Crime

मीनापुर में किसान के अपहरण का प्रयास

ग्रामीणों के जुटने से अपराधी भागे, छह हजार रुपये लूटे
पिस्टल से लैस थे दो बाइक पर सवार चार अपराधी

मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के मधुबन कांटी गांव के किसान सुनील कुमार को खरार बागमती पुल के समीप से अगवा करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों के जुटने से अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके और भाग खड़े हुए। हालांकि भागने से पहले अपराधियों ने किसान की पिटाई कर साढ़े छह हजार रुपये लूट लिए। जख्मी सुनील कुमार ने इलाज कराने के बाद शनिवार को मीनापुर थाने में चार बदमाशो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। घटना तीन अगस्त की है, जांच की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह साइकिल से मुस्तफागंज जा रहा था। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर उसे रोक लिया और धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे पिता ट्रैक्टर से बहुत कमाई करते हैं। दो लाख की फिरौती वसूलनी है। विरोध करने पर मारपीट कर 6570 रुपये लूट लिए। इस बीच ग्रामीणो के जुटने से अपराधी भाग खड़े हुए है। पीड़ित ने चारों अपराधियों की पहचान करने का दावा करते हुए पुलिस को उनका नाम भी बता दिया है।

This post was published on अगस्त 6, 2017 15:59

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022