पाकिस्तान। एक चौंकाने वाली घटना में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो भाइयों को आदमी का मांस खाने के आरोप में पकड़ा गया है। ये दोनों भाई 2011 में भी इसी आरोप में पकड़े जा चुके हैं। इनके पास से एक बच्चे का सिर भी बरामद किया गया है। भक्कर जिले के छोटे कस्बे दरया खान के आरिफ और फरमान को स्थानीय कब्रिस्तान से लायी गयी लाश खाने के कारण पहली बार अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया गया था। पकड़े जाने से पहले उन लोगों ने कथित तौर पर करीब 150 शवों को निकालकर उसका मांस खाने की बात कबूल की है। पुलिस ने जब उनके घरों पर छापा मारा तो एक बच्चे का सिर बरामद मिला है। एक्सप्रेस न्यूज की खबरों के मुताबिक, भक्कर के डीपीओ आमिर अब्दुल्लाह के मुताबिक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, उसके भाई फरमान पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। फरमान की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान में नरभक्षण के खिलाफ कोई विशेष कानून नहीं है । लिहाजा, पहले उन्हें पाकिस्तान दंड संहिता की धारा एमपीओ के तहत गिरफ्तार किया गया बाद में 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया गया है।
This post was published on अप्रैल 11, 2017 11:40
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More