महिला कैदी से दुष्कर्म
बिहार के मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान अस्पताल में महिला कैदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बंदी ने 22 नवंबर को डुमरा थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था जहां से घटनास्थल मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के होने कारण आवेदन को अहियापुर भेज दिया गया। पीड़िता अपहरण के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में बंदी है।
इस बीच मुजफ्फरपुर के डीएम ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने के आदेश दे दिएं है। बतातें चलें कि सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद महिला को 11 नवंबर को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर 13 नवंबर को मुजफ्फरपुर के एसएकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला का आरोप है कि 22 नवंबर को महिला बंदी की तबीयत सुधार होने के बाद सीतामढ़ी मंडल कारा में लाया गया। जहां पर महिला बंदी ने 14 नवंबर को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात जेलर को बताई। जिसे गंभीरता से लेते हुए जेलर ने डीएम सहित वरीय अधिकारी को सूचना देते हुए एफआईआर के लिए बंदी को डुमरा थाना भेज दिया।
This post was published on नवम्बर 30, 2018 12:44
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More