बुधवार, जुलाई 16, 2025
होम ब्लॉग पेज 354

HIV/AIDS | जानकारी ही बचाओ | देखिये KKN Live की ये खास रिपोर्ट

KKN Live outbreaks the conventional news reading and brings to you the real face of every information at one click! Latest news from Bihar and the India, politics and nation, entertainment, sports and science. Witness the panoramic vision of the state on every aspect you can think of! The content is personalised and Copyrights © All Rights Reserved to KKN Live.

आज भी मौजूद है 400 साल पुराना रहस्य | KKN Live

KKN Live outbreaks the conventional news reading and brings to you the real face of every information at one click! Latest news from Bihar and the India, politics and nation, entertainment, sports and science. Witness the panoramic vision of the state on every aspect you can think of! The content is personalised and Copyrights © All Rights Reserved to KKN Live.

लोहा तोड़ती है चूड़ी वाली नरम कलाई से

​अहले सुबह हाथ में थाम लेती है हथौड़ा

खुद भट्टी मे़ं तपकर बच्चो के पेट की ज्वाला करती है शांत

मध्य प्रदेश के घूमंतु जातियो ने गंजबाजार पर डाला डेरा

लोहे के कृषि यंत्रो को खुद करते हैं तैयार

संतोष कुमार गुप्ता

वह तोड़ती पत्‍थर,
देखा उसे मैंने इलाहाबाद के पथ पर-
वह तोड़ती पत्‍थर.
कोई न छायादार
पेड़ वह जिसके तले बैठी हुई स्‍वीकार;
श्‍याम तन, भर बँधा यौवन,
नत नयन प्रिय, कर्म-रत मन,
गुरू हथौड़ा हाथ,
करती बार-बार प्रहार :-
सामने तरू-मालिका अट्टालिका, प्राकार।

सुर्यकांत त्रिपाठी निराला के तोडती पत्थर कविता को मुस्तफागंज बाजार पर मध्य प्रदेश के घूमंतू जाति के महिलाओ ने सच्च साबित कर दिया है। मप्र के विदिशा जिले के सिरौने गांव से आने वाले इन परिवारो की हालत सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे। सरकारी सुविधाओ से मरहूम धर्मेंद्र लोहार का परिवार दर दर भटकने को विवश है। धर्मेंद्र लोहार भले ही आर्थिक तंगी व परिवार के समस्याओ के चलते दर दर भटक रहा हो। किंतु इसके कलाकृति के लोग कायल है। धर्मेंद्र पुरा देश भ्रमण करते हुए मुस्तफागंज बाजार पर डेरा डाला है। वह लोहे को तोड़ कर किसानो के लिए यंत्र बनाता है। जहां एक ओर जिलास्तरीय किसान मेले मे स्टॉल पर बड़े बड़े कम्पनी मक्खी मार रहे थे। ठीक उसी समय मुस्तफागंज बाजार के फुटपाथ पर इनके द्वारा तैयार यंत्र खरीदने को मारामारी थी।

पांच बजे सुबह से शाम सात बजे तक हथौड़ा थामती है हीना

मप्र विदिशा के धर्मेंद्र सुबह चार बजे बिछावन छोड़ देता है। वह सुबह मे ही आग की भट्टी तैयार करता है। पांच बजे से उसकी पत्नी हीना बाई घन(बड़ा वाला हथौड़ा) थाम लेती है। दिन मे एक घंटे के मध्यांतर को छोड़ दे तो वह शाम सात बजे तक हथौड़ा चलाती रहती है.वह भट्टी पर तपकर भी गोद का बच्चा अजय दो साल को आंचल मे समेट कर दूध पिलाकर पेट की ज्वाला को शांत करती है.उसका बखूबी साथ उसकी देवरानी कमलाबाई निभाती है। वह चूड़ी वाले नरम कलाई से पसीना बहाकर किसानो के काम आने वाले यंत्र को तैयार करती है। हीना के जेठानी बजरी बाई के फटाफट हथौड़ा चलाने के अंदाज को देख कर दंग रह जायेंगे आप। हालांकि उसको इस बात का कसक है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने कुछ वर्ष पूर्व पति को खो दिया है। तीन बच्चो की चिंता हमेशा सताती रहती है। धर्मेंद्र अपना पुरा परिवार लेकर रविवार की शाम मुस्तफागंज बाजार पर पहुंचा है। दस लोग है टीम मे.कोई आग की भट्टी पर तपता है,तो कोई हथौड़ा चलाता है। तो कोई तैयार समान को बेचता है। धूप,ठंड और बारिश मे भी खुले आसमान के नीचे काम करना पड़ता है।

बाजार से कम दाम पर मिलते है खुबसूरत यंत्र

जहां बाजार मे लोहे का तैयार यंत्र चार सौ रूपये किलो मिलता है.वही ये लोग महज दो सौ रूपये किलो खुबसूरत यंत्र बेचते है.हसिया,फसूल,दबिया,हथौड़ा,छेनी,सुम्मा,वसूली,व अन्य यंत्रो को कुछ मिनट मे ही तैयार कर देता है।बिक्री भी खूब हो रही है।इस काम मे धर्मेंद्र के भाई शेर सिंह लोहार व कपिल लोहार भी सहयोग करते है.किंतु धर्मेंद्र को मलाल है कि महगांई के इस दौर मे इतनी मेहनत के बाद भी बड़ी मुश्किल से दाल रोटी का दाम निकल पाता है।

