शनिवार, मार्च 21, 2026 3:42 अपराह्न IST
होमSportsयुवी नही चले पर भुवी ने ढाया कहर,सनराइजर्स हैदराबाद जीता

युवी नही चले पर भुवी ने ढाया कहर,सनराइजर्स हैदराबाद जीता

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

​हैदराबाद: मनन वोहरा की आतिशी पारी भी पंजाब को जीत नही दिला सकी।ग्लैन मैक्सवेल की कप्तानी वाली प्रिति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को लगातार हार का सामना करना पड़ा।तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कातिलाना गेंदबाजी के आगे मनन वोहरा की साहसिक पारी आखिर में बेकार चली गयी और सनराइजर्स हैदराबाद ने उतार चढ़ाव से भरे आईपीएल मैच में आज यहां किंग्स इलेवन को पांच रन के करीबी अंतर से हराया। किंग्स इलेवन के सामने 160 रन का लक्ष्य था लेकिन 12 आेवर के बाद उसका स्कोर पांच विकेट पर 67 रन था। सलामी बल्लेबाज वोहरा ने हालांकि एक छोर संभालकर 50 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 95 रन की आकर्षक पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली और किंग्स इलेवन की पूरी टीम 19.4 आेवर में 154 रन पर सिमट गयी। भुवनेश्वर ने पासा पलटने में अहम भूमिका निभायी और 19 रन देकर पांच विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

तीसरा मैच हारा पंजाब

इससे पहले पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले सनराइजर्स की पारी भी कप्तान डेविड वार्नर के इर्द गिर्द घूमती रही। उन्होंने 54 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाये। वार्नर ने नमन आेझा (20 गेंदों पर 34 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 60 रन जोड़े जिससे सनराइजर्स ने शुरूआती झटकों से उबारकर छह विकेट पर 159 रन बनाये। सनराइजर्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गये हैं जबकि किंग्स इलेवन को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

भुवनेश्वर पड़े भारी

मैच उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन वह भुवनेश्वर थे जिन्होंने 19वें आेवर में वोहरा को पगबाधा आउट करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी। किंग्स इलेवन को आखिरी आेवर में 11 रन चाहिए थे लेकिन सिद्धार्थ कौल ने इशांत को बोल्ड करके कुछ अनहोनी नहीं घटने दी। भुवनेश्वर असल में पहली गेंद से ही हावी हो गये थे। उन्होंने इनस्विंगर पर हाशिम अमला बोल्ड किया और फिर तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (10) को भी चलता किया। वोहरा ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर इयोन मोर्गन (13) का था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से दुनिया की ऊर्जा नस दब चुकी है?

क्या दुनिया एक नए तेल युद्ध के मुहाने पर खड़ी है? क्या स्ट्रेट ऑफ...

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...