Sports

अमला की शतकीय पारी बेकार, पंजाब की फिर हुई हार

​-राणा और जोंस बटलर ने कराया मुम्बई की बल्ले बल्ले

-बड़ी पारी के बाद हार गयी प्रिति जिंटा की टीम

संतोष कुमार गुप्ता

इंदौर।  आइपीएल-10 के अहम मुकाबले मे मुम्बई इंडियंस का विजय रथ एक कदम और आगे बढ गया। बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी ग्लैन मैक्सवैल की कप्तानी वाला पंजाब किंग्स अपनी हार के सिलसिले को तोड़ नही सका।सदाबहार बल्लेबाज  हाशिम अमला का अतुल्निय शतक जोस बटलर और नितीश राणा की तूफानी पारियों के आगे फीका पड़ गया जिससे मुंबई ने आज यहां पंजाब का बड़ा लक्ष्य बखूबी हासिल करके 27 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज करके अपना विजय अभियान जारी रखा। अमला ने 60 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाये। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली जबकि शान मार्श ने 26 रन का योगदान दिया।
राणा ने लगाए 7 छक्के

इससे पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 198 रन बनाये।  इसके जवाब में मुंबई पहले आेवर से ही हावी हो गया। बटलर (37 गेंदों पर 77 रन) और पार्थिव पटेल (18 गेंदों पर 37 रन) ने पहले विकेट के लिये 35 गेंदों पर 81 रन जोड़े। इसके बाद बटलर ने राणा (34 गेंदों पर नाबाद 62 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 44 गेंदों पर 85 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई ने बड़ा लक्ष्य केवल 15.3 आेवर में हासिल कर दिया। उसने दो विकेट पर 199 रन बनाये। बटलर ने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के जबकि राणा ने सात छक्के लगाये।

पंजाब को नसीब हुई चौथी हार

मुंबई की यह लगातार पांचवी जीत है जिससे उसके छह मैचों में दस अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। पंजाब की छह मैचों में चौथी हार है और उसके अब भी चार अंक हैं। होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शुरू से लेकर आखिर तक गेंदबाजों की नहीं चली। मुंबई के गेंदबाज लेसिथ मलिंगा ने चार आेवर में 58 रन दिये तो किंग्स इलेवन के इशांत शर्मा ने भी अपने कोटे के आेवरों में इतने ही रन लुटाये।

This post was published on अप्रैल 21, 2017 09:13

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022