Health

मुजफ्फरपुर मे मिले और 3 कोरोना संक्रमित

मुजफ्फरपुर के तीन और मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।। इस तरह जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या छह हो गई है। आज मिले तीन में से दो बंदरा प्रखंड और एक बोचहां का मरीज है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमा अधिक सक्रिय हो गया है। मेडिकल की टीम स्थिति पर नजर रख रही है। इससे पहले शनिवार को तीन कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। ये तीनों जिले के मुसहरी क्षेत्र के थे। सभी को कोविड सेंटर में रखा गया है। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं।

आपको बताते चले की बिहार में सुबह से अबतक 42 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जबकि अभी और भी कई अपडेट्स आ सकते हैं।  राज्य में सात नए मरीज मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 653 तक पहुंच गया है।

 

This post was published on मई 10, 2020 16:15

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022