शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 5:02 अपराह्न IST
होमBiharMuzaffarpurआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा: शाखा में आने के फायदे...

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा: शाखा में आने के फायदे बताए

Published on

KKN न्यूज। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) पांच दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने सिकंदरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में सम्राट अशोक तरुण व्यवसायी शाखा में भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उनसे सवाल पूछे, जिनका भागवत ने विस्तार से जवाब दिया।

स्वयंसेवक ने पूछा- शाखा में आने का क्या फायदा?

एक स्वयंसेवक ने सवाल किया, “शाखा में आने से क्या फायदा होता है?” इस पर मोहन भागवत ने कहा, “शाखा में आने से व्यक्ति का निर्माण होता है। व्यक्ति से समाज और समाज से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।” उन्होंने स्वयंसेवकों को सलाह दी कि हर बस्ती में एक टोली बनाएं, जो हर परिवार से जुड़े और जरूरतमंदों की मदद करे।

शाखा का अनुशासन और उसकी भूमिका

भागवत ने कहा, “शाखा का अनुशासन ऐसा हो कि बगल से गुजरने वाला भी ठहर जाए। शाखा में होने वाले गीत, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में एक रिदम होनी चाहिए, जिससे लोगों की शाखा के प्रति रुचि बढ़े।” उन्होंने स्वयंसेवकों को अपरिचितों से मिलकर उन्हें परिचित और फिर मित्र बनाने का टास्क दिया।

शताब्दी वर्ष को सेवा कार्य से बनाएंगे यादगार

संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष को लेकर भागवत ने कहा, “अनुशासित और मजबूत हिंदू समाज बनाना हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

परिवार के साथ समय बिताया

मोहन भागवत अपने विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना के चंद्रलोक चौक स्थित आवास पर पहुंचे। वहां परिवार के सदस्यों का हालचाल लिया और भोजन किया। उन्होंने चन्नी की पुत्री शिवानी और दामाद शिवी को आशीर्वाद भी दिया।

संघ प्रचारकों के साथ बैठक

भागवत संघ कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रचारकों के साथ कई बैठकें कीं। बैठक में क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह विशेन, प्रांत संघ चालक गौरीशंकर प्रसाद समेत कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

नागपुर के लिए होंगे रवाना

भागवत पांच दिनों के प्रवास पर बिहार आए हैं। रविवार सुबह संघ प्रचारकों के साथ बैठक के बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। संघ की शताब्दी वर्ष की तैयारी को भव्य और यादगार बनाने के लिए यह प्रवास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...