नही मिला सरकारी कोई सुविधा

धर्मेंद्र का परिवार छह माह तक देश के विभिन्न जगहो पर रूक कर परम्पारिक यंत्र तैयार कर बेचता है। छह माह घर पर ही बीतता है.विदिशा मे सरकारी जमीन मे फूस का घर है.सरकारी सुविधा कुछ नही मिला। राशन व किरासन भी नही.खाने से पैसा नही बचता है कि वह बच्चो को पढाये.इतने पैसे नही की जमीन खरीद कर घर बनाये। बस अपना पेशा को आगे बढा रहे है।

बिहार के बूचड़खानों पर भी गिरी गाज

रोहतास
देश में अब अवैध बूचड़खाना चलाने का जमाना गये दिनो की बात होने वाली है। यूपी में योगी की सरकार ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ अभियान क्या शुरू किया, इसका असर देश के अन्य राज्यो पर भी दिखने लगा है। विशेष कर भाजपा शासित प्रदेशो में। हालांकि, यूपी की तर्ज पर ही बिहार में भी ऐक्शन हुआ है। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोहतास जिले के सात अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया है।

आखिर कितना खतरनाक है तेज ध्वनि

पिछड़ा वर्ग आयोग को मिलेगा संवैधानिक दर्जा

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए नवघोषित आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का फैसला लिया गया है। कहा गया है कि संविधान के उद्देश्य एवं अनुच्छेद के अनुरूप अभी तक पिछड़े वर्ग के लिए ठोस कोई काम नहीं किया था। काका काकेलकर कमीशन और मंडल आयोग की रिपोर्ट के बाद भी उनके सुझावों पर महज राजनीति होती रही और कोई संज्ञान नहीं लिया गया। यही कारण रहा कि देश में सभी वर्गों को न्याय का पूर्ण अवसर नहीं मिला। कहा कि संसद की विभिन्न कमेटियों ने भी कई बार अनुमोदन किया कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए।

बिहार की यह रहस्यमयी लाल स्तूप

जानिए, सरकारी दावो के बीच जमीनी हकीकत आखिरकार क्यों बंदूक उठातें हैं हमारे नौजवान जानिए नक्सलियों का कड़बा सच आजादी के नाम पर कैसे होता है नौजवानो का शोषण

उपद्रवियों ने काटे जम कर बवाल बेबस दिखी पुलिस

बोधगया

बिहार का बोधगया पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष का गवाह बन गया। शनिवार को करीब पांच घंटे तक पुलिस के अधिकारी उपद्रवियों के आगे बेबस बनी रही। इस दौरान उपद्रवियों ने कई पुलिस अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उपद्रवियों ने राह चलते महिला यात्रियों से भी दुर्व्यवहार किया गया और इस सब के बीच पुलिस तमाशबीन बनी रही।
हुआ ये कि बोधगया के सर्वोदयपुरी की 17 वर्षीया एक किशोरी से मारपीट व दुष्कर्म की घटना के बिरोध में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी दुमुहान में धरना कर रहे थे। इसी बीच करीब 250 युवाओं का एक जत्था धरनास्थल के करीब आया और उपद्रव मचाने लगा।
उपद्रवियों ने सबसे पहले बोधगया ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय कुमार की पिटायी कर दी। इसके बाद पुलिस वाले भागने लगे। पुलिस को पीछे हटते देख उपद्रवी बेकाबू होने लगे। इसके बाद इनका तांडव वाहनों पर शुरू हुआ। कई वाहनों में आग लगा दी। करीब पांच घंटे के चली इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सतीश कुमार की पहल पर मामला शांत हुआ।

एक नेता ऐसा भी | इंटरनेशनल वुमेंस डे स्पेशल

जहाँ एक ओर नेताओं का नाम जेहन में आते ही हम उनके बारे में कुछ और ही सोचने को मजबूर हो जाते है वही कुछ नेता ऐसे भी हैं जो अपने संसाधनों से लोगों के मदद करने से नहीं चुकते..देखिए रिपोर्ट

KKN Live Launching Speech by Chairperson

नमस्कार, KKN लाइव न्यूज पोर्टल पर आपका स्वागत है। आप सभी सुधि जनो के स्नेह व सहयोग से KKN लाइव ने आज से अपना न्यूज वेबसाइट शुरू कर दिया है। यहां आपको गांव से लेकर शहर और हस्ती से लेकर बस्ती तक की सभी खबरें एक साथ पढ़ने व देखने को मिलेगा। विज्ञान की उपलब्धियां हो या विदेशो की हलचल, क्राइम हो या राजनीति या फिर सीनेमा, एंटरटेनमेंट, खेल, कृषि व किसान से जुड़ी खबरो को यहां प्राथमिकता दी जायेगी! यहां, आप देख सकेंगे गांव की तस्वीर, गांव की समस्याएं…। हम बनेंगे बेजुबानो की आबाज… आपकी आबाज… महिलाओं की आबाज…। तो फिर देर किस बात की..? आज, अभी, इसी वक्त kknlive.com को विजिट करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइव करें। ताकि, आपसे कोई खबर छूटे नही! यहां मिलेगा आपको सभी अपडेट…एक साथ! क्योंकि, KKN लाइव…यानी, भरोसा सभी का..!!

