संतोष कुमार गुप्ता
इंडियन प्रीमियर लीग 10 में प्रिति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने धमाकेदार जीत दर्ज की। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया।
नए कप्तान ग्लैन मैक्सवेल (नाबाद 44) की अहम समय पर खेली गई कप्तानी पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण की विजयी शुरुआत की है। पंजाब ने शनिवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम को छह विकेट से हरा दिया।
पुणे ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। पंजाब ने इस स्कोर को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर (नाबाद 30) ने मैक्सवेल का अच्छा साथ दिया और उनके साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 10.08 के औसत से 79 रन जोड़े।
पंजाब ने एक समय अपने चार विकेट 85 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल और मिलर ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। इस जीत में पंजाब के गेंदबाजों की भी अहम भूमिका रहीं जिन्होंने पुणे को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। पुणे की तरफ से बेन स्टोक्स सर्वाधिक 50 और मनोज तिवारी ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली।
This post was published on अप्रैल 8, 2017 20:57
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More