शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 4:24 अपराह्न IST
होमKKN Specialमुजफ्फरपुर के एसएसपी विजिलेंस की चपेट में

मुजफ्फरपुर के एसएसपी विजिलेंस की चपेट में

Published on

छापेमारी में मिले कई विवादित दस्तावेज, तबादले की खबर

मुजफ्फरपुर। बिहार के स्पेशल विजिलेंस की टीम ने सोमवार को बड़ी कारवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के कार्यालय, एसएसपी आवास और यूपी स्थित उनके घर पर एक साथ छापामारी की है। इसके बाद मुजफ्फरपुर के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस बीच खबर है कि राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी का तबादला कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह छापामारी एसएसपी के आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। एसएसपी पर शराब माफियाओं से साठगांठ रखने का भी आरोप लगते रहे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। राज्य सरकार की स्पेशल विजिलेंस टीम मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के आवास पर सोमवार को लगभग साढ़े बारह बजे पहुंची। मुख्यालय से निगरानी एसपी समेत एक दर्जन बड़े पुलिस अफसरों की टीम एसएसपी आवास पर धावा बोल कर जांच शुरू कर दिया है।
छामापारी करने आई विजिलेंस की टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियो को अलग कर उनके मोबाइल बंद करवा दिए। साथ ही पूरे आवास को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर छापेमारी शुरू कर दी। इससे पहले, विशेष विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी। सोमवार को लगभग साढ़े बारह बजे तीन गाड़ियां अचानक एसएसपी आवास पर आकर रुकी। टीम के साथ बीएमपी के लगभग तीन दर्जन गोरखा जवान भी थे। मिनटों में निगरानी की टीम ने पूरे आवास को कब्जे में ले लिया।
गेट से लेकर आवास के चप्पे-चप्पे में गोरखा जवानो ने मोर्चा संभाल लिया और अधिकारियों की टीम अंदर पहुंच गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लगभग साढ़े चार बजे एक गाड़ी में पांच अधिकारी एसएसपी आवास से बाहर निकल गए। छापेमारी कर रहे अधिकारियों में से किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। जानकारी है कि पूरे मामले को स्पेशल विजिलेंस यूनिट के आईजी रत्न संजय स्वयं देख रहे हैं।
सूत्रो से मिल रही खबर के मुताबिक मुजफ्फरपुर के अलावा यूपी और हरियाणा के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की चर्चा पुलिस महकमे में चल रही है। बतातें चलें कि एसएसपी विवेक कुमार इसके पहले भागलपुर, सीतामढ़ी और सीवान में भी एसपी रह चुके हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...