होमBiharMuzaffarpurमुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

Published on

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा

मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी के बाद भी मुआवजे का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब इसकी असली वजह सामने आ चुकी है। छात्र राष्ट्रीय जनता दल (छात्र राजद) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार की शिकायत के बाद हुई जांच में खुलासा हुआ है कि जिला कृषि कार्यालय की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को आज तक फसल क्षति मुआवजा नहीं मिल पाया।

जिला कृषि कार्यालय की लापरवाही से लाखों किसान मुआवजा से वंचित

KKN ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिले में फसल क्षति से प्रभावित किसानों को सरकारी सहायता से वंचित रखने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार द्वारा 26 दिसंबर को सीपीग्राम (प्रधानमंत्री कार्यालय) पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद विभागीय जांच कराई गई।

विलंब से भेजी गई थी रिपोर्ट

जांच की जिम्मेदारी ज्वाइंट सेक्रेट्री रविन्द्र नाथ चौधरी को सौंपी गई, जिनकी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया गया कि जिला कृषि पदाधिकारी ने अत्यधिक विलंब से फसल क्षति की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी, जिससे सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हुई और मीनापुर, बोचहा, कुढ़नी, कांटी समेत कई प्रखंडों के किसान मुआवजे से वंचित रह गए।

छात्र नेता का आरोप

छात्र नेता अमरेन्द्र कुमार का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के बाद प्रखंड स्तर पर सर्वेक्षण समय पर पूरा हो गया था, लेकिन जिला कार्यालय ने रिपोर्ट रोककर रखी। नतीजतन, लाखों किसान डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली इनपुट सहायता राशि से बाहर हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लापरवाही स्पष्ट है, तो अब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकारी संवेदनशीलता कहीं नजर नहीं आती।

छात्र राजद करेगा आंदोलन

छात्र राजद ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं मिला, तो जिला मुख्यालय से लेकर पटना तक आंदोलन किया जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

More like this

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...