गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025 8:43 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialपोलिथिन बना छत और साड़ी बनी दीवार

पोलिथिन बना छत और साड़ी बनी दीवार

Published on

​पेट से ज्यादा शौच की चिंता

 

खानाबदोश की जिंदगी जी रहे तम्बू मे रहने वाले विस्थापित, सड़क पर कट रही जिंदगानी. खुद से ज्यादा बेजुबान की चिंता, नयी नवेली दुल्हनो के लिए बाढ बनी शामत

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर।  सिवाइपट्टी जाने वाले मार्ग मे हरपुर बक्श से लेकर बनघारा बाजार तक बाढ से विस्थापित परिवारो का मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग पर एक गांव ही बस गया है। दूर दूर तक प्लास्टिक की तम्बुओ की कतार है। ईट की छतो मे रहने वाले लोगो के लिये भी पोलिथिन छत व साड़ी का दीवार मे काम चलाना पड़ रहा है। बनघारा मे अपने ही घर के आगे तम्बू डाले गुलबिया देवी की दास्तान सुनकर आप चौक जायेंगे। गुलबिया दिन मे तो क्या रात मे भी चैन की नींद नही सोती है। सोये भी तो कैसे क्योकि प्लास्टिक के तम्बू मे समान का सुरक्षा कौन करेगा। आसपास मे रहने वाले किशोरी सहनी,चुल्हाई सहनी,नवल किशोर सहनी,बच्ची देवी,गगनदेव सहनी को बाढ से ज्यादा बारिश की चिंता सताने लगी है। उमड़ते घुमड़ते बादलो के बीच सबकी निगाहे आसमान की ओर है.कहते है सारा अनाज बाढ मे डूब गया। अब प्रकृति कितना परीक्षा लेगा उनलोगो का। सड़क किनारे बसने वाले लोगो को पेट से ज्यादा शौच की चिंता सताने लगी है। पूर्व सरपंच किरण कुमारी व शिक्षक दिलीप कुमार बताते है कि नयी नवेली दुल्हनो के लिए यह बाढ शामत बनकर आयी है। जो दुल्हन घूघंट मे रहकर कभी चौखट लांघा नही। उसको खुले मे जाना पड़ता है। इसके लिए सभी संयमित भोजन करती है। हालांकि अपनी पेट से ज्यादा पशुचारा पर लोगो का ध्यान है। रघई के मुखिया चंदेश्वर साह बताते है कि उनके चार स्थान पर राहत कैम्प लगा है। सरकारी सुविधाओ का अब भी इंतजार है। जिला पार्षद रघुनाथ राय बताते है कि प्रशासन की लापरवाही से राहत कैम्प बंद भी हो सकता है। तुरकी पूर्वी के महाकांत मिश्र बताते है कि उनका पंचायत बाढ के पानी मे डूब चुका है। अमर शहीद जुब्बा सहनी का गांव जलाप्लावित है। गांव के अहमद अंसारी बताते है कि उनके गांव मे मुर्दे जलाने के लिए भी जगह नही बचा है। रामकिशुन सहनी की पत्नी राजकुमारी देवी बीमारी से मर गयी। किंतु नौका नही मिलने के कारण खाट पर डाल कर दुसरे गांव मे दाह संस्कार कर दिया गया। रमेश यादव बताते है कि रानीखैरा मे अधिकांश स्कूल भी बाढ के पानी मे डूब गया है। अब लोग कहां आश्रय लेंगे। बनघारा पावर सब स्टेशन मे लगातार पानी बढने से मीनापुर अब भी ब्लैक आउट है। पैगम्बरपुर इलाके मे जिओ ने भी काम करना बंद कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

जानिए कब तक बनेगा चांदपरना पुल

मीनापुर में चांदपरना पुल बनाने की मांग हो या कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग।...

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष और बलिदानों के बारे में किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा, जो आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, ना केवल बॉलीवुड की...

मुजफ्फरपुर हादसा : तेज रफ्तार ट्रक और खाली बस की भिड़ंत, दो घायल; ट्रक चालक फरार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में स्थित भीखनपुर एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर एक...

RRB Group D Vacancy 2025 : रेलवे में 62,460 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 2025 में ग्रुप डी के लिए नई भर्ती का...

More like this

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...