लखीसराय। बिहार के लखीसराय में नाबालिग से मनचलों ने गैंग रेप किया और रेप करने के बाद उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। पीड़िता फिलहाल पटना के एक अस्पलात में मौत से जंग लड़ रही है। घटना लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव की है। बताया जा रहा है कि मैट्रिक की एक छात्रा के साथ गांव के एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद युवक द्वारा अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पीड़िता को वंशीपुर स्टेशन पर पहले तो एक ट्रेन में चढ़ाया गया फिर मौका पा कर उसे किऊल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से फेंक दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर से शौच के लिए निकली थी उसी दौरान गांव के ही कामेश्वर यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ भोथी ने उसे पकड़ लिया और फिर अपने छह साथियों के साथ मिल कर हथियार के बल पर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसमें छह में एक संतोष कुमार था जिसे वह पहचानती है।
This post was published on जून 19, 2017 23:32
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More