संतोष कुमार गुप्ता
हैदराबाद। आइपीएल-10 के महत्वपूर्ण मुकाबले मे डेविड वार्नर व युवराज सिंह के मेहनत पर पानी फेरते हुए राइजिंग सुपरजायंट पुणे ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट््स ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घरेलू मैदान में शनिवार को 12 रन से मात देकर आईपीएल 10 के प्लेआफ के लिये अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली। पुणे ने आठ विकेट पर 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद हैदराबाद को नौ विकेट पर 136 रन पर थाम लिया। पुणे की 12 मैचों में यह आठवीं जीत है और उसके 16 अंक हो गये हैं। पुणे ने इस जीत से प्लेआफ के लिये अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
दूसरी तरफ हैदराबाद को 12 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 13 अंक हैं। गत चैंपियन हैदराबाद को प्लेआफ में पहुंचने के लिये अपने शोष बचे दोनों मैच जीतने होंगे। उनादकट ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन पर पांच विकेट झटके। उन्होंने 20 वें ओवर में दूसरी गेंद पर बिपुल शर्मा (आठ ), तीसरी गेंद पर राशिद खान (तीन) और चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (शून्य) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और हैदराबाद को मायूस कर दिया। उनादकट ने चार ओवर में एक ओवर मैडन भी फेंका। उन्होंने युवराज सिंह (47) और नमन ओझा (नौ) को विकेट भी लिया।
स्टोक्स ने झटके 3 विकेट
आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने चार ओवर में 30 रन देकर शुरुआती तीन विकेट झटके। स्टोक्स ने शिखर धवन (19), केन विलियम्सन (चार) और कप्तान डेविड वार्नर (40) को पवेलियन भेजा। वार्नर और युवराज को छोड़कर हैदराबाद का अन्य कोई बल्लेबाज चल नहीं पाया। वार्नर ने 34 गेंदों में 40 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि युवराज ने 43 गेंदों में 47 रन में चार चौके और दो छक्के लगाये। शिखर ने 12 गेंदों में 19 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद की टीम 13 वें ओवर में वार्नर को गंवाने के बाद फिर रनगति बढ़ाने के लिये संघर्ष करती रही और उसे हार का सामना करना पड़ा।
This post was published on मई 6, 2017 20:35
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More