सोमवार, अगस्त 11, 2025 10:00 पूर्वाह्न IST

चांद पर रहने योग्य मिला गुफा

जापान की स्पेस एजेंसी ने चांद की सतह पर एक बड़ी और गहरी गुफा की खोज की है, जो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बेहद मददगार हो सकती है। बताया जा रहा है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक चांद पर कॉलोनी बसाने के सपने को हकीकत बनाने में यह गुफा मददगार साबित होने वाली हैं।
इस गुफा का पता जापानी के अंतरिक्ष यान सेलीन लूनर ऑर्बिटर द्वारा लिए गए डाटा से चला है। जानकारी के मुताबिक ये गुफा 50 किलोमीटर गहरी और करीब 100 मीटर चौड़ी है। वैज्ञानिकों की मानना है कि ये गुफा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए शरण स्थल का काम कर सकती है और उन्हें चंद्रमा पर हानिकारिक किरणों और खतरनाक वातावरण से भी बचाएगी।

विश्व के कई देशो में मनाई जाती है दिवाली

भारत में दिवाली काफी खास तरीके से मनाई जाती है। लेकिन, इस त्योहार के जश्न में डूबने वाला भारत इकलौता देश नहीं है। दिवाली की रोशनी भारत की गलियों से होती हुई अब विदेशों तक जा पहुंची है। कई देशों में इस त्योहार पर सरकारी छुट्टी तो होती ही है, इस पर्व की धूमधाम भी देखने लायक होती है। इन देशों में बसे भारतीयों के साथ-साथ वहां के स्थानीय लोग भी इस जश्न में शामिल होते हैं। जिन देशो में दिवाली मनाई जाती है, उनमें मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल, फिजी, गयाना, श्रीलंका, थाईलैंड और सिंगापुर शामिल है।
मलेशिया में दिवाली को ‘हरि दिवाली’ के तौर पर भी जाना जाता है। मलेशिया के किसी खास हिस्से में नहीं, बल्कि पूरे देश में इसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पारंपरिक रिवाजों को निभाते हुए इस त्योहार का जश्न शुरू होता है और प्रार्थनाएं की जाती हैं। इस दिन मलेशिया में पब्लिक हॉलीडे होता है। हालांकि, यहां पर आतिशबाजी और पटाखे प्रतिबंधित हैं, लेकिन घरों एवं गलियों को लाइटिंग से काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।
इंडोनेशिया में दिवाली मनाने का अंदाज बेहद खास है। इंडोनेशियन आइलैंड बाली पर भारतीय प्रवासी रहते हैं। यहां दिवाली काफी धूमधाम से मनाई जाती है। भारत की तरह ही यहां भी कई दिन पहले से बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। पटाखे, मिठाईयों की बिक्री होती है। दोस्तों एवं परिवार में मिठाई और ग्रीटिंग्स के साथ शुभकामनाएं दी जाती हैं। इसके साथ-साथ इस त्योहार से जुड़ी रिवाजों को भी उसी अंदाज में निभाया जाता है जैसे कि भारत में।
नेपाल में दीपावली को तिहार कहा जाता है। भारत की तरह यहां भी इस मौके पर गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा होती है। नेपाल में यह त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है और हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। पहला दिन गाय के लिए समर्पित होता है। उनकी पूजा की जाती है और खाना खिलाया जाता है। दूसरे दिन यहां कुत्तों को समर्पित होता है। उनके लिए खासतौर से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाए जाते हैं। तीसरे दिन दीए, लैंप जलाए जाते हैं। इस दिन घर में रोशनी करने का विशेष महत्व होता है। चौथे दिन मृत्यु के भगवान यमराज की पूजा होती है और पांचवे बहन-भाई का त्योहार भाई दूज मनाकर इसे संपन्न किया जाता है।
दिवाली के मौके पर भारत की तरह ही फिजी में भी लोगों का उत्साह देखने लायक होता है। इस त्योहार पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक-दूसरे को उपहार और मिठाइयां देते हैं। भारत की तरह यहां भी लोग घर की साफ-सफाई और सजावट पर खास ध्यान देते हैं। लाइटिंग का भी विशेष महत्व होता है। यहां स्कूल और यूनिवर्सिटीज में भी दीपावली पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
गयाना में दिवाली पर एक दिन का नेशनल हॉलीडे होता है। यहां दिवाली काफी अच्छे तरीके से मनाई जाती है। गयाना में दिवाली मनाने की शुरुआत 1980 के दशक से मानी जाती है। यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शरीक होते हैं। मिठाईयों, पकवान और उपहार बांटे जाते हैं।
श्रीलंका में दीपावली उन त्योहारों में से एक है, जो काफी बड़े स्तर पर और धूमधाम से मनाए जाते हैं। यहां भी इस त्योहार का जश्न लगातार पांच दिनों तक चलता है। धार्मिक रस्मों को निभाने के साथ-साथ यहां रोशनी का भी विशेष महत्व होता है।
थाईलैंड में दीपावली को लोई क्रेथोंक कहा जाता है। थाई कैलेंडर के हिसाब से इसे 12वें महीने के पूर्णचंद्र के दिन मनाया जाता है। इस दिन देशभर में यहां आतिशबाजी होती है। गुब्बारे आसमान में छोड़े जाते हैं। केले के पत्ते से बनी खास तरह की लैंप जलाई जाती हैं। इस त्योहार पर यहां का खास आकर्षण होता है बोट परेड। इसके अलावा मनोरंजन के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
दीपावली पर सिंगापुर में पब्लिक हॉली डे होता है। रंग-बिरंगे फूलों और लाइटिंग से गलियों और घरों को सजाया जात है। घरों में पूजा होने के साथ-साथ सामूहिक प्रार्थनाएं होती हैं। लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए जगह-जगह मनोरंजन के लिए इंतजाम होते हैं। सेंटोसा द्वीप, क्लार्क क्वे, गार्डन और सिंगापुर जू पर लोग इकट्ठे होते हैं।