मीनापुर का गोरीगामा पंचायत बना कैंसर जोन

कृष्णमाधव सिंह

मुजफ्फरपुर। इसे सरकार की उदासिनता कहें या लोगो की विवशता। किंतु, ये सच है कि बिहार का एक पंचायत केंसर जोन बनता जा रहा है और स्वास्थ्य महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र का गोरीगामा पंचायत कैंसर का जबरदस्त प्रकोप झेलने को विवश है। पिछले दस वर्षो में इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से 21 लोगो की मौत हो गई है। वही पांच अन्य आज भी इस रोग की चपेट में है।

इसी वर्ष फरबरी महीने में मुखिया अनामिका ने बीडीओ को पत्र लिख कर जांच की मांग की तब जाकर प्रशासन की नींद खुला। जांच के दौरान चौका देने वाला खुलाश हुआ  है। जांच अधिकारी ने पंचायत के दो दर्जन से अधिक बच्चे, युवती व बृद्ध की कैंसर से मौत होने की पुष्टि करके खलबली मचा दी है।

कैंसर से मरने वालों में टेंगराहां दक्षिण टोला कें 35 वर्षिय उदय लक्षमी, 45 वर्षिय नगीना देवी, 62 वर्षिय राम किशोर सिंह, 43 वर्षिय फुल देवी, 42 वर्षिय गीता देवी, 42 वर्षिय कारो देवी, 47 वर्षीय गणेश सिंह, 50 वर्षिय नागेंन्द्र सिंह, 49 वर्षिय कुशमी देवी, टेंगराहां नया टोला कें 45 वर्षिय गगन देव साह, 65 वर्षिय यदु सिंह, 40 वर्षिय महेश सिंह, 40 वर्षिय दुलारी देवी, 15 वर्षिय नीतु कुमारी, 22 वर्षिय ममता देवी, 30 वर्षिय जगन्नाश साह, 7 वर्षिय वंदना कुमारी तथा गोरीगामा गांव के 85 वर्षिय शिव शंकर सिंह, 60 वर्षिय कपील देव नारायण सिंह, 60 वर्षिय वालेश्वर सिंह, 70 वर्षिय लक्षमेश्वर सिंह, 60 वर्षिय उदय नारायण सिंह व 46 वर्षिय संजय सिंह का नाम शामिल हैं।

वही, आज भी 55 वर्षिय राम नरेश सिंह, 50 वर्षिय बिन्देश्वर साह, 60 वर्षिय नंद किशोर राय, 45 वर्षिय गीता देवी व 35 वर्षिय अजय कुमार कैंसर से पीड़ीत है और जीवन व मौत के बीच झुल रहें हैं। बावजूद इसके इनकी सुधि लेने वाला कोई नही है।

मुखिया अनामिका से प्राप्त शिकायत के आलोक में मुजफ्फरपुर के सिर्विल सर्जन डॉ. ललीता सिंह ने जांच के आदेश भी दिये। जांच के दौरान पाया गया कि यहां का पेयजल दूषित है। जो, गांव में कैंसर फैलने का प्रधान कारण बन गया है। किंतु, इसके बाद भी आज तक गांववालो को शुध्द पेयजल मुहैय्या कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नही की गई है।

बतातें चलें कि गांव में दो करोड़ रुपये की लागत से एक जलमिनार निर्माणाधीन है। इसी प्रकार विधायक योजना मद सें लगाये गये अधिकांश चापाकल या तो बंद है या फिर दूषित पेयजल ही दे रहा है। गोरीगामा पंचायत में 1978 सें ही अतिरिक्त स्वास्थय उपकेन्द्र लोगो के लिए बेकार पड़ा है।  फिलहाल, सप्ताह में सिर्फ एक दिन गुरूवार को आयुष के जानकार डॉ. महेंन्द्र प्रसाद व एएनएम कुमोद कुमारी के सहारें लोगो के स्वास्थ्य की देख रेख की कोरम को पुरा किया जाता है। गांव के शिवेन्द्र सिंह व संजय सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगो ने सरकार से अबिलम्ब हस्तक्षेप करने की मांग की है।

वामपंथ और दक्षिणपंथ के बीच फंसा राष्ट्रवाद

कौशलेन्द्र झा

राजनीति बामपंथ की हो या दक्षिणपंथ की। पर, राजनीति तो राष्ट्र के लिए ही होनी चाहिए। कही, ऐसा तो नही कि बाम और दक्षिण वाले अपने अपने लिए दो अलग राष्ट्र चाहतें हो? हो सकता है कि इसके बाद कट्टरता और समरशता के नाम पर भी बंटबारे की मांग उठने लगे। कही, धर्म या जाति को आधार बना कर राष्ट्र के बंटबारे की योजना तो नही है? हालात यही रहा तो आने वाले दिनो में कोई अपने लाभ के लिए महिला और पुरुष के नाम पर भी दो राष्ट्र बनाने की मांग कर दे तो, किसी को आश्चर्य नही होगा।

सोचिए, अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर राष्ट्र के टुकड़े टुकड़े करने की खुलेआम नारेबाजी और एक आतंकवादी का शहादत समारोह भारत के अतिरिक्त किसी और देश में होता तो क्या होता? क्या पाकिस्तान में कोई भारत जिंदावाद का नारा लगा सकता है? आपको याद ही होगा कि 1962 में चीन भारत युद्ध के बाद भी यहां चीन जिंदावाद के नारे लगाने वाले करीब 4 हजार लोगो को जेल भेजा गया था। क्या कभी आपने सुना है कि चीन में भारत जिंदावाद का नारा लगा हो? क्यों हम अपने हाथों से अपना घर तबाह करना चाहतें है? क्या यही राजनीति है? सोचिए, शरहद पर तैनात सैनिक जब अपने ही कथित रहनुमाओं की बातें सुनते होंगे तो उन पर क्या असर होता होगा? आखिरकार हम कब तक दक्षिणपंथ और बामपंथ के बीच, उनके नफा नुकसान के लिए पिसते रहेंगे?

