मुजफ्फरपुर। मीनापुर के तुर्की दर्जी टोला में डेढ़ वर्ष के बच्चे की हत्या की एफआईआर गुरुवार को मीनापुर थाने में दर्ज की गई। मृत शहजादे हसन के पिता मो. सलाउद्दीन के बयान पर अपहरण कर हत्या किये जाने की एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चाचा मो. अलाउद्दीन व चाची सहानी खातून को आरोपित बनाया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि आरोपित चाची सहानी खातून को बुधवार की रात ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि अलाउद्दीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गर्दन मरोड़कर हत्या किये जाने की बात सामने आयी है। पुलिस ने बुधवार की देर रात आरोपितों के घर में एक बक्से से बच्चे की लाश बरामद की थी।
सुबह नौ बजे से ही लापता था शहजादे
सलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि बेटा शहजादे सुबह करीब नौ बजे से ही लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो दोपहर करीब तीन बजे मीनापुर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। देर शाम जांच के लिए पहुंची पुलिस ने आसपास के बच्चों से पूछताछ कर शक के आधार पर सहानी खातून के घर की तलाशी ली थी।
पारिवरिक विवाद बना हत्या का कारण
तुर्की दर्जी टोला में गुरुवार की सुबह मृत शहजादे की मां नजीना खातून विलाप कर रही थी। उसने बताया कि संपत्ति को लेकर उसका सास-ससुर से मंगलवार की रात विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में जेठ-जेठानी ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है। मृतक की बड़ी बहन नासरीन खातून ने बताया कि सुबह बड़ी अम्मी उसके भाई को अपने साथ घर में ले गई थी। बता दें शहजादे की तीन बहन है और भाई में वह एकलौता था।
This post was published on जुलाई 28, 2017 12:08
मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More
सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More
KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More
322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More
नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More
नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More