मीरा यादव
उत्तर प्रदेश में एक कलयुगी निर्दयी मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी और वह भी गला दबा कर। इस निर्दयी मां का नाम मीरा यादव है और वह यूपी के विधान परिषद के उप सभापति रमेश यादव की पत्नी है। आरोप है कि मीरा यादव ने अपने छोटे बेटे अभिजीत यादव उर्फ विवेक की गला दबा कर हत्या कर दी है। विवेक का उम्र 22 वर्ष का था। रविवार की देर रात पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में मीरा यादव ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
यूपी की एक अदालत ने मीरा यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मीरा यादव ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अभिजीत नशे का आदी था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और हंगामा करता था। शनिवार को अभिजीत ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये नही देने पर उसका बेटे से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे। इस दौरान हुई हाथापाई में मीरा यादव ने अपने ही बेटे अभिजीत का गला घोंट दिया।
This post was published on अक्टूबर 23, 2018 13:27
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More