मंगलवार, अप्रैल 21, 2026 8:11 पूर्वाह्न IST
होमCrimeपेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या या आत्महत्या?

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या या आत्महत्या?

Published on

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलाशा

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना के छेगननेउरा गांव से सटे एक लीची बगान से प्रेमी युगल का शव बरामद होते ही शनिवार की अहले सुवह इलाके में सनसनी फैल गयी। दोनो एक साथ गले में प्लास्टिक के रस्सी से बंधा हुआ लीची के पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मीनापुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है या दोनो की हत्या हुई है?
घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा है। बताया गया कि शुक्रवार की रात छेगननेउरा गांव की लड़की अपने घर में सोई थीं। उसकी मां बताती है कि रात करीब तीन बजे में उसकी नींद खुली तो लड़की अपने विस्तर पर नहीं थी। कुछ देर तक उसके लौटने का इंतजार करते हुए सुबह हो गया और लोगो ने लीची बगान में शव होने की जानकारी दी। लीची का यह बगान युवती के घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर है। दूसरी ओर रामसहाय छपरा गांव की रहने वाली मृतक की मां पानो देवी बताती है कि घर से सटे डेरा पर उनका बेटा छोटू खुले में सोया था। सुबह नींद खुली तो वह अपने विस्तर पर नहीं था और थोड़ी देर के बाद ही लीची बागान में लाश मिलने की सूचना आ गयी। बतातें चलें कि दोनो का घर आमने-सामने सटा हुआ है।
परिजनो ने एक दुसरे पर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ पर लटके युवक और युवती का पैर जमीन से सट रहा था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या करने के बाद दोनो के शव को पेड़ से लटका दिया होगा। फिलहाल पुलिस इस दिशा में जांच शुरू कर चुकी है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी इस संबंध में खुल कर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। जबकि, युवती की मां कहती है कि एक सप्ताह पहले ही छोटू का बड़ा भाई धमकी देकर गया था। इधर, मृतक छोटू का बड़ा भाइ आमोद कुमार ने युवती के बडे भाई पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। हालांकि, अभी एफआईआर दर्ज होना बाकी है।

अगले महीने होना था युवती का विवाह

छेगननेउरा के प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत को लेकर गांव में जितने मुंह उतनी बातें कही जा रही है। फिलहाल जो बातें छन कर आ रही है, उसके मुताबिक दोनो का अलग- अलग विवाह तय हो चुका था। युवती अपने बहनो में सबसे छोटी थीं और इसी वर्ष के 20 जून को उसका विवाह होना था। जबकि, बीते मार्च महीने में छोटू का देखा-सुनी हो चुका था। लॉकडाउन की वजह से विवाह की तारीख तय होना अभी बाकी था।
इधर, मृतक के बड़े भाई और ट्रक का चालक आमोद की माने तो उसका छोटा भाई छोटू बंगलोर में मजदूरी करता था और होली के मौके पर घर आया था। लॉकडाउन की वजह से वह अपने काम पर दुबारा लौट नहीं सका। इस बीच पिछले एक महीने से वह अपने बड़े भाई के साथ ट्रक पर ही काम करने लगा था। आमोद की माने तो शुक्रवार की दोपहर में खेत जोतने के लिए वह घर आया था और शनिवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। आमोद बतातें हैं कि मात्र पांच महीने पहले ही मां से पता चला था कि उनके छोटे भाई का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
दुसरी ओर युवती की मां ने बतायी कि उनकी बेटी घर में चौकी पर सोयी थी और घर खुला हुआ था। उनका कहना है कि उनके बेटी को घर से जबरन उठा कर हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। वह कहती है कि लड़का वालो की ओर से लगातार धमकी मिल रहा था। एक सप्ताह पहले भी बेटी को घर से उठा कर हत्या कर देने की धमकी मिला था। पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? इस सवाल पर वह कहती है कि पुलिस बड़े लोगो के मेल में आ जाती है और गरीबो की नहीं सुनती। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है।
इधर, यहीं बात युवक की मां भी कहती है। इनका कहना है कि युवती का बड़ा भाई अक्सर कहता था कि तुम्हारे बेटा को मार कर पेड़ से लटका देंगे। आखिरकार यही हुआ भी। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसका खुलाशा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो पायेगा। फिलहाल तो दोनो घर में मातम पसरा है और गांव के लोग खामोश है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...