा फैसला करने वाला युद्ध करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वायु सेना को अटैक मोड पर है। भारत की वायु सेना के 18 एयरबेस एकदम अलर्ट पर है और दिल्ली से एक इशारा मिलते ही किसी भी देश पर हमला कर देने के लिए तैयार है। सीआईए ने अपनी रिपोर्ट में पेंटागन को ये भी बताया की भारत ने अपने सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान सुखोई पर परमाणु युक्त ब्रह्मोस लोड करके उसे अटैक पोजीशन में तैनात किये हुआ है। ऐसा संभव है की भारत पाकिस्तान के परमाणु हमले का इंतज़ार ही न करे और पाकिस्तान पर भारत ही पहले परमाणु हमला कर दे। ऐसी सूरत में पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में पड़ सकता है। सीआईए के इस रिपोर्ट का खुलाशा होते ही पुरी दुनिया सकते में आ गई है।
देने वाली अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी (CIA top secret report) सीआईए ने इस बार पेंटागन को भारत के बारे में ऐसी सूचनाएं दी है उससे पुरी दुनिया सकते में है।
पेंटागन को दी गयी ख़ुफ़िया सुचना का टाइटल ही है की, अमरीका के बाद भारत दूसरा देश हो सकता है जिसने किसी पर परमाणु बम का उपयोग किया।
दरअसल, भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों गरम माहौल है, सीआईए ने इन सभी पहलुओं पर अपनी रिपोर्ट पेंटागन को सौंपी है। जिसमें सीआईए ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आक्रमकता पर पेंटागन को सचेत किया है।
मोदी की पहली पसंद होगा बम है गोली नहीं (CIA top secret report) –
सीआईए ने कहा है की, मोदी एक आक्रमक नेता के रूप में उभरे है ऐसी आक्रमकता भारत के किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई है। सीआईए ने अपनी ख़ुफ़िया रिपोर्ट में पेंटागन को बताया है की मोदी की पसंद बम है गोली नहीं वो युद्ध करेंगे तो भीषण करेंगे, और बड़ा फैसला करने वाला युद्ध करेंगे, सीआईए ने बताया की मोदी ने
भारत की वायु सेना को अटैक मोड पर किया हुआ है भारत की वायु सेना के 18 एयरबेस एकदम अलर्ट पर है और दिल्ली से एक इशारा मिलते ही किसी भी देश पर हमला कर देने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में (CIA top secret report) –
सीआईए ने अपनी रिपोर्ट में पेंटागन को ये भी बताया की भारत ने अपने सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों (सुखोई) पर परमाणु युक्त ब्रह्मोस भी लोड कर अटैक पोजीशन में तैनात किये हुए है।
पेंटागन को दिए रिपोर्ट में सीआईए ने कहा है की, पाकिस्तान की एक हरकत दुनिया के इतिहास में बड़ा बदलाव ला सकती है क्योंकि ऐसा संभव है की भारत पाकिस्तान के परमाणु हमले का इंतज़ार ही न करे, अपितु पाकिस्तान पर भारत ही पहले परमाणु हमला कर दे ऐसी सूरत में पाकिस्तान का अस्तिव खतरे में है।
सीआईए ने पेंटागन को दिए रिपोर्ट में कहा है कि, भारत की मौजूदा सरकार ऐतहासिक फैसला भी ले सकती है, सम्भावना ये है की युद्ध भारत की तरफ से ही शुरू हो और ऐसे हालात है की युद्ध गोली से नहीं बल्कि बम से हो और इससे पाकिस्तान के अस्तित्व को बड़ा खतरा है।
देशी गर्ल बनी दुनिया की दुसरी सबसे खूबसूरत महिला
नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला मन गई हैं। एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनी हैं। बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धूम मचा रहीं देशी गर्ल का जलबा दुनिया में सुमार होने लगा है। लॉस एंजिलिस की सोशल मीडिया नेटवर्क बजनेट द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के आधार पर यह लिस्ट जारी की गई है।
मोदी के रथ को रोकना है तो बनाने होंगे महागठबंधन
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि यदि पीएम मोदी के रथ को रोकना है तो देश में विपक्षियों को एकजुट होना पड़ेगा। कहा कि देश स्तर पर बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनता है, तो वह महासफल होगा। जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आपसी मतभेदो को भूलना होगा। पटना के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में सीएम नीतीश कुमार ने पत्रकारो से यह बात कही है।
बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार
बेतिया। बिहार के बेतिया के बलथर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 किलो चरस व बाइक सहित गिरफ्तार किया गया हैं।दुसरी ओर धनकुटवा गांव में पुलिस नें आग सें झुलसी हुई एक महिला की लाश को संदेहास्पथ स्थिति में बरामद किया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी गई हैं।