Home Bihar सभी दलों ने एक सुर में पत्रकारों पर हमले की निंदा की

सभी दलों ने एक सुर में पत्रकारों पर हमले की निंदा की

बिहार। सचिवालय के पोर्टिको में सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकारों से धक्का-मुक्की व मारपीट की विभिन्न दलों ने निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आरोप लगाया कि आजतक ऐसा देखने को नहीं मिला कि उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनके अंगरक्षकों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया गया हो। उन्होंने मांग की कि उन्हें पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मांग की कि ऐसा करने वालों पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र एवं सुशासन की हत्या है। भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि सचिवालय को सत्ता का केंद्र माना जाता है, वहां लोकतंत्र के चौथे प्रहरियों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का होना काफी दुखद है। दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने आरोप लगाया कि राजद लोकतांत्रिक आवाज को बंद करना चाह रही है। वहीं, जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, प्रधान महासचिव एजाज अहमद व अन्य ने उप मुख्यमंत्री पर सत्ता की मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सौरव वर्मा व अन्य ने कहा कि इस तरह की घटना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version