होमBiharसीएम नेतृत्व छोड़े तो राजद समर्थन देने पर करेगा पुर्नविचार : तेजश्वी

सीएम नेतृत्व छोड़े तो राजद समर्थन देने पर करेगा पुर्नविचार : तेजश्वी

Published on

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से नाता तोड़ कर नेतृत्व करने की जिद छोड़ें तो राजद फिर से जदयू को समर्थन देने पर विचार कर सकता है। ये बातें कही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने।

गुरुवार को राजद के 22वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजश्वी ने कहा कि कहा कि लालू प्रसाद ने बहुत त्याग किया, अब नीतीश कुमार भी त्याग करें, राजनीति से रिटायरमेंट ले लें। हालांकि अपने संबाोधन में तेजश्वी ने यह भी दावा किया कि भाजपा चुनाव के ठीक पहले जदयू का साथ छोड़ देगी।
कहा कि लोकसभा व बिहार विधानसभा का चुनाव साथ में हो सकता है, इसलिए कार्यकर्ता सचेत हो जाएं। घर-घर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी शक्ति लगाए हुए हैं, ताकि ऐसा माहौल बन जाए कि लोग कहने लगे कि महागठबंधन के लोग उन्हें यानी नीतीश कुमार को बुला रहे हैं। तेजश्वी ने कहा कि सावधान रहें, हमें उनकी कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे क्या-क्या बंदी कराएंगे और कब पलटी मार जाएंगे, यह कोई नही जानता। कहा कि नई शराब नीति आ रही है। गुजरात के शराब माफिया ही नहीं चाहते है कि बिहार में फिर से शराब शुरू हो। क्योंकि यह शराब माफियाओं के लिए एक बड़ा बाजार बन चुका है।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार यदि एक-दो साल के लिए मुख्यमंत्री बनने का ऑफर देंगे तो वह उसे ठुकरा देंगे। कहा कि मुझे किसी व्यक्ति की कृपा से नहीं, जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनना है। साल 2020 में नहीं तो 2035 में मुख्यमंत्री बनेंगे। तेजश्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रिटायरमेंट लें या न लें जनता उन्हें रिटायर कर देगी। अगला चुनाव आंबेडकर-गांधीवादी बनाम मनुवादी-गोलवलकर के लोगों के बीच होगा। उन्होंने भाजपा व आरएसएस से कार्यकर्ताओं को सावधान रहने को कहा। कहा कि नेतृत्व को लेकर भ्रम में न रहें। पार्टी में अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि बड़े भाई ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है।
इससे पहले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि दोनों भाई एकजुट हैं। असामाजिक तत्वों को जड़ से मिटा देंगे। विपक्ष पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से सत्य का साथ नहीं छोड़ने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि 2019 का इंतजार नहीं करना है। एनडीए सरकार को इसी वर्ष गिरा देना है। पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने पार्टी की संघर्ष यात्रा की जानकारी दी। शिवानंद तिवारी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राजेंद्र राम, शिवचंद्र पासवान, राजेंद्र पासवान ने भी विचार रखे।
मौके पर पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी पदाधिकारी व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की और संचालन प्रदेश महासचिव आलोक मेहता ने किया। समारोह में सुनील कुमार पुष्पम, रामप्रताप नीरज, विनोद कुमार कुशवाहा आदि ने राजद की सदस्यता ग्रहण की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

More like this

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...