होमSportsआरसीबी व मुम्बई के बीच दिखेगा 'विराट' जंग

आरसीबी व मुम्बई के बीच दिखेगा ‘विराट’ जंग

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

आईपीएल के 12वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छी खबर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले मे कप्तान विराट कोहली पुरी तरह फीट होकर खेलने को तैयार है।विराट के आने से आरसीबी का बल्लेबाजी ही मजबूत नही बल्कि मैदान पर मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिलेगा। दोनों ही टीमों के बीच ये जंग बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 4 बजे से होगी। इस मैच में एकतरफ जहां अपने पिछले दो मैच जीत चुकी मुंबई इंडियंस का मकसद लगातार तीसरी जीत हासिल करना होगा वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का लक्ष्य जीत की पटरी पर आना होगा। ये मैच इसलिए भी बेहद खास होगा क्योंकि आईपीएल 10 में पहली बार विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे। कंधे में चोट के चलते बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली तीन मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हो गए हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ वो अपनी टीम की कमान संभालेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर करेगी वापसी !: आईपीएल 10 में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर कुछ खास नहीं रहा है। बैंगलोर की टीम अपने 3 में से 2 मैच गंवा चुकी है। हालांकि ये हार इस टीम को कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते मिली। लेकिन अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में ये टीम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेगी। टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में होगी और डीविलियर्स तो पिछले मैच में वापसी कर चुके हैं और अपने बल्ले से धमाल भी मचा चुके हैं। वैसे बैंगलोर टीम की समस्या ये है कि इस टीम के दूसरे स्टार बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर रहे हैं, शेन वॉटसन और क्रिस गेल फॉर्म में नहीं हैं। हां केदार जाधव का बल्ला चलने से थोड़ी राहत जरूर है। बैंगलोर की गेंदबाजी की बात करें तो युजवेंद्र चहल और टायमल मिल्स के अलावा कोई गेंदबाज खास असरदार नजर नहीं आ रहा। टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। ये भी पढ़ें-विराट कोहली हुए फिट, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने की पुष्टि
मुंबई इंडियंस की टीम मजबूत: पुणे सुपरजायंट से पहला मैच गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने अच्छी वापसी की है। मुंबई ने अपने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत टीम को मात दी है। पिछली दोनों जीत में मुंबई के गेंदबाजों ने खासा अच्छा प्रदर्शन किया है। हरभजन सिंह हों या फिर जसप्रीत बुमराह। हार्दिक पांड्या हों या फिर उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ये सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा जरूर रन नहीं बना रहे लेकिन पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा अच्छी फॉर्म में हैं।

कौन-किस पर भारी: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। मुंबई और बैंगलोर के बीच 19 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 11 में मुंबई ने जीत हासिल की और 8 मैच बैंगलोर ने जीते। वैसे पिछले सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दोनों मुकाबलों ने बैंगलोर को मात दी थी।

बैंगलोर की संभावित एकादश: विराट कोहली, क्रिस गेल, ए बी डीविलियर्स, केदार जाधव, शेन वॉटसन, मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्लाह, टायमल मिल्स, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी ।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा, कायरॉन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्लेनेघन, जसप्रीत बुमराह, लसित मलिंगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...