Crime

मीनापुर में डायन के आरोप में वृद्धा को चाकू गोद मार डाला

ग्रामीणों ने आरोपित को पोल से बांधा, सुबह हुआ फरार, प्रारंभिक जांच के बाद छापेमारी में जुटी पुलिस

 

मीनापुर थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव में डायन के आरोप में एक वृद्धा की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित गांव में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देने की बात कह रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को बिजली के खंभे से बांध दिया, लेकिन सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। मृतका गांव की ही रामलखन देवी (75) है। मृतका के भतीजे चंदन ने एफआईआर दर्ज करायी है। उसने इस हत्याकांड में गांव के तारकेश्वर राणा उर्फ बच्चू राणा को आरोपित किया है।
थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतका के भतीजे ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची रामलखन देवी अपने पोता सुशांत कुमार(10) के साथ घर में अकेली सो रही थी। देर रात आरोपित तारकेश्वर राणा नशे की हालत में घर में घुस आया और वृद्धा की गला दबाकर हत्या करना चाहा। इसके बाद आरोपित ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तारकेश्वर को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया, लेकिन वह सुबह में पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हत्या का यह है कारण :
ग्रामीणो ने बताया कि तारकेश्वर की मां सीया देवी लम्बे समय से बीमार थी और इलाज के दौरान शनिवार को बंगलोर में उसकी मौत हो गई। तारकेश्वर को अपने मां की बीमारी के पीछे रामलखन देवी के डायन होने का पहले से शक था और उसकी मौत के बाद उसका शक यकीन में बदल गया। इससे पहले गांव के नागेन्दर राणा की इसी वर्ष 31 जुलाई को मौत हो गया था। तारकेश्वर इस मौत के बाद भी रामलखन देवी पर ही डायन होने का आरोप लगाता रहा है। ग्रामीण विद्या कुमार राणा बतातें हैं कि तारकेश्वर हमेशा शराब के नशे में रहता था और गांव में होने वाली हर मौत के लिए रामलखन देवी पर डायन होने का पहले से आरोप भी लगाते रहता था। ग्रामीणो की माने तो घटना को अंजाम देने के बाद भी तारकेश्वर ने बृद्धा की हत्या करने के बाद खुद ही गांववालों को बताया कि उसने डायन की हत्या कर दी है। अब जिसको जो सजा देना हो, सब कबूल है।

This post was published on सितम्बर 4, 2017 09:11

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022