गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 11:02 अपराह्न IST
होमCrimeमीनापुर का अंचल लिपिक नशे की अवस्था में गिरफ्तार

मीनापुर का अंचल लिपिक नशे की अवस्था में गिरफ्तार

Published on

जांज के दौरान अल्कोहल मिलने की हुई पुष्टि

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर अंचल कार्यालय में शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला मीनापुर अंचल कार्यालय से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल लिपिक सरकारी कार्यालय में बैठ कर लम्बे समय से शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जिया उड़ा रहा था। बुधवार को वह नशे की अवस्था में रंगेहाथो पुलिस के हथ्थे चढ़ गया।

अंचल लिपिक पुलिस हिरासत में

अंचल कार्यालय में पदस्थापित लिपिक के शराब पीने की सूचना मिलते ही पुलिस ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित लिपिक आदित्य कुमार को हिरासत में ले लिया है। जिस वक्त वह पुलिस के हथ्थे चढ़ा, वह नशे में चूर था। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शरीर में अल्कोहल मिलने की पुष्टि हो गई है। इसके बाद जमादार बिजेन्द्र प्रसाद के बयान एफआईआर दर्ज करके उत्पाद अधिनियम के तहत लिपिक आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। फिलाहल उच्चाधिकारी के साथ बैठक में हिस्सा लेने की वजह से वे शहर मुख्यालय में है। उन्होंने बताया कि आरोपित लिपिक पर विभागीय कारवाई के लिए गुरुवार को लिखा जायेगा।

लिपिक का है मजबूत नेटवर्क

मीनापुर अंचल लिपिक के नशे की अवस्था में गिरफ्तार होते ही लोग कई तरह की चर्चा करने लगे। अंचल मुख्यालय में मौजूद कई लोगो ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उक्त लिपिक अक्सर सरकारी कार्यालय में बैठ कर शराब पीता था और इसके लिए यहां उसने अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर लिया था, जो उसको शराब की आपूर्ति करता था। लोगो ने बताया कि नशे की अवस्था में उक्त लिपिक अक्सर अंचल कार्यालय में काम से आने वालो के साथ दुर्व्यवहार भी करता था। फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

मीनापुर में तीन साल से था पदस्थापित

मीनापुर अंचल कार्यालय से शराब के नशे में रंगेथाथो गिरफ्तार होने वाला अंचल लिपिक आदित्य कुमार पिछले तीन वर्षो से मीनापुर अंचल में लिपिक के पद पर पदस्थापित है। इससे पहले वह कुढ़नी अंचल में लिपिक हुआ करता था। मुजफ्फरपुर के बालूघाट का रहने वाला आदित्य लम्बे समय से नशे की गिरफ्त में था। जांच के दौरान पुलिस को कई चौकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। लोगो ने पुलिस को बताया कि शराब नहीं मिलने पर आदित्य समीप से ताड़ी मंगा कर समीप के सरकारी बगिचे में बैठ कर पीता था। इस काम में उसके कार्यालय के एक और कर्मी का सहयोग उसे मिलता था। हालांकि, बुधवार को आदित्य अकेले शराब पी रहा था और पकड़ा गया।

अचेत अवस्था में पुलिस ने दबोचा

नशे में अचेत पड़़ा़ अंचल लिपिक

लोगो के द्वारा मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जमादार बिजेन्द्र प्रसाद को देखते ही आदित्य नखरा करने लगा और फर्स पर ही अचेत होकर लेट गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से आदित्य को टांग कर पुलिस जीप में बिठाया और मीनापुर थाना लेकर पहुंचे। थाना पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर आदित्य के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद कड़ाई से उसकी पूछताछ होनी है।

सरकारी पत्र बरामद

थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आदित्य के पास से कुछ सरकारी पत्र और सरकारी फाइलें बरामद हुई है। हालांकि, शराब का बोतल या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु मौके से नहीं मिला है। लोगो ने बताया कि आदित्य अक्सर शराब पीने के बाद बोतल को कैम्पस के बाहर फेक देता था। लोगो की माने तो कार्यालय में काम से आये लोगो के साथ अंचल लिपिक नशे की अवस्था में पहले भी कई बार दुव्यवहार कर चुका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...