Sports

भारत को पार करना होगा न्यूजीलैंड की चुनौती

आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारत अब सिर्फ दो कदम पीछे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में मंगलवार को सेमीफाइनल के लिए भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। फाइनल तक पहुंचने के लिए भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती को पार करना होगा। भारत अंक तालिका में 15 अंकों के साथ टॉप पर है। भारत की रन रेट भी अच्छी है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के 11 प्वॉइंट हैं। वास्तव में यह मुकाबला भारत के बल्लेबाजों रोहित शर्मा, केएल राहुल, और विराट कोहली पर सभी की नजरें टिकी है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रैंट बोल्ट और मैट हेनरी भारत के लिए मुश्किल खड़ा कर सकतें है।

रोहित शर्मा बनाम ट्रेंट बोल्ट

टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा इस विश्व कप में टॉप फॉर्म में है। वह 5 शतकों के साथ 657 रन बना चुके हैं। इस मैच में बहुत कुछ रोहित पर निर्भर करेगा। उधर, न्यूजीलैंड के स्ट्राइक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 15 विकेट लेकर खुश होंगे। विश्व कप से पहले वॉर्म मैच में भी बोल्ट ने भारत को काफी झटके दिए थे।

केन विलियमसन बनाम जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट के बाद वनडे के टॉप गेंदबाज बन गए हैं। वह 17विकेट ले चुके हैं। डेथ ओवरों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। दूसरी तरफ केन विलियमसन भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दो शतक और एक अर्द्धशतक लगा चुके हैं। वह 481 रन बना चुके हैं। वह बुमराह के आक्रमण को नकारा साबित करना चाहेंगे।

विराट कोहली बनाम लॉकी फर्ग्यूसन

कोहली ने बेशक विश्व कप में अब तक कोई शतक नहीं लगाया है। लेकिन उन्होंने हर बार अच्छी पारी खेली है। वह 442 रन बना चुके हैं। इसमें पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होगी। उधर फर्ग्यूसन 7 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। उनकी चुनौती को कम आंकना कोहली के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है।

रोस टेलर बनाम मोहम्मद शमी

रोस टेलर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम की रीढ़ हैं। हालांकि उन्होंने केवल दो अर्द्धशतक जमाए हैं। लेकिन उन्होंने अपने कप्तान के साथ कई अहम भागेदारियां की हैं। उधर मोहम्मद शमी इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने केवल चार मैचों में 14 विकेट लिए हैं। टेलर पर टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी तो शमी पर टेलर को रोकने का दायित्व होगा।

महेंद्र सिंह धौनी बनाम मिशेल सैंटनर

धौनी ने अब तक 8 मैचों में 223 रन एक अर्द्धशतक के साथ बनाया है। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट लगातार आलोचना की शिकार हुआ है। कप्तान विराट कोहली ने उनका बचाव किया है। सेमीफाइनल में एक बार फिर सबकी नजरें धौनी पर होंगी। उनके पास अवसर होगा कि वह इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारी खेलें। धौनी ऑफ स्पिनर मिशेल सेंटनर के खिलाफ रन बनाने में दिक्कत महसूस करते हैं। सैंटनर के खिलाफ धौनी ने 95 गेंदों में सिर्फ 54 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 56.84 की रही है। धौनी इन आंकड़ों को बदलना चाहेंगे।

This post was published on जुलाई 9, 2019 12:53

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022