हेलो…, मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहा हूं…

सीएम की आबाज सुनतें ही अबाक रह गये हेडमास्टर

आरा। मौका दीपावली का हो और फोन मुख्यमंत्री का आ जाये, तो यह खुशी महज एक परिवार की नही, बल्कि पूरे समाज को गर्वान्वित करने के लिए प्रयाप्त है। जीहां, ऐसा ही कुछ हुआ भोजपुर जिला अन्तर्गत आरा के चंदवा गांव में। रिटायर्ड हेडमास्टर हरिन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किये अभियान से प्रेरित होकर दहेज लौटाया तो सीएम खासा प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिटायर्ड हेडमास्टर के इस कदम की न केवल सराहना की, बल्कि बुधवार को उन्होंने खुद फोन कर उनसे बात भी की। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के कौरा स्थित आदर्श मिडिल स्कूल के रिटायर्ड स्कूल हेडमास्टर व आरा के एकता नगर निवासी हरिन्द्र सिंह को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को फोन किया तो कुछ क्षणों के लिए वे अवाक रह गये।
मुख्यमंत्री ने सिंह को छठ पूजा के बाद पटना आकर मिलने का आमंत्रण भी दिया। भोजपुर डीएम संजीव कुमार और मेयर प्रियम ने भी फोन कर रिटायर्ड हेडमास्टर को बधाई दी और उनके कदम को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने भी सिंह को फोन कर उनके निर्णय को साहसी कार्य बताया।
स्थानीय राजद नेता मनोज कुमार सिंह ने सिंह को फोन कर उन्हें सम्मानित करने की बात कही। हरिन्द्र सिंह व उनका परिवार हाल में ही चंदवा में आयोजित महायज्ञ के दौरान बीते चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री के दहेज के खिलाफ अभियान से प्रभावित होकर अपने बेटे के विवाह के लिए मिली दहेज की राशि को लौटाने का निर्णय लिया था।

