Crime

सुल्तानगंज में बम विस्फोट

श्रावणी मेला से पहले ही दो जख्मी

सुल्तानगंज। श्रावणी मेला के आरंभ होने से पहले ही सुल्तानगंज के जहाजघाट शौचालय के समीप हुए बम विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया है और सुरक्षा इंतजामो पर भी सवाल उठने लगें हैं। इस विस्फोट की चपेट में आने से झाड़ी की सफाई में लगे दो मजदूर घायल हो गये।
जख्मी हुए दोनो मजदूरो ने पुलिस को बताया कि हमलोग छह मजदूर शौचालय सफाई का कार्य कर रहे थे। शौचालय के पास झाड़ी की सफाई के दौरान जैसे ही कुदाल चलाया कि बम फट गया। आवाज इतनी जोरदार थी कि पूर इलाका थर्रा गया। सफाई कर रहे सोनू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। जबकि सुनिल को आंख एवं पैर के समीप बम का हल्का झटका लगा है।
हालांकि, बम यहां कैसे पहुंचा? इसका पता नही चला है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह बम कहां से आया। रखनेवाला कौन है और झाड़ी में छुपाकर रखने का मकसद क्या था। अभी सामने श्रावणी मेला है। यह शौचालय ऐसी जगह पर है, जहां कांवरियों की भीड़ लगती है। यह शौचालय थाना से जहाज घाट जाने वाले बायपास रोड में जहाज घाट चौक के समीप है।

This post was published on जुलाई 4, 2017 13:15

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024