राजकिशोर प्रसाद
नई दिल्ली। मॉरिसस के प्रधानमन्त्री के सम्मान में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित सम्मान भोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। साथ ही फरक्का बराज से गंगा में जमा हो रहे गांद को हटाने पर भी नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। नीतीश की पीएम से इस मुलाकात को लेकर राजनीतीक गलियारे में चर्चा जोरो पड़ है। लोग इसे राजनीति में एक नये समीकरण से जोड़ कर देख रहे है।
हालांकि सीएम नीतीश कुमार इसे एक औपचारिकता बताते हुये गंगा में फरक्का ब्रिज के कारण जमा होने वाली गांद पर चर्चा करने की बात बता रहे है। शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार पर गैर भजपा दलो की बैठक में नीतीश का शामिल नही होना और शनिवार की पीएम की भोज में शामिल होना राजनीतीक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।
हालांकि इससे पहले भी नीतीश जपान के प्रधानमंत्री के सम्मान में भी पीएम द्वारा आयोजित भोज में शामिल हो चुके है। सीएम नीतीश बाढ़ की भयावह स्थिति की मुख्य वजह फरक्का से गंगा में उत्पन्न गांद को मानते रहें हैं और इस पर केंद्र से एक ठोस नीति बनाने की वकालत भी करते रहें हैं। किन्तु, वर्तमान में बिहार की राजनीती परिपेक्ष में चल रहे सियासी उतार चढाव में पीएम की भोज में सीएम नीतीश की उपस्थिति के खास मायने निकाले जा रहें हैं।
This post was published on मई 27, 2017 08:41
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More