Education & Jobs

HRD Ministry ने जारी किए निर्देश, डिजिटल क्लास के जरिए होगी पढ़ाई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को एग्जाम का नया शेड्यूल तैयार करने को कहा है, इसके साथ ही मंत्रालय ने एनसीईआरटी से एक वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने को भी कहा है। पूरे देश में फैल रहे कोरोनावायरस को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है, जिसके चलते कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी है।

लॉकडाउन के चलते पढ़ाई में हाे रहे नुकसान से बचने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय काम कर रहा है। इसके लिए एचआरडी मिनिस्ट्री ने डिजिटल क्लास शुरू करने की योजना बनाई है। मिनिस्ट्री के मुताबिक इससे ई-लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही एक प्लेटफार्म पर बच्चों को पढ़ाई करने के लिए ऑनलाइन सामग्री भी मिल सकेगी। मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जन शक्ति अभियान के तहत जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को फ्री में लॉगइन पासवर्ड दिया जाएगा।

देश में अभी तक 800 के पार पहुंचे मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 809 मामले सामने आ चुके हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 6 लोगों ने दम तोड़ा, इसके चलते देश भर के सभी स्कूल-कॉलेज पहले ही बंद किए गए हैं। इसके साथ ही सभी राज्य की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। वहीं, सीबीएसई ने 31 मार्च तक चलने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इसके अलावा एमएचआरडी के कहने पर एनटीए ने अप्रैल में होने वाला जेईई मेन के एग्जाम पोस्टपोंंड कर दिया है।

This post was published on मार्च 27, 2020 19:36

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
Shaunit Nishant

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022