मुझे नही पता है कि इस राजनीति का लाभ दक्षिणपंथ को होगा या बामपंथ को? पर, राष्ट्र को इसका नुकसान होना तय हो गया है। राजनीति का आलम ये हैं कि यहां लाश की जाति पता करने के बाद तय होता है कि आंसू बहाने में लाभ होने वाला है या चुप रहने में? सियाचिन के शहीदो को श्रद्धांजलि देने में अधिक लाभ है या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित राष्ट्र बिरोधी को शहीद बताने में अधिक लाभ होगा? दरअसल, कतिपय कारणो से हमारी बंटी हुई जन भावना हमें तमाशबीन रहने को विवश करती है। नतीजा, राजीतिक लाभ हेतु थोड़े से लोग हमे 16 टुकड़ों में बांट देने का धमकी देकर उल्टे गुनाहगार भी हमी को बता देतें हैं। आखिर कब तक हमारे अपने ही अपनो को बेआबरु करते रहेंगे? क्या यही है हमारी सात दशक पुरानी आजादी है…?

कश्मीर समस्या का अनकही सच

कौशलेन्द्र झा

यह एक दिलचस्प बात है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 111 सीटें हैं लेकिन चुनाव यहां सिर्फ 87 सीटों पर ही होता है। क्या आप जानतें हैं कि 24 सीटें खाली क्यों रहती हैं? दरअसल, ये 24 सीटें वे हैं, जो भारत सरकार ने कश्मीर के उस एक तिहाई हिस्से के लिए आरक्षित रखी हैं, जो आज पाकिस्तान के कब्जे में है।

पाक के इस हिस्से के विस्थापितों ने सरकार से कई बार कहा कि जिन 24 सीटों को आपने पीओके के लोगों के लिए आरक्षित रखा है उनमें से एक तिहाई तो यहीं जम्मू में बतौर शरणार्थी रह रहे हैं। इसलिए क्यों न इन सीटों में से आठ सीटें इन लोगों के लिए आरक्षित कर दी जाएं? जानकार मानते हैं कि अगर सरकार इन 24 सीटों में से एक तिहाई सीट इन पीओके रिफ्यूजिओं को दे देती है तो इससे भारत सरकार का दावा पीओके पर और मजबूत होगा और इससे पूरे विश्व के सामने एक संदेश भी जाएगा।

इसके अलावा पीओके के विस्थापितों की मांग है कि उनका पुनर्वास भी उसी केंद्रीय विस्थापित व्यक्ति मुआवजा और पुनर्वास अधिनियम 1954 के आधार पर किया जाना चाहिए जिसके आधार पर सरकार ने पश्चिमी पंजाब और पूर्वी बंगाल से आए लोगों को स्थायी तौर पर पुनर्वासित किया था। कहतें है कि इन लोगों के घरवाले 1947 के कत्लेआम में जम्मू आ गए। 12 लाख के करीब इन पीओके शरणार्थियों को आज तक उनके उन घरों, जमीन और जायदाद का कोई मुआवजा नहीं मिला जो पाकिस्तान के कब्जे में चले गये हैं।

इन शरणार्थियों में नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि एक तरफ सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे में चली गई इनकी संपत्ति का कोई मुआवजा इन्हें नहीं दिया दूसरी तरफ यहां से जो लोग पाकिस्तान चले गए, उनकी संपत्तियों पर कस्टोडियन बिठा दिया जो उनके घरों और संपत्तियों की देख-रेख करता है। एक और परेशानी काबिलेगौर है। 1947 में पलायन करने वाले लोगों में से बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जिनका जम्मू-कश्मीर बैंक की मीरपुर शाखा में पैसा जमा था। पलायन के बाद जब ये लोग यहां आए और बैंक से अपना पैसा मांगा तो बैंक ने उनके दावे खारिज कर दिए। बैंक का कहना था कि उसकी मीरपुर शाखा पाकिस्तान के कब्जे में चली गई है और उसका रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के कब्जे में है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। यह एक तरह का फ्रॉड नही तो और क्या है? इन 17 लाख विस्थापितों के आंकड़ों के सामने आबादी की जमीनी हकीकत देखी जाय तो जम्मू कश्मीर में लगभग 25 फीसदी कश्मीरियों ने पूरी सत्ता पर कब्जा कर रखा है और वे इसमें राज्य के अन्य लोगों को साझेदार बनाने को तैयार भी नहीं हैं।

ये है हकीकत कर्बला के जंग की

कौशलेन्द्र झा

घटना 570 ई. की है। जब अरब की सरजमीं पर दरिंदगी अपनी चरम सीमा पर थी। तब ईश्वर ने एक संदेशवाहक पैगम्बर को धरती पर भेजा। जिसने अरब की जमीन को दरिंदगी से निजात दिलाई और निराकार अल्लाह का मनुष्य से परिचय देने के बाद मनुष्यों तक ईश्वर का संदेश पहुंचाया। जो, अल्लाह का दीन है। इसे इस्लाम का नाम दिया गया। दीन, केवल मुसलमानों के लिए नहीं आया। बल्कि, वह सभी मानव के लिए था। क्योंकि, बुनियादी रूप से दीन का इस्लाम में अच्छे कामों का मार्ग दर्शन किया गया है और बुरे कामों से बचने और रोकने के तरीके बताए गए हैं। जब दीने इस्लाम को मोहम्मद साहब ने फैलाना शुरू किया, तब अरब के लगभग सभी कबीलों ने मोहम्मद की बात मानकर अल्लाह का दीन कबूल कर लिया।