कैंसर का कहर झेल रहे गोरीगामा के लोगो को मिली राहत

पानी में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य पाया गया

मुजफ्फरपुर। कैंसर का कहर झेल रहे मीनापुर के गोरीगामा व टेंगराहां के पानी में आर्सेनिक जांच की रिपोर्ट आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। पीएचईडी की केमिस्ट विभाग ने अपने जांच रिपोर्ट में पानी में आर्सेनिक की मात्रा को सामान्य बताया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के चलंत दस्ता के द्वारा ली गई सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पीएचईडी के केमिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि पानी के सैंपल में आर्सेनिक की मात्रा ठीक है। इससे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गांव में कई जगहों से जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सैंपलों की जांच में आर्सेनिक की मात्र 0.05 माइक्रोग्राम प्रति लिटर या उससे से कम पाया गया है। सुनील कुमार ने बताया कि 0.1 माइक्रोग्राम प्रति लिटर तक आर्सेनिक की मात्रा को खतरनाक नहीं माना जाता है। पीएचईडी ने जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दिया है। विदित हो कि पीएचईडी की जांच टीम ने गांव के 34 पेयजल स्त्रोत से पानी का नमूना संग्रह कर लैब में जांच के लिए भेजी थी। पानी के सभी नमूने की जांच की गई है। इसमें खतरे की बात नहीं बतायी गई है। अब सभी की नजर चलंत दस्ता के जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पीएचईडी के अलावा स्वाथ्य विभाग के चलंत दस्ता ने आयरन, फ्लोराइट, पीएच व टीडीएस आदि की जांच के लिए पानी का नमूना लिया है। इसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है।
कैंसर फैलने के कारणों में आर्सेनिक की मात्रा सबसे अधिक मानी जा रही थी। रिपोर्ट के बाद अब गोरीगामा व टेंगराहां में कैंसर के फैलने के कारणों का नए सिरे से स्वास्थ्य विभाग को जांच करना होगा। चिकित्सकों का कहना है कि विशेषज्ञों की टीम को गांव पहुंच कर लोगों के खून की जांच करनी चाहिए। इससे कैंसर के कारणों का पता चल सकता है। जानकारी हो कि दोनों गांव में एक दशक के अंदर 31 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। अभी गांव में पांच लोग कैंसर से पीड़ित हैं।

केकेएन लाइव की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

मीनापुर में राजद को लगा बड़ा झटका

राजद के कई कद्दावर नेता जदयू में शामिल हुए

मुजफ्फरपुर। मीनापुर में दिवाली से ठीक एक रोज पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के एक दर्जन से अधिक नेता बुधवार को राजद छोड़ कर जदयू में शामिल हो गये। हांलाकि, राजद विधायक मुन्ना यादव ने इसे राजनीति की मामुली प्रक्रिया बतातें हुए कहा कि इससे राजद के सेहत पर कोई असर नही पड़ेगा। विधायक ने कहा मुश्किल के इस वक्त में मिथलेश यादव को राजद छोड़ना नही चाहिए था।
बतातें चलें कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह की मौजूदगी में पटना में आयोजित मिलन समारोह के दौरान राजद नेता पूर्व जिला पार्षद मिथलेश यादव के नेतृत्व में जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जिला पार्षद वीणा देवी, प्रमुख राधिका देवी, पूर्व मुखिया मो. सदरुल खान, पंसस गुड्डू कुमार, पंसस पति नंद राय, पंचायत अध्यक्ष नवल राय आदि जदयू में शामिल हो कर राजद को बड़ा झटका दे दिया हैं।
मजबूत होगा जदयू: हरिओम
जदयू के जिला अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने राजद छोड़ कर जदयू में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मीनापुर में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू सहित कई अन्य नेताओं ने भी जदयू में शामिल होने वाले नेताओं का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे मुख्यमंत्री के समावेशी विकास नीति का सुखद परिणाम बताया है। नेताओं ने दावा किया है कि आज के मिलन समारोह के बाद जदयू का जनाधार मीनापुर में और बढ़ेगा।
लालू पर लगाया परिवारवाद का आरोप
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व जिला पार्षद मिथलेश यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में आकंट डूब चुके लालू परिवार के नेतृत्व में राजद का अब कोई भविष्य नही रहा। लिहाजा उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ राजद छोड़ कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की है और पूरे दमखम के साथ मीनापुर में जदयू को मजबूत करेंगे।

