बुधवार, मई 20, 2026 3:39 अपराह्न IST
होमCrimeबुराड़ी में 11 मौतों का रहस्य अभी भी बरकरार

बुराड़ी में 11 मौतों का रहस्य अभी भी बरकरार

Published on

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ फंदे से लटकने की पुष्टि

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली अन्तर्गत बुराड़ी के संत नगर में 11 लोगों की रहस्यमय मौत की गुथ्थी सुलझना अभी भी बाकी है। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी 11 लोगो के फंदे से लटक कर मौत होने की पुष्टि हो गई है।

अब यही पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसंधानकर्ता पुलिस के गले की फांस बन गयी है। चलिए मान लेते है कि इसमें का कोई एक बाकी के दस लोगो का हाथ और आंख पर पट्टी बांध कर उसको फंदे से लटका दिया होगा। पर, वह अंतिम ग्यारवां व्यक्ति खुद का हाथ और आंख बांधने के बाद फंदे से कैसे लटका? यह बात अब एक यक्ष प्रश्न बन चुका है और पुलिस भी अभी तक इस पहेली को सुलझा नही सकी है। इस सब के बीच मृतक के परिजन आत्महत्या मानने को बिल्कुल ही तैयार नही है। उनका कहना है कि एक गहरे साजिश के तहत सभी ग्यारह लोगो की हत्या की गई है। अब यहां भी सवाल उठना लाजमी है कि किसने की साजिश और इस परिवार की मौत से किसको फायदा होने वाला है?
हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी है जांच
एम्स से एक फरेंसिक टीम ने अंतिम ग्यारवें व्याक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने से पहले बुराड़ी के इस रहस्यमयी मौत वाली घर में पहुंच कर कई एंगल से जांच की है। हालांकि, इसके बाद सभी ग्यारह मौत की रिापोर्ट जारी कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण मौत की पुष्टि से आत्महत्या के संकेत मिल रहें हैं। सवाल फिर वहीं कि क्या इस परिवार ने तंत्र-मंत्र के चलते सामूहिक आत्महत्या की? दूसरी ओर हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद दिल्ली पहुंचे ललित के बड़े भाई दिनेश ने एक बार फिर कहा कि परिवार आत्महत्या नहीं कर सकता है और साजिश के तहत सभी की हत्या की गयी है।
बीड़ी वाले बाबा का हुआ एंट्री
इस बीच इन 11 मौतों के मामले में अब एक ‘बीड़ी वाले बाबा’ की एंट्री हो गई है। साथ ही रजिस्टर में अगली दिवाली न देख पाने जैसी बातों से एक बार फिर से रहस्य उलझता हुआ प्रतीत होने लगा हैं। कहतें है कि बुराड़ी की रहस्यमयी मौत के बाद अब रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक गुमनाम शख्स ने पुलिस को चिट्ठी लिख कर दावा किया कि भाटिया परिवार किसी बीड़ी वाले तांत्रिक के संपर्क में था। यह गुमनाम चिट्ठी 3 जुलाई को लिखी गई है। चिट्ठी लिखने वाले शख्स का कहना है कि बुराड़ी का यह परिवार दिल्ली के ही किसी बाबा के संपर्क में था, जो कि कराला में रहते हैं। इसी कड़ी में एक किन्नर भी सामने आया। किन्नर हर मंगलवार को मरघट बाबा के दरबार पर जाते थे और वहां से प्रसाद लाकर इस परिवार को खिलाते थे। हालांकि पुलिस को मौत के मामले में अभी तक जांच में किसी बाहरी शख्स या तांत्रिक का हाथ होने के सबूत नहीं मिला है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

चांडिल डैम का डरावना सच | क्या सच में सुनाई देती हैं चीखें?

क्या सच में Chandil Dam के आसपास रात में रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं?...

दशम, हुण्डरू और रजरप्पा फॉल की अनसुनी सच्चाई

क्या आपने कभी सोचा है कि पानी सिर्फ बहता नहीं… बल्कि गरजता भी है?...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

जानिए, क्या है मुजफ्फरपुर की शाही लीची का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पूरी...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सुबह से बारिश और बादलों का डेरा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को खिली...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

Delhi Weather News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है और लोगों को कड़ाके की सर्दी...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...