Crime

समस्तीपुर में शराब माफिया ने पुलिस पर बरसाई गोली

मुठभेड़ में बीएमपी का एक जवान शहीद, कई अन्य जख्मी

बिहार। समस्तीपुर के हलई ओपी के इंद्रवारा में बीते देर रात शराब माफिया ने पुलिस टीम पर अंधाधूध फयरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी काउंटर फयरिंग की। दोनो ओर से करीब 50 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। गोली लगने से बीएमपी जवान अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के बाये हाथ में गोली लगी। थानेदार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
मृतक बीएमपी जवान जहानाबाद जिला के घोसी थाना के पीतांबरपुर के रहने वाले है। जबकि थानाध्यक्ष गोपालगंज के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार हलई ओपी क्षेत्र से शराब की खेप ले जाने की सूचना पर डीआईयू और सरायरंजन की टीम ने वाहन का पीछा किया। इस दौरान शराब माफिया अपनी कार को इंद्रवरा से बाबा केवल स्थान जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। पुलिस ने वाहन को घेर लिया। इसके बाद ज्योही पुलिस कार के पास पहुंची, कार के अंदर से अत्याधुनिक हथियार से गोली चलानी शुरू कर दी। अचानक चली गोली के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

इस बीच शराब कारोबारियों ने शराब लदी कार को सड़क पर छोड़ कर फायरिंग करते अंधेरे में गायब हो गए। एसपी दीपक रंजन ने घटना स्थल पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जब्त कार के आधार पर कारोबारी और अपराधी की खोज की जायगी। इधर, बीएमपी जवान की लाश को पुलिस लाइन ले जाकर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस लगातार उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कारोबारी के बारे में कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा है।

This post was published on नवम्बर 28, 2017 18:11

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024