होमCrimeमुर्गा चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या बिहार में कानून का...

मुर्गा चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या बिहार में कानून का इकबाल

Published on

KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के कोइली गांव में गुरुवार देर रात भीड़तंत्र की बर्बरता ने एक जिंदगी छीन ली। महज मुर्गा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 40 वर्षीय संजय सहनी की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना कैसे हुई

जानकारी के मुताबिक, कोइली गांव निवासी रमेश सहनी मुर्गा फार्म चलाता है। गुरुवार रात उसने संजय सहनी को अपने फार्म से मुर्गा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि रमेश ने गुस्से में आकर उसे रस्सी से पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों भी मुर्गा चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, जिसके बाद रमेश सतर्क था। शुक्रवार सुबह तक जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पंचायत बैठी और समझौते की कोशिश हुई। लेकिन इस बीच गंभीर रूप से घायल संजय ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहरि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर एफआईआर की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया है। एफएलसी टीम ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

परिजनों का हाल

संजय सहनी की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। पत्नी पार्वती देवी और मां संध्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता महेश सहनी सदमे में हैं। संजय के मौत से 12 साल की बेटी माला कुमारी और 6 साल का बेटा मंगल कुमार अचानक अनाथ हो गया। उसको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की बातें कही जा रही है।

भीड़तंत्र पर सवाल

यह घटना एक बार फिर बिहार में भीड़तंत्र की हिंसा और गांव की न्याय पंचायत की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। एक मामूली आरोप पर किसी व्यक्ति को बांधकर पीटना और उसकी जान ले लेना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इंसानियत के लिए भी शर्मनाक भी है।

भीड़तंत्र हिंसा के पिछले मामले

देश में पिछले कुछ वर्षों में भीड़तंत्र हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं:

  • सितंबर 2015, दादरी (उत्तर प्रदेश): गोमांस के शक में अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
  • जून 2017, झारखंड: अलीमुद्दीन अंसारी की हत्या गोमांस के शक में कर दी गई थी।
  • जुलाई 2018, बिहार के नवादा: बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी।
  • जुलाई 2019, छपरा (बिहार): बच्चा चोरी के शक में तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया।

इन घटनाओं में पुलिस कार्रवाई के बावजूद दोषियों को सजा दिलाने में लंबा वक्त लगता है, जिससे भीड़ को “तात्कालिक न्याय” करने की मानसिकता बल मिलती है।

क्यों बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं

  • कानून पर भरोसे की कमी: लोग पुलिस या अदालत की जगह खुद “न्याय” करने लगते हैं।
  • गांवों में अफवाह और गुस्सा: चोरी, बच्चा-चोरी या सांप्रदायिक अफवाहें भीड़ को भड़काती हैं।
  • धीमी न्याय प्रणाली: मुकदमों में वर्षों तक फैसले न आने से लोग त्वरित समाधान चाहते हैं।
  • सोशल मीडिया का असर: कई बार गलत सूचना तेजी से फैलकर भीड़ जुटा देती है।

सवाल जो उठते हैं

  • क्या किसी व्यक्ति की छोटी चोरी की सजा मौत हो सकती है?
  • जब कानून व्यवस्था मौजूद है, तो गांवों में पंचायत और भीड़ खुद “न्याय” क्यों करती है?
  • क्या सरकार को Mob Lynching कानून अलग से बनाना चाहिए?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

More like this

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...