Home Bihar पीएम मोदी ने क्यों नहीं की एक भी प्रेस कांफ्रेंस : शत्रु

पीएम मोदी ने क्यों नहीं की एक भी प्रेस कांफ्रेंस : शत्रु

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी से असंतुष्ठ चल रहें श्री सिन्हा ने पीएम मोदी से पूछा है कि अपने कार्यकाल में उन्होंने एक भी प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं की? उन्होंने प्रधानमंत्री से बिना तैयारी के निष्पक्ष प्रश्नों का जवाब देने का आग्रह किया है।


शत्रु के ट्वीट से मचा बवाल


बतातें चलें कि बीते कुछ समय से पीएम मोदी और बीजेपी की कटु आलोचना करते रहने वाले सिन्हा ने गुरुवार को सिलसिलेवार ट्वीट करके कहा कि “सर, हमने सोमवार शाम को आपके पहले से तैयार कोरियोग्राफ किया हुआ, अच्छी तरह से अध्ययन किया हुआ और पूवार्भ्यास के साथ तैयार टीवी साक्षात्कार देखा। एंकर के प्रति पूरे सम्मान के साथ, वंडर लेडी, स्मिता प्रकाश, क्या यह आपकी छवि को बड़ा करने का समय नहीं था जब एक सक्षम नेता बिना तैयारी के आपके निष्पक्ष प्रश्नों का जवाब देते?”


पत्रकारो का सामना करने की दी नसीहत


मीडिया के सवालों से मुखातिब नहीं होने के लिए मोदी को आड़े हाथों लेते हुए पटना साहिब से भाजपा सांसद ने कहा, “हमें पता है आप उनका सामना करना नहीं चाहते, लेकिन कम से कम बड़े राजनेता यशवंत सिन्हा और विद्वान पत्रकार अरुण शौरी के सवालों का जवाब देने का साहस रखिए।” उन्होंने कहा कि हालांकि साक्षात्कार के दौरान मोदी शांतचित दिख रहे थे लेकिन यह विश्वसनीय नहीं था और उनके पहले के प्रदर्शनों के अनुकूल भी नहीं था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version