बरेली में मजदूरों पर सैनेटाइजर की बौछाड़
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है, पूरी दुनिया इससे बचने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। भारत मे भी 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसी बीच उत्तरप्रदेश के बरेली में मजदूरों को सैनेटाइजर से नहलाने की घटना सामने आयी है। कहा जा रहा है की मजदूरों पर सोडियम हाइड्रोक्साइड की बौछाड़ कर दी गयी। डॉक्टरों का कहना है, ऐसा करने पर मजदूरों की तबीयत बिगड़ सकती है। इस घटना को ”अमानवीय” करार देते हुए यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
वहीं इस घटना पर स्थानीय डीएम ने कहा कि, यह सब अधिकारियों की अति सक्रियता की वजह से हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस वीडियो की पड़ताल की गई, प्रभावित लोगों का सीएमओ के निर्देशन में उपचार किया जा रहा है। बरेली नगर निगम की टीम को बसों को सैनेटाइज़ करने के निर्देश थे, पर अति सक्रियता के चलते उन्होंने ऐसा कर दिया। सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
This post was published on मार्च 30, 2020 19:19
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More