शुक्रवार, जून 20, 2025
होमPoliticsबिहार पुलिस के हिरासत में कन्हैया

बिहार पुलिस के हिरासत में कन्हैया

Published on

बेतिया पुलिस ने भितिहरवा में की कारवाई

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के बेतिया से जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया है। बेतिया पुलिस ने श्री कुमार को भितिहरवा के गांधी आश्रम के समीप बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार बेतिया के कुडिया में सभा करना चाहते थे। इसके लिए वे सबसे पहले भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे थे और महात्मा गांधी को नमन करने के बाद सभास्थल पर जाना चाह रहे थे। लेकिन डीएम ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।

बेतिया की जनसभा स्थगित

कन्हैया कुमार सीएए, एनआरसी और एनपीआर को गरीब विरोधी बतातें हुए एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत भितिहरवा से करना चाह रहे थे। इस मौके पर मौजूद कई अन्य लोगो को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्मरण रहें कि बेतिया प्रशासन ने कन्हैया की प्रस्तावित जनसभा पर पहले ही रोक लगा दिया था। जिला प्रशासन ने आयोजक को इसकी जानकारी दे दी थी। कन्हैया कुमार जनसभा के बाद पदयात्रा की शुरूआत करने वाले थे।

समर्थको ने किया हंगामा

कन्हैया को आश्रम से बाहर जाने से रोके जाने के बाद उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कन्हैया ने गांधी आश्रम के गेट से हीं अपने समर्थकों को संबोधित किया। बेतिया पुलिस का कहना है कि कन्हैया की सभा की इजाजत नहीं है। इसलिए उन्हें भितिहरवा आश्रम में हीं डिटेन किया गया है। फिलहाल, कन्हैया को हिरासत में लिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में गरमाहट सुनाई पड़ने लगा है और कई लोग पुलिस के इस कारवाई के विरोध में मुखर होने लगे है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

TRP Ratings सप्ताह 23, 2025: फिर नंबर 1 पर रहा ‘अनुपमा’

KKN गुरुग्राम डेस्क | BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी सप्ताह 23 की TRP रेटिंग्स में...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरे राज्य में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर...

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

More like this

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – “निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे”

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में वर्ष 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा...

बिहार में आयोगों की नियुक्तियों को लेकर तेजस्वी यादव का तंज

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय...

लालू यादव का 78वां जन्मदिन: बिहार के दिग्गज नेता की धूमधाम से मनाई जा रही वर्षगांठ

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज लालू प्रसाद यादव, जो कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो...