होमSocietyमीनापुर के डेढ़ हजार ग्राहको के एक करोड़ फंसे

मीनापुर के डेढ़ हजार ग्राहको के एक करोड़ फंसे

Published on

कौशलेन्द्र झा

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना के छितरा स्थित प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति बैंक की शाखा में ताला लटक रहा है। इससे करीब डेढ़ हजार खाताधारी चिंतित व परेशान हैं। बैंक में उनलोगों के करीब एक करोड़ रुपये जमा हैं। खाताधारी बिंदेश्वर प्रसाद ने गबन का आरोप लगाते हुए एक सितम्बर को सिवाईपट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कराई हुई है।

एफआईआर में शाखा प्रबंधक महेश्वर प्रसाद यादव व पैक्स अध्यक्ष मथुरा प्रसाद चौधरी को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष परवेज अली कि माने तो पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस बैंक में स्थानीय कारोबारियों के अलावा सब्जी व चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले अधिकांश छोटे दुकानदारों की कमाई जमा है। जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमित साह बताते हैं कि बैंक के अचानक बंद हो जाने से कई गरीब परिवार की बेटियों की शादी रुक गई है। कई व्यवसायियों की दुकाने बंद पड़ी हैं और कई कर्ज में डूब चुके हैं।

कहते हैं ग्राहक

हिसाब देने वाला कोई नहीं :

पूर्व सरपंच मो. उलफत हुसैन कहते हैं कि पोती की शादी के लिए छह लाख रुपये बैंक में जमा किया था। पर पिछले छह महीने से शाखा प्रबंधक फरार हैं और रुपये का हिसाब देने वाला कोई नहीं है।

कैसे चुकायें कर्ज :

डेराचौक के जूता-चप्पल व्यवसायी मो. नाजिम कहते हैं कि मेहनत की कमाई से बैंक में डेढ़ लाख रुपये जमा किया था। साहूकार से लिया कर्ज चुकता करने का समय आया तो बैंक बंद हो गया।

खेती करने पर संकट :

किसान बिंदेश्वर प्रसाद कहते हैं कि पिछले साल अनाज बेच कर दो लाख चालीस हजार रुपये जमा किया था। अब बैंक के बंद हो जाने से नई फसल लगाने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...