Sports

रोहित शर्मा ने कहा, कि दो गेंदवाजों को खेलने में होती थी परेशानी

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है, कि शुरुआती दिनों में उन्हें दो गेंदबाजों को खेलने में काफी परेशानी होती थी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए रोहित शर्मा ने बताया कि, उन्हें शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज ब्रेट ली और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंदों का सामना करने में परेशानी होती थी।

जब मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा से पूछा कि, कौन सा गेंदबाज उनका पसंदीदा है, तो उन्होंने कहा कि, मौजूदा समय में बहुत से ऐसे गेंदबाज हैं जो मुझे पसंद हैं। सबसे पहले रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा का नाम लिया, फिर उन्होंने दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदवाज जोश हेजलवुड का नाम लिया। इसी क्रम मे उन्होने ब्रेट ली और डेल स्टेन के बारे में कहा, कि उनको खेलने में मुझे परेशानी हुई थी।

रोहित शर्मा ने कहा, “जब मैं टीम में आया था, तो उस समय ब्रेट ली दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज हुए करते थे। उन्होने कहा कि, जब वे अपनी पहली एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए आयरलैंड गए थे, तो उस समय डेल स्टेन भी बहुत तेज गेंदबाजी किया करते थे।

आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की, जो कि साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और भारत के बीच ट्राइ सीरीज थी। उस समय से लेकर साल 2013 तक उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की, लेकिन साल 2013 के बाद रोहित भारतीय टीम के नियमित ओपनर बन गए और अभी तक बरकरार है। साथ ही दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही एक पारी मे निजी 264 रन बनाकर अपने नाम वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कर लिया है।

This post was published on मई 3, 2020 14:05

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024