दरभंग। दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के छपकी गांव में एक प्रेमी जोड़ा ने पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे को वरमाला पहना कर सात जन्मो का साथ निभाने का कसम क्या खाया, वहां मौजूद पुलिस अधिकारी विलेन बनने की जिद छोड़ कर बराती बन गये और थाना परिसर में मौजूद मंदिर में ही दोनो की विवाह रचा दी।
बतातें चलें कि इस प्रेमी जोड़ा को गांव के एकभिंडा के समीप सुनसान इलाके से पकड़ कर ग्रामीणो ने पुलिस के हवाले किया था। पंचायत के मुखिया, सरपंच व समाज के अधिकांश लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है। दरसल प्रेमी रविकांत झा मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड के मुरुकिया गांव का रहने वाला है और लक्ष्मीसागर रोड नंबर 7 में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहकर पढाई कर रहा था। इसी क्रम में उसे लड़की के भाई राहुल पासवान से दोस्ती हो गई। रविकांत का राहुल के घर आना-जाना शुरू हो गया।
दोनों परिवार में नजदीकी इतनी बढ़ गई कि दोनो का खाना व रहना भी साथ साथ होने लगा। इस बीच रविकांत और आरती एक दूसरे से प्यार करने लगे और जाति बंधन तोड़ के एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। बहरहाल, दोनों प्रेमी युगल ने विवाह करके जातिवादी सोच रखने वालों के मुंह पर जोरदार चमाटा जड़ दिया है।
This post was published on जून 10, 2017 12:20
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More