मोहम्मद के साथ मिले कबीलों की तादाद देखकर उस समय मोहम्मद के दुश्मन भी मोहम्मद साहब के साथ आ मिले। इनमें कुछ दिखावे में और कुछ डर से। लेकिन वे मोहम्मद से दुश्मनी अपने दिलों में रखे रहे। मोहम्मद के आठ जून, 632 ई. को देहांत के बाद ये दुश्मन धीरे-धीरे हावी होने लगे। पहले दुश्मनों ने मोहम्मद की बेटी फातिमा जहरा के घर पर हमला किया, जिससे घर का दरवाजा टूटकर फातिमा जहरा पर गिरा और 28 अगस्त, 632 ई. को वह इस दुनिया से चली गईं। फिर कई सलों बाद मौका मिलते ही दुश्मनों ने मस्जिद में नमाज पढ़ते समय मोहम्मद के दामाद हजरत अली के सिर पर तलवार मार कर उन्हें शहीद कर दिया। उसके बाद दुश्मनों ने मोहम्मद के बड़े नाती इमाम हसन को जहर देकर शहीद किया।

दुश्मन, मोहम्मद के पूरे परिवार को खत्म करना चाहते थे। इसलिए उसके बाद मोहम्मद के छोटे नाती इमाम हुसैन पर दुश्मन दबाव बनाने लगे कि वह उस समय के जबरन बने खलीफा यजीद जो नाम मात्र का मुसलमान था का हर हुक्म माने और यजीद को खलीफा कबूल करें। यजीद जो कहे उसे इस्लाम में शामिल करें और जो वह इस्लाम से हटाने को कहे वह इस्लाम से हटा दें। यानी मोहम्मद के बनाए हुए दीने इस्लाम को बदल दें। इमाम हुसैन पर दबाव इसलिए था, क्योंकि वह मोहम्मद के चहेते नाती थे।

इमाम हुसैन के बारे में मोहम्मद ने कहा था कि हुसैन-ओ-मिन्नी वा अना मिनल हुसैन यानी हुसैन मुझसे हैं और मैं हुसैन से यानी जिसने हुसैन को दुख दिया उसने मुझे दुख दिया। उस समय का बना हुआ खलीफा यजीद चाहता था कि हुसैन उसके साथ हो जाएं, वह जानता था अगर हुसैन उसके साथ आ गए तो सारा इस्लाम उसकी मुट्ठी में होगा। लाख दबाव के बाद भी हुसैन ने उसकी किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया। तो यजीद ने हुसैन को कत्ल करने की योजना बनाई।

चार मई, 680 ई. में इमाम हुसैन मदीने में अपना घर छोड़कर मक्का शहर पहुंचे। यहां उनका हज करने का इरादा था लेकिन उन्हें पता चला कि दुश्मन हाजियों के भेष में आकर उनका कत्ल कर सकते हैं। हुसैन ये नहीं चाहते थे कि काबा जैसे पवित्र स्थान पर खून बहे। लिहाजा, हुसैन ने हज का इरादा बदल दिया और शहर कूफे की ओर चल दिए। रास्ते में दुश्मनों की फौज ने उन्हें घेर कर कर्बला ले आई। जब दुश्मनों की फौज ने हुसैन को घेरा था, उस समय दुश्मन की फौज बहुत प्यासी थी। इमाम ने दुश्मन की फौज को पानी पिलवाया। यह देखकर दुश्मन फौज के सरदार हजरत हुर्र अपने परिवार के साथ हुसैन से आ मिले। इमाम हुसैन ने कर्बला में जिस जमीन पर अपने तम्बू लगाए, उस जमीन को पहले हुसैन ने खरीदा। फिर, उस स्थान पर अपने खेमे लगाए। यजीद अपने सरदारों के द्वारा लगातार इमाम हुसैन पर दबाव बनाता गया कि हुसैन उसकी बात मान लें।

जब इमाम हुसैन ने यजीद की शर्तें नहीं मानी, तो दुश्मनों ने अंत में नहर पर फौज का पहरा लगा दिया और हुसैन के खेमों में पानी जाने पर रोक लगा दी गई। तीन दिन गुजर जाने के बाद जब इमाम के परिवार के बच्चे प्यास से तड़पने लगे तो हुसैन ने यजीदी फौज से पानी मांगा। किंतु, दुश्मन ने पानी देने से इंकार कर दिया। दुश्मनों ने सोचा हुसैन प्यास से टूट जाएंगे और हमारी सारी शर्तें मान लेंगे। जब हुसैन तीन दिन की प्यास के बाद भी यजीद की बात नहीं माने तो दुश्मनों ने हुसैन के खेमों पर हमले शुरू कर दिए। इसके बाद हुसैन ने दुश्मनों से एक रात का समय मांगा और उस पूरी रात इमाम हुसैन और उनके परिवार ने अल्लाह की इबादत की और दुआ मांगते रहे कि मेरा परिवार, मेरे मित्र चाहे शहीद हो जाए, लेकिन अल्लाह का दीने इस्लाम, जो नाना मोहम्मद लेकर आए थे, वह बचा रहे।

