होमBiharArariaनिषादों के साथ धोखेबाज़ी पड़ेगी महंगी: मुकेश सहनी

निषादों के साथ धोखेबाज़ी पड़ेगी महंगी: मुकेश सहनी

Published on

राजकुमार सहनी
बिहार के अररिया जिला के रानीगंज में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने निषादों के जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल को जितना जल्द हो सके अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति श्रेणीवाली आरक्षण निषाद समाज के सभी उपजातियों दे देना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=ej6fShDnd_g

भाजपा पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

विदित हो कि निषाद समाज के आरक्षण के संदर्भ में किये गये वादे के बाद ही श्री सहनी ने भाजपा को मदद किया था। श्री सहनी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद निषादों को आरक्षण देगें। लेकिन, राज्य व केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी अभीतक समाज को आरक्षण नही मिला है। सरकार निषादों के साथ आंख-मिचौली का खेल-खेल रही है, यह खेल आनेवाले लोकसभा के चुनाव में बहुत ही भारी पड़ेगा, अगर आरक्षण लागू नही किया गया तो।


हेलीकॉप्टर रैली का पहला चरण सम्पन्न


बतातें चलें कि प्रथम चरण में लोकसभा की बीस सीटो पर वीआईपी पार्टी की हेलीकॉप्टर रैली होनी है। जिसका पहला चरण आज अररिया में सम्पन्न हुआ। इससे पहले सात दिसंबर को सुपौल में, दस दिसंबर को बगहा में, बारह दिसंबर को खगड़िया में, पंद्रह दिसंबर को भागलपुर में हेलीकॉप्टर रैली हुआ था। हेलीकॉप्टर रैली का दूसरा चरण फरबरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा जो बांकी पंद्रह लोकसभा में विधिवत सम्पन्न होगा।


पत्रकारों को संबोधित करते हुए


श्री सहनी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमने यह घोषणा किया हुआ है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि पटना के गाँधी मैदान में किसी एक जाती के द्वारा निषाद आरक्षण महारैला से बड़ी रैली कभी हुई है तो उसे दस लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे निषाद समाज के हित में ही कोई फैसला लेंगे। कोई भी पार्टी या गठबंधन हमारी मांगों को मानकर हमें अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व देगी हम उनके साथ गठबंधन करेंगे। क्योंकि, हमारा मुख्य मुद्दा आरक्षण है। फिलहाल हम बिहार में किंग मेकर की भूमिका में हैं तथा कई पार्टियाँ हमारे साथ गठबंधन करने को बेताब है।


चौदह प्रतिशत से अधिक वोट है ताकत


श्री सहनी कहते है कि निषादों की आबादी सूबे में किसी भी जाति से अधिक है, जो इक्कीस उपजातियों में बंटी हुई है। कहा कि निषाद 44 सरनेम से जानी जाती है और 14.079 फीसदी संख्या के साथ हमारे 1.70 करोड़ वोटर है। निषाद समाज 2019 के चुनाव में प्रदेश के राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा। वीआईपी को जनता की पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी निषाद आरक्षण सहित समाज के सारे हक़-अधिकार दिलाने हेतु पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।


बिहार बदलो का दिया नारा


श्री सहनी ने कहा कि विकाशसील इंसान पार्टी बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने युवाओं के सर्वांगींण विकास पर जोर देते हुए कहा ‘खुद बदलो, समाज बदलो, बिहार बदलो’ के नारा के माध्यम से समाज के युवाओं से बिहार की तरक्की के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही सभी जाति-धर्म के लोगों से विकाशसील इंसान पार्टी के साथ जुड़कर बिहार की उन्नति में भागीदार बनने की अपील की।


ये भी थे मौजूद


मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ राजभूषण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष श्यामानंद सिंह निषाद प्रदेश युवाध्यक्ष गौतम बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन निषाद, प्रदेश संगठन प्रभारी रमेश सहनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कलानंद सिंह निषाद, प्रदेश महासचिव लालबाबू सहनी, प्रदेश महासचिव मदन मोहन महतो, योगेंद्र सहनी, दरभंगा जिलाध्यक्ष बिनोद बम्पर सहित पार्टी के सभी मुख्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

More like this

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...