होमBiharबिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

Published on

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट विस्तार के साथ विभागों का बंटवारा कर राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी। सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने और शिक्षा विभाग के जदयू से निकलकर बीजेपी खेमे में जाने को लेकर हो रही है। पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। समारोह को शक्ति प्रदर्शन में बदलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक उनका रोड शो राजनीतिक संदेशों से भरा हुआ माना जा रहा है।

सम्राट ने अपने पास रखे सत्ता के सबसे ताकतवर विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और सिविल एविएशन जैसे बेहद अहम विभाग अपने पास रखे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला साफ संकेत देता है कि नई सरकार प्रशासनिक नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किसी तरह की ढिलाई नहीं चाहती। दिलचस्प बात यह भी है कि “जो विभाग किसी को आवंटित नहीं होंगे”, वे भी मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे। इससे सम्राट चौधरी की सत्ता पर पकड़ और मजबूत मानी जा रही है।

निशांत कुमार की एंट्री ने बढ़ाई सियासी गर्मी

कैबिनेट विस्तार का सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज निशांत कुमार रहे। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले नीतीश कुमार के बेटे को सीधे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दो महीने पहले सक्रिय राजनीति में आए निशांत का इतना बड़ा मंत्रालय संभालना बिहार की राजनीति में पीढ़ी परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। शपथ के बाद निशांत कुमार मंदिर पहुंचे और फिर जेडीयू कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे।

बीजेपी के खाते में शिक्षा, जदयू को बड़ा झटका

इस बार विभागों के बंटवारे में सबसे चौंकाने वाला बदलाव शिक्षा विभाग को लेकर सामने आया। लंबे समय तक जदयू के प्रभाव वाले शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी अब बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी को दी गई है। वहीं उच्च शिक्षा और विधि विभाग संजय सिंह टाइगर को मिला है। राजनीतिक जानकार इसे एनडीए के भीतर बदले शक्ति संतुलन के तौर पर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी अब बिहार की शिक्षा और युवा राजनीति पर सीधा नियंत्रण चाहती है।

विजय सिन्हा को कृषि, बिजेंद्र यादव के हाथ में वित्त

सरकार में अनुभवी चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग सौंपा गया है। बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान राजनीति को देखते हुए यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। मंत्री बनने के बाद विजय सिन्हा ने पीएम मोदी, अमित शाह और NDA नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे “अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने” के लिए काम करेंगे। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त और वाणिज्य कर विभाग दिया गया है। जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग विजय कुमार चौधरी के पास गया है।

मंगल पांडेय क्यों हुए बाहर

कैबिनेट गठन के बाद सबसे बड़ी चर्चाओं में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का नाम भी शामिल है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को लेकर उठे सवालों और विधानसभा में अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा अस्पतालों के मुद्दे पर तीखे सवाल पूछे जाने के बाद पार्टी ने बदलाव का फैसला किया। हांलांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई कैबिनेट में युवाओं और नए चेहरों पर दांव

नई सरकार में कई युवा चेहरों को जगह मिली है। बीजेपी विधायक आनंद मिश्रा ने भी इसे “नई ऊर्जा वाला मंत्रिमंडल” बताया है। श्रेयशी सिंह को उद्योग एवं खेल, बुलो मंडल को ऊर्जा, स्वेता गुप्ता को समाज कल्याण और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग देकर सरकार ने सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

बिहार कैबिनेट 2026: किसे मिला कौन सा विभाग

  • सम्राट चौधरी – गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल एविएशन
  • विजय कुमार चौधरी – जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव – वित्त, वाणिज्य कर
  • विजय कुमार सिन्हा – कृषि
  • निशांत कुमार – स्वास्थ्य
  • मिथिलेश तिवारी – शिक्षा
  • संजय सिंह टाइगर – उच्च शिक्षा, विधि
  • श्रेयशी सिंह – उद्योग एवं खेल
  • बुलो मंडल – ऊर्जा
  • दीपक प्रकाश – पंचायती राज

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...