10 अक्टूबर, 680 ई. को सुबह नमाज के समय से ही जंग छिड़ गई। जंग कहना ठीक न होगा। क्योंकि एक ओर 40 हजार की फौज थी, दूसरी तरफ चंद परिवार और उनमें कुछ मर्द। इमाम हुसैन के साथ केवल 75 या 80 मर्द थे। जिसमें 6 महीने से लेकर 13 साल तक के बच्चे भी शामिल थे। इस्लाम की बुनियाद बचाने में कर्बला में 72 लोग शहीद हो गए। जिनमें दुश्मनों ने छह महीने के बच्चे अली असगर के गले पर तीन नोक वाला तीर मार कर उसकी हत्या कर दी। 13 साल के बच्चे हजरत कासिम को जिन्दा रहते घोड़ों की टापों से रौंद डलवाया और सात साल आठ महीने के बच्चे औन-मोहम्मद के सिर पर तलवार से वार कर उसे शहीद कर दिया। इमाम हुसैन की शहादत के बाद दुश्मनों ने इमाम के खेमे भी जला दिए और परिवार की औरत और बीमार मर्दों व बच्चों को बंधक बना लिया।

दरअसल, जो लोग अजादारी (मोहर्रम) मनाते हैं, वह इमाम हुसैन की कुर्बानियों को ही याद करते हैं। कर्बला के बहत्तर शहीद और उनकी संक्षिप्त जीवनी 1. हज़रत अब्दुल्लाह – जनाबे मुस्लिम के बेटे और जनाबे अबू तालिब (अ) के पोते। 2. हज़रत मोहम्मद – जनाबे मुस्लिम के बेटे और जनाबे अबू तालिब (अ) के पोते। 3. हज़रत जाफ़र – हज़रत अक़ील के बेटे और जनाबे अबू तालिब (अ) के पोते। 4. हज़रत अब्दुर्रहमान – हज़रत अक़ील के बेटे और जनाबे अबू तालिब (अ) के पोते। 5. हज़रत मोहम्मद – हज़रत अक़ील के पोते और जनाबे अबू तालिब (अ) के पर पोते। 6. हज़रत मोहम्मद – अब्दुल्ला के बेटे, जाफ़र के पोते और जनाबे अबू तालिब (अ) के पर पोते। 7. हज़रत औन – अब्दुल्ला के बेटे जाफ़र के पोते और जनाबे अबू तालिब (अ) के पर पोते। 8. जनाबे क़ासिम – हज़रत इमाम हुसैन (अ) के बेटे, हज़रत इमाम अली (अ) के पोते और जनाबे अबू तालिब (अ) के पर पोते। 9. हज़रत अबू बक्र – हज़रत इमामे हसन (अ) के बेटे, हज़रत इमामे अली (अ) के पोते और जनाबे अबू तालिब (अ) के पर पोते। 10. हज़रत मोहम्मद – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। 11. हज़रत अब्दुल्ला – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। 12. हज़रत उसमान – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। 13. हज़रत जाफ़र – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। 14. हज़रत अब्बास – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। 15. हज़रत अली अकबर – हज़रत इमामे हुसैन (अ) और हज़रत इमामे अली (अ) के पोते। 16. हज़रत अब्दुल्लाह – हज़रत इमामे हुसैन (अ) और हज़रत इमामे अली (अ) के पोते। 17. हज़रत अली असग़र – हज़रत इमामे हुसैन (अ) और हज़रत इमामे अली (अ) के पोते। 18. हज़रत इमामे हुसैन (अ) – हज़रत इमामे अली (अ) बेटे और जनाबे अबु तालिब (अ) के पोते। कर्बला में शहीद होने वाले दूसरे शोहदा 1. जनाबे मुस्लिम बिन औसजा – रसूल अकरम (स) के सहाबी थे। 2. जनाबे अब्दुल्लाह बिन ओमैर कल्बी – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 3. जनाबे वहब – इन्होंने इस्लाम क़बूल किया था, करबला में इमाम हुसैन (अ) की नुसरत में शहीद हुए। 4. जनाबे बोरैर इब्ने खोज़ैर हमदानी – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 5. मन्जह इब्ने सहम – इमाम हुसैन (अ) की कनीज़ हुसैनिया से पैदा हुए थे। 6. उमर बिन ख़ालिद – कूफ़ा के रहने वाले और सच्चे मोहिब्बे अहलेबैत (अ) थे। 7. यज़ीद बिन ज़ेयाद अबू शाताए किन्दी – कूफ़ा के रहने वाले थे। 8. मजमा इब्ने अब्दुल्ला मज़जही – अली (अ) के सहाबी थे, यह जंगे सिफ़्फीन में भी शरीक थे। 9. जनादा बिन हारिसे सलमानी – कूफ़ा के मशहूर शिया थे, यह हज़रते मुस्लिम के साथ जेहाद में भी शरीक थे। 10. जन्दब बिन हजर किन्दी – कूफ़ा के प्रसिद्ध शिया व हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 11. ओमय्या बिन साद ताई – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 12. जब्ला बिन अली शैबानी – कूफ़ा के बाशिन्दे और हज़रत अली (अ) के सहाबी थे, करबला में हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 13. जनादा बिन क़ाब बिन हारिस अंसारी ख़ज़रजी – मक्का से अपने कुन्बे के साथ करबला आए और हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 14. हारिस बिन इमरउल क़ैस किन्दी – करबला में उमरे साद की फ़ौज के साथ आए थे लेकिन इमाम हुसैन (अ) के साथ शामिल होकर शहीद हुए। 15. हारिस बिन नैहान – हज़रते हमज़ा के ग़ुलाम नैहान के बेटे और हज़रते अली (अ) के सहाबी थे। 