शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 10:24 पूर्वाह्न IST
होमCrimeदिन के उजाले में हथियार के बल पर बैंक से लूट

दिन के उजाले में हथियार के बल पर बैंक से लूट

Published on

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना की है घटना

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में अपराधी बेलगाम होने लगें हैं। ताजा घटना मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना की है। थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से लुटेरों ने सोमवार को दिन के उजाले में हथियार के बल पर 14.34 लाख रुपये लूट लिये। लुटेरो की संख्या सात बताई जा रही है। लूटेरो ने बैंक मैनेजर समेत सभी कर्मी और बैंक में मौजूद ग्राहकों को बंधक बना कर वारदात को अंजाम दिया।

बोरा में भर कर ले गए रुपये

बैंक से लूटे रुपये को लूटेरो ने एक प्लास्टिक के बोरे में भर कर हथियार लहराते हुए बीच बाजार से होकर नकल भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लूटेरा बाइक से थे और मोतीपुर-बड़कागांव रोड से होकर सेफ जोन में चले गए। इस दौरान लूटेरो ने बैंक मैनेजर, दो बैंक कर्मचारी और आधा दर्जन ग्राहकों के मोबाइल भी लूट लिये। हालांकि, भागने से पहले मैनेजर का मोबाइल उसे वापस दे दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

बैंक लूट की सूचना पर एसएसपी के नेतृत्व में डीएसपी पश्चिमी और सिटी एसपी समेत मोतीपुर और कांटी की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू दिया है। घंटों हुई जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक और समीप में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बैंककरर्मी और मौजूद ग्राहकों से पूछताछ की गई है। इसके बाद एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दे दिया है। देर शाम तक एसटीएफ और पुलिस की विशेष टीम मौके पर जमी हुई थी। बैंक के डीजीएम बैंक अधिकारियों के साथ घटना की विस्तार से जानकारी लेने में जुट गए है। लूट की इस घटना के बाद मोतीपुर बाजार में अफरातफरी मच गई।

हुलिया से लूटेरो तक पहुंचने की है योजना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी लुटेरे पतले और लंबे थे। एक हल्की दाढ़ी रखे हुए था। दाढ़ी बाला लूटेरा ही बैंक के अंदर घुसे अन्य लुटेरों को गाइड कर रहा था। कुछ-कुछ मिनट पर बैंक अधिकारियों और ग्राहकों को गोली मारने की चेतावनी भी दे रहा था। साथ ही अपने साथियों को जल्दी से कैश लेने का निर्देश भी दे रहा था। उसकी बोली बेगूसराय इलाके के लोगो से मेल खा रही थी। सभी लूटेरो का उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच का बताया जा रहा है। सभी के हाथ में पिस्टल और कट्टा था। सभी लूटेरा रुमाल से अपना चेहरा ढंके हुए था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...