सोमवार, फ़रवरी 9, 2026 5:27 अपराह्न IST
होमCrimeरिश्वत का आफर देने पहुंचे इलायची बाबा की धुनाई

रिश्वत का आफर देने पहुंचे इलायची बाबा की धुनाई

Published on

जेल मे बंद पुलिस इंस्पेक्टर के कथित बिचौलिया को दौड़ा कर पीटा/ चौकीदार की पत्नी ने भी लगाया मारपीट का आरोप/ चौकीदार के परिवार पर दबाब बनाना पड़ा महंगा/ केश के सारा इल्जाम अपने उपर लेने के लिए दे रहे थे पैसो का लालच/ इलायची बाबा का कालर पकड़ कर ले गये इंस्पेक्टर कार्यालय/ पीछवाड़े मे ले जाकर कर दी धुनाई

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। चार जनवरी को दस हजार रूपये घूस लेते दबोचे गये मीनापुर के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर रमेशदत्त पांडे के लिए पैरवी करना हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह उर्फ इलायची बाबा को महंगा पड़ा। पैसे का लालच दिये जाने से नाराज चौकीदार अजय पासवान के परिजनो ने इलायची बाबा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। आधा घंटा तक प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय रणक्षेत्र बना रहा।

चौकीदार अजय पासवान की पत्नी दुलारी देवी का कहना था कि रिश्वत पुलिस इंस्पेक्टर रमेशदत्त पांडे ने लिया। वावजूद उनके निर्दोष पति बहवल बाजार गांव के चौकीदार अजय पासवान को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। क्योकि इंस्पेक्टर ने उन्ही को पैसा रखने के लिए दिया था। अभी भी उसका पति जेल मे बंद है। मंगलवार की दोपहर बारह बजे वह दरवाजा पर खड़ी थी तो उसके लड़के के माध्यम से हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह उर्फ इलायची बाबा ने बुलावा भेजा। जब ब्लॉक गेट पर पहुंचे तो उमाशंकर चाय के दुकान मे बैठा था। जब मैैने उनसे पूछा की हमको क्यो बुलवाये है तो उसने कहा कि अपने पति अजय पासवान से बोलो कि वह रिश्वत लेने का इल्जाम अपने उपर ले ले। इसके बदले मे हम तुम्हे पचास हजार रूपया देंगे। इसके बाद मैने बोला की मेरे पति निर्दोष है.घुस का पैसा इंस्पेक्टर साहेब लिये थे। मेरे पति ने नही। इस पर उमाशंकर सिंह उबल पड़ा,और बोलने लगा की पचास हजार रूपया महकता है। उसने जातीसुचक शब्द का भी इस्तेमाल किया। जब मैने इसका विरोध किया तो लप्पड़ थप्पड़ मारने लगा।
जगह बदलकर बदलकर पीटा
हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह उर्फ इलायची बाबा को सबसे पहले महिलाओ ने ब्लॉक गेट के पास चाय दुकान मे खुब गाली दिया। उस पर थप्पड़ भी चला। बाद मे कॉलर पकड़ कर घसिटते हुए सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय मे ले गये। वहां पर आधा घंटा तक बंधक बनाये रखा। जिस समय वहां घटना हो रही थी उस वक्त पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय मे मुंशी परवेज अालम व सिवाइपट्टी थाना के जमादार रामबाबू मौजूद थे। कुछ सफेदपोश लोग भी मौजूद थे। महिला व बच्चो ने उमाशंकर सिंह को बाल पकड़ कर झुलाने लगे। बाद मे महिलाओ ने प्रखण्ड मुख्यालय के समीप पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछवाड़े मे उमाशंकर सिंह को ले गये। वहां जमकर धुनाई की। आधा घंटा बितने के बाद दरोगा एसएन सिंह व जमादार प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व मे मीनापुर पुलिस की दो गश्ती वाहन पहुंचा। पुलिस ने उमाशंकर को अपने कब्जे मे ले कर थाने आ गयी। कुछ देर बाद प्रशिक्षु आइएएस सह बीडीओ वर्षा सिंह ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
निशाने पर थे इलायची बाबा
पुलिस इंस्पेक्टर रमेशदत्त पांडे के पैरवी को लेकर कुछ दिनो से उमाशंकर सिंह उर्फ इलायची बाबा चौकीदार अजय पासवान के परिजनो के निशाने पर थे। एक सप्ताह पूर्व चौकीदार अजय के पुत्र गौतम पासवान ने एसएसपी को आवेदन देकर कर कई खुलासे किये थे। जिसमे आरोप लगाया था कि रमेशदत्त पांडे के भाई भतिजा के साथ उमाशंकर सिंह उसके घर पर स्कार्पियो से पहुंचे। धमकी दिया कि केश का सारा इल्जाम अपने उपर ले लो वरना बुरा होगा।
उमाशंकर ने आरोपो को बेबुनियाद बताया
हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह उर्फ इलायची बाबा ने बताया कि उनके उपर सारा आरोप बेबुनियाद है। वह किसी काम के सिलसिले मे प्रखण्ड मुख्यालय पर बैठे थे कि हमला कर दिया गया। वह केश की पैरवी मे नही आये थे। ना ही उस केश मे कोई गवाही नही दे रहे है। दुसरी ओर चौकीदार की पत्नी दुलारी देवी ने उमाशंकर पर प्राथमिकी के लिए मीनापुर थाने मे आवेदन दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि दुलारी देवी ने मीनापुर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। उसका कहना है कि सर्किल इंस्पेक्टर रमेशदत्त पांडे के परिजन और उमाशंकर सिंह उन पर केश को लेकर वेवजह दबाब बनाते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरशेर गांव के उमाशंकर सिंह को पुलिस हिरासत मे ले कर पूछताछ कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

जहां सिंहासन से ऊपर थी शक्ति क्या है दरभंगा के श्यामा मंदिर का रहस्य

यह सिर्फ एक मंदिर नहीं था… यह सत्ता का स्रोत था। मिथिला की धरती...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...