16. हब्शा बिन क़ैस नहमी – आलिमे दीन थे, हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 17. हल्लास बिन अम्रे अज़्दी – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 18. ज़ाहिर बिन अम्रे सल्मी किन्दी – रसूल अकरम (स) के सहाबी और हदीस के रावी थे। 19. स्वार बिन अबी ओमेर नहमी – हदीस के रावी थे, हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 20. शबीब बिन अब्दुल्लाह – हारिस बिन सोरैय के ग़ुलाम थे, रसूल अकरम (स) और हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 21. शबीब बिन अब्दुल्लाह नहशली – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 22. अब्दुर्रहमान बिन अब्दे रब अन्सारी ख़ज़रजी – रसूल अकरम (स) के सहाबी थे। 23. अब्दुर्रहमान बिन अब्दुल्लाह बिन कदन अरहबी – जनाबे मुस्लिम के साथ कूफ़ा पहुँचे किसी तरह बचकर करबला पहुँचे और हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 24. अम्मार बिन अबी सलामा दालानी – रसूल अकरम (स) और हज़रत अली (अ) के साथ भी शरीक थे। करबला में हमल-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 25. क़ासित बिन ज़ोहैर तग़लबी – यह और इनके दो भाई हज़रत अल (अ) के सहाबी थे। 26. कुरदूस बिन ज़ोहैर बिन हारिस तग़लबी – क़ासित इब्ने ज़ोहैर के भाई और हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 27. मसऊद बिन हज्जाज तैमी – उमरे साद की फ़ौज में शामिल होकर करबला पहुँचे लेकिन इमाम हुसैन (अ) की नुसरत में शहीद हुए। 28. मुस्लिम बिन कसीर सदफ़ी अज़्दी – जंगे जमल में हज़रत अली (अ॰स॰) के साथ थे, करबला में हमला-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 29. मुस्कित बिन ज़ोहैर तग़लबी – करबला में हमला-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 30. कनाना बिन अतीक़ तग़लबी – करबला में हमला-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 31. नोमान बिन अम्रे अज़दी – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे, हमला-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 32. नईम बिन अजलान अंसारी – हमला-ए-ऊला (यज़ीदियों की तरफ़ से होने वाला पहला आक्रमण) में शहीद हुए। 33. अम्र बिन जनादा बिन काब ख़ज़रजी – करबला में बाप की शहादत के बाद माँ के हुक्म से शहीद हुए। 34. हबीब इब्ने मज़ाहिर असदी – हज़रत रसूल अकरम (स) के सहाबी, हज़रत अली (अ), हज़रत इमामे हसन (अ) के सहाबी थे, इमामे हुसैन (अ) के बचपन के दोस्त थे और करबला में शहीद हुए। 35. मोसय्यब बिन यज़ीद रेयाही – हज़रत हुर के भाई थे। 36. जनाबे हुर बिन यज़ीद रेयाही – यज़ीदी फ़ौज के सरदार थे, बाद में इमामे हुसैन (अ) की ख़िदमत में हाज़िर होकर शहादत का गौरव प्राप्त किया। 37. हुज़्र बिन हुर यज़ीद रेयाही – जनाबे हुर के बेटे थे। 38. अबू समामा सायदी – आशूर के दिन नमाज़े ज़ोहर के एहतेमाम में दुश्मनों के तीर से शहीद हुए। 39. सईद बिन अब्दुल्लाह हनफ़ी – ये भी नमाज़े ज़ोहर के समय इमाम हुसैन (अ) के सामने खड़े हुए और दुश्मनों के तीर से शहीद हुए। 40. ज़ोहैर बिन क़ैन बिजिल्ली – ये भी नमाज़ ज़ोहर में ज़ख़्मी होकर जंग में शहीद हुए। 41. उमर बिन करज़ाह बिन काब अंसारी – ये भी नमाज़े ज़ोहर में शहीद हुए। 42. नाफ़े बिन हेलाल हम्बली – नमाज़े ज़ोहर की हिफ़ाज़त में जंग की और बाद में शिम्र के हाथों शहीद हुए। 43. शौज़ब बिन अब्दुल्लाह – मुस्लिम इब्ने अक़ील का ख़त लेकर कर्बला पहुँचे और शहीद हुए। 44. आबिस बिन अबी शबीब शकरी – हज़रत इमाम अली (अ) के सहाबी थे, रोज़े आशूरा कर्बला में शहीद हुए। 45. हन्ज़ला बिन असअद शबामी – रोज़े आशूर ज़ोहर के बाद जंग की और शहीद हुए। 46. जौन ग़ुलामे अबूज़र ग़फ़्फ़ारी – हब्शी थे, हज़रत अबूज़र ग़फ़्फ़ारी के ग़ुलाम थे। 47. ग़ुलामे तुर्की – हज़रत इमामे हुसैन (अ) के ग़ुलाम थे, इमाम ने अपने बेटे हज़रत इमामे ज़ैनुल आबेदीन (अ) के नाम हिबा कर दिया था। 48. अनस बिन हारिस असदी – बहुत बूढ़े थे, बड़े एहतेमाम के साथ शहादत नोश फ़रमाई। 49. हज्जाज बिन मसरूक़ जाफ़ी – मक्के से इमाम हुसैन (अ) के साथ हुए और वहीं से मोअज़्ज़िन का फ़र्ज़ अंजाम दिया। 50. ज़ियाद बिन ओरैब हमदानी – इनके पिता हज़रत रसूल अकरम (स) के सहाबी थे। 51. अम्र बिन जुनदब हज़मी – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 52. साद बिन हारिस – हज़रत अली (अ) ग़ुलाम थे। 53. यज़ीद बिन मग़फल – हज़रत अली (अ) के सहाबी थे। 54. सोवैद बिन अम्र ख़सअमी – बूढ़े थे, करबला में इमाम हुसैन (अ॰स॰) के तमाम सहाबियों में सबसे आख़िर में जंग में ज़ख्मी हुए थे। होश में आने पर इमाम हुसैन (अ) की शहादत की ख़बर सुन कर फिर जंग की और शहीद हुए।