शहीदो की याद में हुआ श्रद्धाजंलि सभा

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस शहिद स्मारक पर बुधवार को गरीब जनक्रान्ति पार्टी एवं फलित दर्शन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र की ओर से देश के वीर शहीदों की याद में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी ने इस साल की दिवाली देश के वीर सपूतों के नाम समर्पित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज्योतिष मर्मज्ञ पं. प्रभात मिश्रा ने कहा कि आज हमारे देश में देश के लिए हुए शहीद होने वालो को नजर अंदाज किया जा रहा है, यह निंदनीय है। हमारे जवान अपने परिवार से अलग रह कर भी सरहद की रक्षा करते है। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करें।
गरीब जनक्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण ने कहा कि आज जब अपने देश में देश विरोधी बातो को सुनता हूं तो शर्म से सिर झुक जाता है। आज हम सभी देश वाशियों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश का सम्मान करें और अपने सेना का सम्मान करें। उन महापुरषों का भी सम्मान करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है। विकास कृष्ण ने आज के युवाओ से भी आह्वाहन किया कि वह देश हित में आगे बढ़े और जो भी सामाजिक कार्य उन से हो सकता है, उसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें। कहा कि आज ऐसे लोग भी है, जो अपने फायदे के लिए देश के युवाओ को गुमराह कर रहें हैं ।
इस कार्यक्रम में गरीब जनक्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दींनबन्धु सिंह, राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र कुमार सुमन, गजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन राय, शत्रुघन साह, अंकित कुमार, रंजन कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, विक्की कुमार, प्रदीप कुमार, पंडित जय किशोर मिश्र, गजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर यादव, गजपा प्रदेश महासचिव संजीव कुमार, जनक्रान्ति विद्यार्थी संघ के रष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंदु कुमार, सुशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

उत्तर कोरिया की धमकी: किसी भी वक्त छिड़ सकता है परमाणु युद्ध

उत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया ने धमकी दी है कि किसी भी वक्त परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास की कार्रवाई से बौखलाए किम ने अन्य देशों को भी अमेरिका का साथ नहीं देने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के उप-उच्चायुक्त किम इन रयोंग ने संयुक्त राष्ट्र समिति के समक्ष यह धमकी दी है। हालांकि उन्होंने अपने बयान को समिति के समक्ष पढ़ा नहीं।
उन्होंने ने एक बयान में उत्तर कोरिया को एक जिम्मेदार परमाणु देश भी करार दिया। वहीं दूसरे देशों को उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। किम ने कहा कि किसी दूसरे देश के खिलाफ परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने या धमकी देने का हमारा कोई इरादा नहीं है।
इस बीच अमेरिका और जापान के राजनयिक उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव कम करने के लिए उस पर दबाव बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कूटनीति विफल हो जाती है तो सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। अमेरिका के विदेश उपमंत्री जॉन सुलिवान ने जापान के अपने समकक्ष शिन्सुक सुगियामा से मुलाकात के बाद कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए विदेश विभाग का ध्यान कूटनीति पर है। सुगियामा ने सभी विकल्प तैयार रखने के उद्देश्य से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति के लिए जापान के समर्थन को दोहराया लेकिन साथ ही चीन और रूस के साथ सहयोग के जरिए कूटनीतिक समाधान की जरुरत पर भी जोर दिया।

