होमHealthमुजफ्फरपुर में एईएस प्रभावित 28 हजार परिवार चिह्नित : मंत्री

मुजफ्फरपुर में एईएस प्रभावित 28 हजार परिवार चिह्नित : मंत्री

Published on

भूमिहीनो को सरकार देगी जमीन

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड एईएस प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 28,275 परिवारों को चिह्नित किया है। इसमें मीनापुर के 6,574 परिवार भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि चिन्हित सभी परिवारों को प्रति परिवार 1.20 लाख रुपये की लागत से अगले आठ महीने में पक्के मकान देने की योजना है। भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन की खरीद के लिए सरकार अलग से 60 हजार रुपये दे रही है। इसी तरह 1 जनवरी 1996 से पहले जिन लोगों का घर बना, उनको अपने घरों की मरम्मती के लिए 1.20 लाख रुपये दिये जा रहे हैं।

12.65 करोड़ की लागत से मीनापुर में बना भवन

मीनापुर का नव निर्मित प्रखंड कार्यालय

सोमवार को 12 करोड़ 65 लाख 32 हजार 925 रुपये की लागत से बने मीनापुर प्रखंड व अंचल कार्यालय सह आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के बाद उक्त बातें मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि अब एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय के होने से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलेगी। स्थानीय अधिकारी को अपने आवास में तत्काल शिफ्ट होंगे।

मुजफ्फरपुर में 2,320 नए आंगनबाड़ी केन्द्र खुले

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार सभी टोला को आंगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ रही है। इसके तहत अकेले मुजफ्फरपुर में 2,320 नए केन्द्र खोले गए हैं। कहा कि वर्ष 2006 से पहले बिहार के मात्र 6 फीसदी लोगों के पास पेयजल की सुविधा थी जिसे आज शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य है। जीविकोपार्जन योजना के तहत सूबे के 21 हजार परिवार को चिह्नित किया गया है। इसमें से करीब 11 हजार परिवार को रोजगार मुहैया करा दिया गया है। सात निश्चय योजना के तहत अगले तीन साल में पोखर, आहर, पईन और कुआं की सफाई के लिए सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई है। जल,जीवन हरियाली के तहत सूबे की 33 फीसदी जमीन पर 8.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। मंत्री ने मीनापुर के नव निर्मित प्रखंड परिसर में पौधरोपण भी किया।

डीएम समेत अधिकारी और नेता मौजूद

डीएम आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सभा को प्रमुख राधिका देवी और उपप्रमुख रंजन सिंह ने संबोधित किया है। इस मौके पर डीडीसी उज्जवल कुमार, ग्रामीण विकास अभिकरण के डायरेक्टर ज्योति कुमार,  जिला पंचायती राज पदाधिकारी जावेद अख्तर, डीसीएलआर पूर्वी स्वप्निल, बीडीओ अमरेन्द कुमार, सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, जिपा कंचन सहनी, वीणा यादव, अर्जुन गुप्ता, मिथिलेश यादव, जदयू नेता पंकज किशोर पप्पू, लखन पटेल, श्रवण कुमार झा, तेज नारायण सहनी, केके प्रशांत, नीरज कुमार और मो. सदरूल खान मौजूद थे।

विधायक ने किया बहिष्कार
विधायक मुन्ना यादव
विधायक मुन्ना यादव

विधायक मुन्ना यादव ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करते हुए कहा कि मीनापुर में चांदपरना पुल, नवोदय विद्यालय और आईटीआई कॉलेज स्वीकृत है। महागठबंधन की सरकार के दौरान मीनापुर के विकास हेतु चार अरब रुपये की मंजूरी दी गई थी। किंतु, दुर्भावना से ग्रसित होकर मौजूदा सरकार ने इस काम को लटकाये रखा। इससे लोगों में आक्रोश है और इन्हीं कारणो का हवाला देते हुए विधायक ने समारोह का बहिष्कार कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

More like this

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...