मीनापुर के डेढ़ हजार ग्राहको के एक करोड़ फंसे

कौशलेन्द्र झा

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के छितरा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति बैंक की शाखा में ताला लटक रहा है। इससे करीब डेढ़ हजार खाताधारी चिंतित व परेशान हैं। बैंक में उनलोगों के करीब एक करोड़ रुपये जमा हैं। खाताधारी बिंदेश्वर प्रसाद ने गबन का आरोप लगाते हुए एक सितम्बर को सिवाईपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कराई हुई है।

एफआईआर में शाखा प्रबंधक महेश्वर प्रसाद यादव व पैक्स अध्यक्ष मथुरा प्रसाद चौधरी को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष परवेज अली कि माने तो पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस बैंक में स्थानीय कारोबारियों के अलावा सब्जी व चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले अधिकांश छोटे दुकानदारों की कमाई जमा है। जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित साह बताते हैं कि बैंक के अचानक बंद हो जाने से कई गरीब परिवार की बेटियों की शादी रुक गई है। कई व्यवसायियों की दुकाने बंद पड़ी हैं और कई कर्ज में डूब चुके हैं।

कहते हैं ग्राहक

हिसाब देने वाला कोई नहीं :

पूर्व सरपंच मो. उलफत हुसैन कहते हैं कि पोती की शादी के लिए छह लाख रुपये बैंक में जमा किया था। पर पिछले छह महीने से शाखा प्रबंधक फरार हैं और रुपये का हिसाब देने वाला कोई नहीं है।

कैसे चुकायें कर्ज :

डेराचौक के जूता-चप्पल व्यवसायी मो. नाजिम कहते हैं कि मेहनत की कमाई से बैंक में डेढ़ लाख रुपये जमा किया था। साहूकार से लिया कर्ज चुकता करने का समय आया तो बैंक बंद हो गया।

खेती करने पर संकट :

किसान बिंदेश्वर प्रसाद कहते हैं कि पिछले साल अनाज बेच कर दो लाख चालीस हजार रुपये जमा किया था। अब बैंक के बंद हो जाने से नई फसल लगाने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है।

सरकारी दावों का सच | जानिए पुरी हकीकत

एक तरफ सरकार जहा दावा करती की, उनके द्वारा चलने वाली सारी योजनायें गरीबों तक पहुंच रही है..वही वास्तविकता में हकीकत कुछ और ही बयां करती है, देखिए रिपोर्ट

टूटी कुर्सी, कहीं विचारधाराओं में बदलाव का संकेत तो नही?

कौशलेन्द्र झा

मुजपफ्फरपुर। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का दंभ भरने वाले, हम भारतवंशियों को आखिर ऐसा क्या हो गया है? क्यों हम अपने ही आचरणों से अपना ही जगहसाई होने के बावजूद गौरवान्वित महसूस करते हैं? महज, एक जीत की जुगत में दूसरो पड़ कुत्सित व अधारहीन लांछन लगाते हैं।

जी हॉ…। मैं बात कर रहा हूं, प्रजातांत्रिक संस्थाओं के अवमूल्यन का। मैं बात कर रहा हूं, अपने रहनुमाओं की, जिनका आचरण चुभने लगा है। देश के सबसे निचले सदन… यानी, पंचायत समिति में बैठे हमारे माननीय जब कुर्सी पटकने लगे तो इसे क्या कहेंगे? महज एक घटना या बदलते राजनीति का संकेत?

दरअसल, विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में कुर्सी पटकना हमारी राजनीतिक संस्कृति बनती जा रही है। कहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा के लिए यह पुरानी बातें हैं। वहां अलग अलग परिवेश से जीत कर लोग आते हैं। किंतु, पंचायत समिति में तो हम सभी एक ही समाजिक परिवेश से है। कोई चाचा है तो कोई बहन…। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक के दौरान पिछले दिनो जो हुआ, वह एक ज्वलंत मिशाल है, हमारी समाजिक चेतना के गिरते स्तर का।

बात सिर्फ सदन में कुर्सी पटकने की नही है। बड़ी बात ये है कि क्या सत्ता के मद में हम अपने समाजिक रिश्तो की मर्यादा को भूल गयें हैं? क्या हमारी संस्थाएं, हमारे समाजिक मूल्यों को तार- तार करने को आमदा हो गई है? क्या, बेजान कुर्सी को पटकने से महिला सशक्तिकरण हो जायेगा या महिला की आर में की जा रही राजनीति से समाज के कमजोर तबको का विकास हो जायेगा? या, फिर इसे हम महज एक राजनीति परंपरा के रुप में अब गांव में स्थापित करना चाहतें हैं? सवाल, और भी है…।

दरअसल, हालात निम्नतर होता जा रहा है। समाजिक तानाबाना बिखरने के कगार पड़ है। ऐसे में हम उम्मीद किससे करें? कठपुतली बने प्रशासन से या समाज के कथित प्रबुध्द लोगो से? ऐसे प्रबुध्द लोगो से जो यह मान कर चलते हैं कि यह मेरा काम नही है? दरअसल, आज के मौजू में यह बड़ा सवाल है और हम इसे आपके चिंतनशील विवेक की कसौटी पर छोड़े जाते हैं।

Install App Google News WhatsApp