एलआईसी एजेंट की हत्या
बिहार सरकार के दावा और पुलिस की मुस्तैदी के बीच राज्य के समस्तीपुर जिला अन्तर्गत सरायरंजन थाना के रायपुर बुजुर्ग गांव में गुरुवार अहले सुबह अपराधियों ने गोली मार कर एक एलआईसी एजेंट की हत्या कर दी। मृतक का नाम संजय गिरि है और वह एलआईसी के एजेंट का काम करता था।
अपराधियों ने एजेंट के घर में घुसकर अहले सुबह करीब पांच बजे घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने करीब से एजेंट के कनपट्टी में कट्टा सटा कर गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया है कि सुबह पांच बजे नींद खुलने पर संजय ने गाय को चारा दिया। इसके बाद वह फिर घर के बरामदे में रखे अपने बिछावन पर लेट गया। उसी समय अपराधी घर में घुस आए और ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। बताया जा रहा है कि पहली गोली दीवाल पर लगी जबकि दूसरी गोली संजय के कनपट्टी में लगी।
This post was published on जनवरी 3, 2019 16:24
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More