सिक्किम सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प, कुछ सैनिक घायल

भारत और चीन का ध्वज

भारत और चीन के सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम की सीमा पर झड़प होने की खबर आई है, झड़प के दौरान दोनों तरफ के कुछ सैनिक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सेना के सूत्रों ने रविवार को मीडिया को बताया कि, शनिवार को सिक्किम में सीमा के पास नाकूला क्षेत्र में दोनों ओर के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई, जिससे दोनों तरफ के कुछ सैनिकों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच वार्तालाप के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।

सूत्रों ने कहा कि, सीमा का निधार्रण न होने के कारण चीन की सीमा से सटे इन क्षेत्रों में इस तरह की कुछ घटनाएं हो जाती हैं। इन मुद्दों का स्थापित प्रोटोकॉल के जरिये परस्पर समाधान कर लिया जाता है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि, इस बार ऐसी घटना बहुत समय के बाद हुई है।

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, इस झड़प के दौरान 4 भारतीय और 7 चीनी सैनिक घायल हो गए है। साथ ही उन्होने कहा कि, इस झड़प में करीब 150 सैनिक शामिल थे। उन्होंने बताया कि, स्थानीय स्तर पर इसका समाधान किया गया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प हुई हो। इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। अगस्त 2017 में भारतीय और चीनी सैनिकों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Leave a Reply