सीजेरियन डिलेवरी : यानी 23 हजार करोड़ का बड़ा कारोबार

जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए संतान सुख की चाहत, नैसर्गिक सत्य है। मनुष्य भी इससे परे नही हो सकता। किंतु, आज के भौतकिवादी युग में स्वास्थ्य सेवा, एक बड़ा कारोबार बन चुका है। सीजेरियन डिलेवरी यानी ऑपरेश से बच्चा पैदा करने के नाम पर जबरदस्त लूट मची है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में प्रतिवर्ष तकरीबन 41 प्रतिशत सीजेरियन डिलेवरी का होना, चौका देता है

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, सात पुलिसकर्मियों की मौत, 22 जख्मी

पाकिस्तान। पाकिस्तान के क्वेटा में बुधवार को हुए बम विस्फोट में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 22 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। घटना क्वेटा-सिब्बी रोड पर सारब मिल इलाके की है। सड़क किनारे बम विस्फोट तब हुआ जब 35 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक पुलिस वाहन उस इलाके से गुजर रहा था। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। बलूचिस्तान इस लड़ाई में सबसे आगे खड़ा होगा और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इस क्षेत्र में आतंकवादियों का नामोनिशान नहीं मिट जाता। कहा कि यह कायराना हमला हमारे सुरक्षा बलों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से नहीं रोक सकते।

पूर्व विधायक से मांगी चार करोड़ की रंगदारी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज विधानसभा के पूर्व विधायक राजू सिंह राजू से बदमाशों ने चार करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। घटना उस वक्त की है जब पूर्व विधायक चंडीगढ़ की एक चीनी मिल व एक बैंक के सीएमडी से कारोबार के सिलसिले में पटना के एक होटल में बात कर रहे थे। पूर्व विधायक ने पटना के गांधी मैदान थाने में सारण जिले के मशरक निवासी प्रेम मोहन सिंह और पुत्र ब्रह्मानंद व संपूर्णानंद समेत 10 को आरोपित बनाया है। पुलिस के मुताबकि यह मामला दो पार्टनरों के बीच के लेनदेन के विवाद का है। बहरहाल, पुलिस छानबीन कर रही है।

अहियापुर का राहुल हांगकांग जा रही जहाज हादसे में लापता

मुजफ्फरपुर। हांगकांग की ऋद्धि शिपिंग कंपनी का एमरॉल्ड स्टार मालवाहक पोत फिलीपिंस तट से कुछ ही दूरी पर प्रशांत महासागर में डूब गया है। इसके लापता चालक दल के सदस्यों में अहियापुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राहुल कुमार भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से लेकर राहुल के ससुराल हरसिद्धि के बरमसवा गांव में चार दिन से चूल्हा नहीं जला है। घर व ससुराल में कोहराम मचा है। पिता कृष्णदेव राय ने बताया कि उन्हें दो बेटे व चार बेटियां हैं। वह 27 फरवरी को चेन्नई बंदरगाह से हांगकांग की ऋद्धि शिपिंग कंपनी के एमरॉल्ड स्टार मालवाहक जहाज से जुड़ा था। 13 अक्टूबर को बंदरगाह के एक मैनेजर ने उन्हें हादसे की सूचना दी।

