Sports

केकेआर के गेंदबाजो से पार पाना पुणे के लिये आसान नही

संतोष कुमार गुप्ता

​पुणे। आरसीबी व सनराइजर्स हैदराबाद का मैच बारिश मे धुलने के बाद बुधवार को केकेआर और राइजिंग सुपरजायंट पुणे के बीच कड़ा मुकाबला होगा। पिछले मैच मे तेज गेंदबाजो की बदौलत केकेआर ने आरसीबी की मिट्टी प्लीद कर दी थी।  टी 20 लीग में लगातार विजय रथ पर सवार  कोलकाता नाइटराइडर्स बुधवार को यहां पुणे  को उसके घर में हराकर अपनी लय बनाए रखने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।  दो बार की चैंपियन कोलकाता ने अपने पिछले मुकाबले में जबरदस्त खेल दिखाते हुए विराट कोहली की स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित बेंगलुरू को 82 रन के अंतर से हराया था तो वहीं पुणे ने भी अपना पिछला मैच बड़े ही रोमांचक अंदाज में मुंबई को मात्र 3 रन से हराकर जीता था। उतार चढ़ाव से गुजरने के बाद अब पुणे 7 में से 4 मैच जीतकर तालिका में चौथे पायदान पर है तो वहीं कोलकाता 5 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है।

गौतम गंभीर की कप्तानी में खिताबी हैट्रिक की ओर बढ़ रही कोलकाता ने बेंगलुरू को उसके टी 20 इतिहास में सबसे कम 49 के स्कोर पर ढेर कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विराट, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की टीम बेंगलुरू को उसने ईडन गार्डन मैदान पर कभी न भूलने वाली शिकस्त दी थी और इसके बाद कोलकाता के हौंसले और भी बुलंद हुए हैं।  वहीं पुणे ने तालिका में शीर्ष पर चल रही दो बार की चैंपियन मुंबई को जीत की पटरी से उतार दिया है।

मुंबई को उसी के मैदान पर मात्र तीन रन से हराकर कप्तान स्टीवन स्मिथ की पुणे भी अब आत्मविश्वास से भरी दिखाई दे रही है और बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिहाज से भी वह काफी संतुलित दिखाई दे रही है।

This post was published on अप्रैल 26, 2017 16:54

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024