Categories: Sports

शिखर की पारी पर पानी फेर श्रीलंका ने बजाया जीत का डंका

​संतोष कुमार गुप्ता

लंदन। जब भारत और श्रीलंका मे चौम्पियन ट्राफी का मैच शुरू हुआ तो भारतीय बल्लेबाजो का बल्ला जमकर बोला।किंतु गेंदबाज इस बड़े स्कोर की रक्षा नही कर सके।लंका ने भारत पर जीत का डंका बजा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने दिशाविहीन गेंदबाजी करते हुए और क्षेत्ररक्षकों ने कुछ नजदीकी मौके टपकाकर ओपनर शिखर धवन (125) की शतकीय पारी पर पानी फेर दिया और गत चैंपियन भारत को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के ग्रुप बी मुकाबले में गुरुवार को सात विकेट की सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 124 रन से हराने के बाद सातवें आसमान पर थी लेकिन श्रीलंकाई टीम ने सात विकेट की जीत के साथ टीम इंडिया को जमीन पर ला दिया।
श्रीलंका की उम्मीदें कायम

भारत ने 50 ओवर में छह विकेट पर 321 रन का मजबूत स्कोर बनाया मगर श्रीलंका के शीर्ष बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48.4 ओवर में तीन विकेट पर 322 रन बनाकर अपनी टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। ग्रुप बी में अब बेहद दिलचस्प स्थिति हो गयी है और ग्रुप की चारों टीमों भारत ,श्रीलंका ,दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के पास एक-एक जीत और एक-एक हार है।
भारत को जीतना होगा अगला मैच

श्रीलंका की इस जीत से ग्रुप बी ‘ग्रुप आफ डैथ’ बन गया हैै। इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमों का फैसला अब ग्रुप के आखिरी मैचों से होगा। भारत को अपने अंतिम मैच में 11 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिडऩा है आैर भारत को किसी भी हाल में यह मुकाबला जीतना होगा ताकि सेमीफाइनल में प्रवेश किया जाए। इसके अगले दिन श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दो मैचों में जो टीमें जीतेंगी वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

This post was published on जून 9, 2017 10:24

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022