राजद छोड़ मिथलेश ने थामा जदयू का दामन

पटना में आयोजित समारोह में लेंगे सदस्यता

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के कद्दावर नेता व पूर्व जिला पार्षद मिथिलेश यादव के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक लोगो ने राजद छोड़ जदयू में शामिल होने के लिए बुधवार को पटना कूच कर गयें हैं। पटना में जदयू सांसद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह में राजद के ये सभी असंतुष्ट नेता जदयू की सदस्यता लेंगे। इससे मीनापुर की रजनीति पर क्या असर पड़ेगा? फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में हैं।
इससे पहले धरमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर राजद के सभी असंतुष्ट नेताओं ने बैठक की है। बाद में मिथिलेश यादव ने बताया कि वह 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पटना के लिए निकल रहें हैं। उनके साथ जिला पार्षद वीणा देवी व प्रखंड प्रमुख राधिका देवी भी जदयू की सदस्या ग्रहण करेगी। इसके अतिरिक्त राजद में कोइली पंचायत अध्यक्ष नवल राय भी जदयू में शामिल हो जायेंगे।
राजद विधायक ने कहा, पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं
इधर, मिथिलेश यादव के राजद छोड़ने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक मुन्ना यादव ने इसे अफसोसजनक बताया। कहा कि वर्तमान हालात में लालू परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में मिथिलेश का पार्टी छोड़ना दुखद है। हालांकि विधायक ने कहा कि मीनापुर में राजद की सेहत पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। विधायक ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपने फैसले लेने के अधिकार है।

दूसरी किस्त में मीनापुर को मिला 1.13 करोड़ का आबंटन

सात पंचायतो को मिला इसका लाभ

मीनापुर। मीनापुर को बाढ़ राहत मद की दूसरी किस्त में एक करोड़ 13 लाख 4 हजार रुपये का आवंटन मिला है। अंचल प्रशासन ने इस राशि से सात पंचायत के 1,884 बाढ़ पीड़ितों के खाते में प्रति परिवार छह हजार रुपये का भुगतान भेज दिया है। अंचलाधिकारी ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राघोपुर पंचायत में 180, अलीनेउरा में 91, मुकसूदपुर में 221, कोइली में 636, टेंगरारी में 227, नंदना 278 व बेलाहीलच्छी पंचायत की 249 परिवारों के खाते में छह हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विधायक के गृह पंचायत के एक वार्ड को नही मिला मुआवजा
प्रखंड की मुकसूदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बतातें चलें कि मीनापुर विधायक मुन्ना यादव का यह गृह पंचायत है। बावजूद इसके यहां के लोगों को अभी तक नकद मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं होना चौका देता है। इस बीच वार्ड के सुरेंद्र पासवान, गणेश राय व शंभू पासवान सहित दर्जनों लोगों ने सीओ को ज्ञापन देकर वार्ड की सूची से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। दूसरी ओर अंचलाधिकारी ज्ञानदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पीड़ितों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी गई है। आवंटन मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

आरुषि का कातिल कौन

तलवार दंपति जेल से रिहा

गाजियाबाद। आरुषि और हेमराज की दोहरे हत्याकांड में चार वर्षो से जेल में बंद तलवार दंपति रिहा होने के साथ ही, असली हत्यारा को लेकर एक बार से सवाल उठने लगा है। जेल में चार साल इस दंपति ने बड़े कष्ट के साथ काटे। ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब बेटी को याद न किया हो। राजेश और नूपुर अक्सर जेल स्टाफ और कैदियों से कहते कि बेटी का कातिल आजाद है और हम जेल में सजा काट रहे हैं। जब उनकी रिहाई के आदेश हुए तब दोनों भावुक होकर कैदियों से मिले।
जेल अधीक्षक दधिराम मौर्या ने बताया कि राजेश और नूपुर के दिन की शुरुआत योग और ध्यान से होती थी। नाश्ता करने के बाद दोनों क्लीनिक पर बैठकर मरीजों का उपचार करते थे। खाली समय किताबें पढ़कर बिताया। दोनों ने जेल नियमों का भी अच्छे से पालन किया। डॉ. राजेश तलवार अमूमन जेल में खामोश ही रहते थे। वह चुनिंदा कैदियों और जेल स्टाफ से ही बात करते थे। मगर, बेटी आरुषि को यादकर अक्सर भावुक हो जाते थे। जेल में जब भी राजेश और नूपुर की मुलाकात होती तो आरुषि को लेकर उनमें चर्चा होती। सूत्रों ने बताया कि आरुषि को लेकर नूपुर तलवार ज्यादा परेशान रहती थी। उन्होंने खुद को संभालने के लिए बच्चों और महिलाओं को पढ़ाना शुरू किया था।
जेल अधीक्षक ने बताया कि रिहा होने से पहले तलवार दंपति ने कुछ कैदियों से भी मुलाकात की। इस बीच कई कैदी भावुक हो गए। इस पर तलवार दंपति ने कहा कि वह जेल में उनसे मिलने आते रहेंगे। इसके अलावा तलवार दंपति ने महीने में दो बार जेल में आकर मरीजों के दांतों का उपचार करने की भी बात कही।

