बुधवार, फ़रवरी 11, 2026 2:11 अपराह्न IST
होमAccidentमीनापुर में एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, तीन बच्चे की...

मीनापुर में एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, तीन बच्चे की मौत

Published on

नदी में स्नान करने के दौरान हुई हादसा

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाना के शीतलपट्टी गांव में मंगलवार को बागमती की उपधारा में नहाने गई एक मां अपने चार बच्चों के साथ डूब गई। हालांकि ग्रामीणो ने मां और उसके एक बच्ची को लोगों ने बचा लिया है। किंतु, महिला के दो पुत्र और एक पुत्री की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम को ग्रामीणो ने तीनों बच्चों के शव को पानी से निकाल लिया है। पुलिस ने तीनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

बच्चो के शव पर विलाप करती मां

एक ही परिवार के थे तीनो बच्चे

इस बीच डूबे बच्चों की पहचान शीतलपट्टी गांव के शत्रुघ्न राम के पुत्र 3 महीनाा का अर्जुन, 10 वर्ष का  राजा व 12 वर्ष की  पुत्री ज्योति के रूप में हुई है। जबकि शत्रुघ्न राम की पत्नी रीना देवी और उसकी एक अन्य पुत्री 8 वर्ष की  राधा को लोगों ने पहले ही बचा लिया था। घटना के बाद से रीना व उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ के नेतृत्व में सिवाईपट्टी पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चो के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सीओ ने ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुआवजा के लिए उच्चाधिकारी से निर्देश मांगा गया है। एक साथ तीन भाई-बहनों के डूबने की घटना से गांव में मातम पसरा है। घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

 

इस तरह से हुई घटना

 

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शीतलपट्टी गांव की रीना देवी अपने चार बच्चों के साथ बागमती की पुरानी धारा में स्नान करने गई थी। नदी के किनारे वह कपड़ा धोने लगी। इस बीच तीन महीने का उसका सबसे छोटा पुत्र नदी में लुढ़क गया। बेटे को बचाने के लिए रीना गहरे पानी में उतर गई और डूबने लगी। मां को डूबते देख उसके बाकी के तीन बच्चे राज कुमार, ज्योति कुमारी और राधा कुमारी भी नदी में उतर गये और सभी गहरे पानी में चले गए। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि नदी के दूसरे किनारे पर स्नान करने आए लोगों ने सभी को डूबते देख शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने रीना और उसकी आठ वर्ष की बेटी राधा कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन बाकी तीन बच्चे डूब गए। घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने तीनों के शव को खोज निकाला।

शव का पंचनामा करती पुलिस

हादसा या आत्महत्या

गांव के कई लोगो ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि आज सुबह महिला का अपने पति के साथ फोन पर विवाद हुआ था। बतातें चलें कि महिला के पति शत्रुघ्न राम पंजाब में रह कर मजदूरी करतें हैं। लोगो का कहना है कि फोन पर हुई विवाद के बाद महिला अपने चारो बच्चो के साथ खुद भी बागतती की पुरानीधारा में छलांग लगा कर आत्महत्या करना चाहती थीं। हालांकि, लोगो ने उसे नदी में छलांग लगाते देख तत्काल ही महिला और उसके एक बच्ची को तो बचा लिया। किंतु, उसके दो पुत्र और एक पुत्री को बचाया नहीं जा सका है। सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने भी ग्रामीणो के हावाले से इस चर्चा की पुष्टि की है। फिलहाल, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि यह एक हादसा है या आत्महत्या करने की कोशिश है?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...