जम्मू-कश्मीर। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से विवादित बयान दिएं हैं। कहा कि यदि राज्य के लोगों को मिले विशेषाधिकारों में किसी तरह का बदलाव किया गया तो जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय तिरंगा को थामने वाला कोई नहीं मिलेगा। बतातें चलें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35(ए) यानि धारा 370 पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस चल रही है। यह अनुच्छेद राज्य विधानसभा के स्थायी निवासियों को परिभाषित करने और उन्हें विशेष अधिकार देने की शक्ति प्रदान करता है।
उन्होंने परोक्ष रूप से केन्द्र सरकार को हरकाते हुए कहा क्यों वे ऐसा कर रहे हैं? क्यों अनुच्छेद 35ए को चुनौती दी जा रही हैं? मुफ्ती यही नही रुकी और कहा कि मुझे बताने दें कि मेरी पार्टी और अन्य पार्टियां जो जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में रखती हैं, मुझे यह कहने में तनिक भी संदेह नहीं है कि अगर इसमें कोई बदलाव किया गया तो जम्मू कश्मीर में कोई भी राष्ट्रीय तिरंगा को थामने वाला नहीं होगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में एक एनजीओ ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर कर अनुच्छेद 35 ए को निरस्त करने की मांग की थी। मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है। महबूबा ने कहा कि कश्मीर भारत की परिकल्पना है। उन्होंने याद किया कि कैसे विभाजन के दौरान मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद कश्मीर ने दो राष्ट्रों के सिद्धांत और धर्म के आधार पर विभाजनकारी बंटवारे का उल्लंन किया और भारत के साथ रहा।
This post was published on जुलाई 29, 2017 16:20
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More