बाढ़ राहत के लिए भाकपा ने किया मीनापुर अंचल का घेराव

आबंटन मिलते ही मुआवजा देने का सीओ ने किया ऐलान

मीनापुर। मुजफ्पुरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर बाढ़ राहत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे बाढ़ पीड़ितो ने नकद मुआवजा की राशि की मांग को लेकर अंचल कार्यालय आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है। भाकपा के बैनर तले आये लोगो के आक्रोश को देखते हुए अंचलाधिकारी ज्ञापदीप श्रीवास्तव ने आबंटन मिलते ही सभी बकाया बाढ़ पीड़ितो को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया। इसके बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ। भाकपा ने इस दौरान प्रशासन को सात सूत्री मांग पत्र भी सौपा है।
इससे पहले प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकपा के पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुश्वाहा ने कहा कि बचे हुए 21,915 परिवार के खाते में जब तक मुआवजा की राशि नही जाती है, तब तक उनकी पार्टी चुप नही बैठेगी। श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण पिछले दो वर्षो से वृद्धा पेंशन का भुगतान बकाया है। भूमिहीनो को 5 डिसमील जमीन देने का सरकारी दावा भी सरजमीं पर कही दिखाई नही पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन इन सारी बातो पर शीघ्र ही ध्यान नही देगी तो मीनापुर के लोग एक बार फिर से जुब्बा सहनी व बागुंर सहनी की तरह बलिदान देने से पीछे नही हटेंगे।
रामएकवाली राय की अध्यक्षता में सभा को जिला मंत्री अजय सिंह, प्रो. लक्ष्मीकांत, शिवजी प्रसाद, महेश्वर सिंह, भरत झा, मो. युनूश अंसारी, महेश चौधरी, सुरेन्द्र पासवान, गणेश राय, रमेश अकेला, रामअयोध्या प्रसाद, नवल राय आदि ने संबोधित किया है। बतातें चलें कि आंदोलन को राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सहनी, पूर्व प्रमुख राजगीर राम व मुखिया अजय कुमार ने भी अपना समर्थन दिया है।
अधिकारी को मंच से करना पड़ा घोषणा
प्रदर्शनकारियों के जबरदस्त आक्रोश के बीच बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को मंच पर आना पड़ा। बीडीओ ने लोगो को बताया कि बाढ़ से 2,459 परिवार का घर गिरा है। इसकी सूची तैयार करके जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि 2,700 बकाया पेंशनधारी को छठ पर्व तक पेंशन का भुगतान कर दिया जायगा।
इन मांगो को लेकर हुआ प्रदर्शन
आंदोलनकारियों ने अपना सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौप दिया है। इसमें बकाया बाढ़ पीड़ितो का नकद भुगतान, पका हुआ भोजन में मची लूट की जांच, फसल मुआवजा व रबि फसल के लिए ऋण देने, बाढ़ से ध्वस्त हुए मकान का पुर्ननिर्माण, बकाया पेंश्नधारी का शीघ्र भुगतान, बाढ़ का स्थायी निदान करने व भूमिहीनो को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग शामिल है।

