Home Crime मां के साथ सो रही थी लड़की की गला रेत कर हत्या

मां के साथ सो रही थी लड़की की गला रेत कर हत्या

हत्या से पहले गैंग रेप की आशंका

बिहार। जहानावाद के तेलपा ओपी क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव में मां के पास सो रही युवती को उठाकर बदमाशो ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतिका की पहचान 18 वर्षीया दुलारी उर्फ पूजा कुमारी के रूप में हो गई है। युवती की लाश गांव के बधार में फेंकी मिली। लाश मिलते ही गांव में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात लड़की अपनी मां के साथ सोई थी। गुरुवार की अगली सुबह अपराधी उसे जबरन घर से उठा लिया और बधार में ले जाकर चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version