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी से बाहर हुए शिवपाल

राजकिशोर प्रसाद
उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारणी से अपने चाचा शिवपाल यादव को अलग करके अपना मंशा जाहिर कर दिया है। राजनीति के गलियारे में इसे दीवाली के ठीक पहले अखिलेश बम कहा जाने लगा है। बहरहाल, इस निर्णय के बाद यूपी की राजनितिक गिलयारे में हलचल पैदा हो गई है। सपा के संरक्षक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद प्राप्ति के बाद उनके हौसले में और पंख लग गए है। हालांकि अपने पिता के करीबी व कुछ खास लोगो की जगह नए राष्ट्रीय कमिटि में मिली है। वही, चाचा शिवपाल के किनारे कर बड़ी चर्चा का विषय बना दिया है। अपने 55 सदस्यी राष्ट्रीय कमिटि ने शिवपाल के नाम नही आने से यूपी के राजनितिक गलियारे में कई तरह के चर्चे होने शुरू हो गई है।

आरटीआई कार्यकर्ता का निधन, शोक की लहर

मीनापुर। मीनापुर के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता खानेजादपुर गांव के 55 वर्षीय मो. मुस्तफा राही का रविवार की देर रात ब्रेन हैम्ब्रेज से निधन हो गया। मो. राही उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे और शाम को अपने घर में सामान्य कार्य निपटा रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। तत्काल ही इलाज के लिए परिजन उन्हें एसकेएमसीएच ले गए। किंतु, उन्हें बचाया नहीं जा सका।
आरटीआई से मीनापुर में फर्जी शिक्षक नियोजन के रैकेट से पर्दा उठाने को लेकर वर्ष 2014 में मुस्तफा राही सुर्खियों में आए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। फर्जी नियोजन के खिलाफ उन्होंने अनशन भी किया। इस दौरान उन पर जानलेवा हमले भी हुए। बावजूद इसके उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा। पिछले वर्ष ही वे राजद से जुड़ थे और प्रखंड उपाध्यक्ष बनाये गये थे।
मुस्तफा राही के अचानक निधन से मीनापुर में शोक की लहर है। विधायक मुन्ना यादव ने इसे बेहद ही अफसोसजनक और दुखद अंत बताया है। पंसस शिवचंद्र प्रसाद, किसान नेता सच्चिदानंद कुशवाहा, अब्दुल गफ्फार सहित बड़ी संख्या में लोगो ने मुस्तफा राही के अचानक निधन पर शोक जताया। साथ ही उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

लखीसराय में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

लखीसराय। बिहार में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि लखीसराय के पीरीबाजार थानाक्षेत्र में बीच सड़क पर बदमाशों ने एक युवा शिक्षक को गोली मार हत्या कर दी और फरार हो गये।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हो गई है। वह मेदनीचौकी बाजार का रहने वाला था। वह प्राथमिक विद्यालय, खावा में शिक्षक के पद पर कार्यरत था और आरसीएम नामक एक नेटवर्क मार्केटिंग के तहत पानी के आरओ का भी काम करता था। सूत्रो ने बताया कि इसी काम से वह अभयपुर गया था। हालांकि, फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।

डायन के आरोप में लगाई घर में आग, दो जिंदा जले

भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया में डायन का आरोप लगाते हुए दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। लिहाजा, घर के अंदर सो रहे दादा और पोते जिंदा जल गए। जबकि, एक महिला किसी तरह से बच कर बाहर आ सकी।
इस हादसे में 55 वर्षीय दादा चन्द्र देव सिंह और पोता संजीत कुमार जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने बालू डालकर आग को बुझाया। घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। दादा-पोता का शरीर बुरी तरह झुलस गया था। अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायागंज में पोता संजीत की मौत हो गई, जबकि दादा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दबंगों ने जिस महिला को जिंदा जलाने के लिए आग लगायी थी वह बाल-बाल बच गयी। दरवाजे पर रोजाना चन्द्रदेव के साथ उसकी पत्नी सोती थी। उस दिन संजीत का मामा अमित आया था। इस वजह से दादा-पोता के साथ अमित वहां सोया था। रात में सभी लोग चादर ओढ़कर सो रहे थे। कई दिनों से मौके की तलाश में रहे दबंगों ने केरोसिन के बोतल को फेंक कर आग लगा दी। घटनास्थल से केरोसिन तेल की बोतल बरामद की।